Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

August 2024 Current Affairs

प्रश्न 11 31 जुलाई, 2024 को सिक्किम के राज्यपाल के रूप में किसने शपथ ली है -
  • (अ) ओम प्रकाश माथुर
  • (ब) हरिभाऊ बागड़े
  • (स) संतोष कुमार गंगवार
  • (द) गुलाब चंद कटारिया
उत्तर : ओम प्रकाश माथुर
व्याख्या :
31 जुलाई को ओम प्रकाश माथुर ने सिक्किम के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। सिक्किम हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विश्वनाथ सोमदार ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। ओम प्रकाश माथुर का जन्म 2 जनवरी 1952 को राजस्थान के पाली में हुआ था।
प्रश्न 12 हरिभाऊ बागड़े ने जुलाई 2024 में किस राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ ली -
  • (अ) पंजाब
  • (ब) राजस्थान
  • (स) झारखंड
  • (द) मणिपुर
उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
राजस्थान में हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राजभवन में राजस्थान के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने श्री बागड़े को राज्यपाल पद की शपथ दिलायी।
प्रश्न 13 जुलाई 2024 में झारखंड के नए राज्यपाल कौन बने -
  • (अ) संतोष कुमार गंगवार
  • (ब) ओम प्रकाश माथुर
  • (स) हरिभाऊ बागड़े
  • (द) गुलाब चंद कटारिया
उत्तर : संतोष कुमार गंगवार
व्याख्या :
पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने झारखण्ड के नये राज्यपाल के रूप में शपथ ली। झारखण्ड उच्‍च न्‍यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने उन्हें रांची के राजभवन में शपथ दिलाई।
प्रश्न 14 हाल ही में (जुलाई 2024 में) गुलाब चंद कटारिया ने किस राज्य के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में शपथ ली -
  • (अ) हरियाणा
  • (ब) पंजाब
  • (स) राजस्थान
  • (द) सिक्किम
उत्तर : पंजाब
व्याख्या :
गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब राजभवन में पंजाब के नए राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक के रूप में शपथ ली। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने उन्हें शपथ दिलाई।
प्रश्न 15 मणिपुर के नवनियुक्त (जुलाई 2024 में) राज्यपाल कौन हैं -
  • (अ) संतोष कुमार गंगवार
  • (ब) गुलाब चंद कटारिया
  • (स) हरिभाऊ बागड़े
  • (द) लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
उत्तर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
व्याख्या :
श्री लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य ने मणिपुर के राज्यपाल पद की शपथ ली। इम्फाल के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मणिपुर उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश सिद्धार्थ मृदुल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
प्रश्न 16 1 अगस्त, 2024 को सेना चिकित्सा सेवा की पहली महिला महानिदेशक कौन बनीं -
  • (अ) पद्मा बंदोपाध्याय
  • (ब) पुनीता अरोड़ा
  • (स) साधना सक्सेना
  • (द) प्रीति सुदान
उत्तर : साधना सक्सेना
व्याख्या :
31 जुलाई को लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना को आर्मी मेडिकल सर्विस का डायरेक्टर जनरल बनाया गया है। साधना 1 अगस्त को पदभार संभालेंगी। वे पदभार संभालते ही इस पद पर काम करने वाली पहली महिला बन जाएंगी। DG पद पर नियुक्त होने वाली भी वे पहली महिला अधिकारी थीं। साधना वायुसेना की दूसरी महिला मेडिकल ऑफिसर हैं, जो एयर मार्शल रैंक तक पहुंची हैं।
प्रश्न 17 जुलाई 2024 में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएस) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) मनोज सोनी
  • (ब) प्रीति सुदान
  • (स) हरिभाऊ बागड़े
  • (द) गजेंद्र सिंह शेखावत
उत्तर : प्रीति सुदान
व्याख्या :
30 जुलाई को केंद्र सरकार ने प्रीति सूदन को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) का चैयरमैन नियुक्त किया। सूदन ने मनोज सोनी की जगह ली है, जिन्होंने 20 जुलाई को पद से इस्तीफा दिया था। आंध्र प्रदेश कैडर की अधिकारी सूदन ने महिला एवं बाल विकास, रक्षा मंत्रालय और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव के रूप में भी काम किया है। उन्हें प्रमुख बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और आयुष्मान भारत मिशन में अहम योगदान के लिए जाना जाता है।
प्रश्न 18 30 जुलाई, 2024 को घोषित 66 वर्षों के बाद भारत किस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है -
  • (अ) कृषि अर्थशास्त्र पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
  • (ब) विश्व विरासत समिति की बैठक
  • (स) जी20 शिखर सम्मेलन
  • (द) ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
उत्तर : कृषि अर्थशास्त्र पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
व्याख्या :
भारत 66 साल के अंतराल के बाद कृषि अर्थशास्त्रियों के प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा। नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद ने 30 जुलाई 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। भारत, 2 से 7 अगस्त 2024 तक पूसा इंस्टीट्यूट नई दिल्ली में कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
प्रश्न 19 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस टाइगर रिज़र्व में बिजली उत्पादन के लिए पवन टरबाइन स्थापित की गयी है -
  • (अ) कान्हा टाइगर रिजर्व
  • (ब) पेरियार टाइगर रिजर्व
  • (स) बान्दीपुर टाइगर रिज़र्व
  • (द) मानस टाइगर रिज़र्व
उत्तर : पेरियार टाइगर रिजर्व
व्याख्या :
पेरियार टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में हाल ही में जंगलों के भीतर रियल टाइम कैमरों और वाई-फाई कनेक्टिविटी के लिए बिजली उत्पन्न करने के लिए एक पवन टरबाइन की स्थापना की गयी है। पीटीआर ईस्ट डिवीजन में 17 वन खंड शामिल हैं जहां मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी वर्तमान में अनुपलब्ध है। पेरियार टाइगर रिजर्व, दक्षिणी भारत के केरल के पहाड़ी पश्चिमी घाट में स्थित है।
प्रश्न 20 हाल ही में (जुलाई 2024 में) पूर्व सैनिकों के लिए ई-सेहत टेली-कंसल्टेंसी सुविधा किसने शुरू की है -
  • (अ) भारतीय सेना
  • (ब) भारतीय वायुसेना
  • (स) भारतीय नौसेना
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : भारतीय सेना
व्याख्या :
भारतीय सेना ने भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के तहत इलेक्ट्रॉनिक सेवा ई-स्वास्थ्य सहायता और टेली-परामर्श (ई-सेहत) मॉड्यूल शुरू किया है। ई-सेहत टेली-परामर्श ईसीएचएस लाभार्थियों को अपने घरों से चिकित्सा उपचार के लिए ऑनलाइन टेली-परामर्श प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा। ई-सेहत पहल भारत सरकार के डिजिटल इंडिया विजन के अनुरूप है।

page no.(2/49)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.