Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

September 2024 Current Affairs

प्रश्न 11 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) एयर मार्शल भूषण गोखले
  • (ब) एयर मार्शल अनिल चोपड़ा
  • (स) एयर मार्शल तेजिंदर सिंह
  • (द) एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा
उत्तर : एयर मार्शल तेजिंदर सिंह
व्याख्या :
एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने नई दिल्‍ली में भारतीय वायु सेना के उप-प्रमुख का पदभार संभाल लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने राष्‍ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर सर्वोच्च बलिदान करने वाले वीरों को पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रश्न 12 हाल ही में (अगस्त 2024 में) किस राज्य ने अपना पहला ट्रांसजेंडर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) नियुक्त किया है -
  • (अ) राजस्थान
  • (ब) झारखंड
  • (स) ओडिशा
  • (द) बिहार
उत्तर : झारखंड
व्याख्या :
29 अगस्त को ट्रांसजेंडर अमीर महतो को झारखंड के पहले कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर यानी CHO के तौर पर नियुक्ति मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वेस्ट सिंहोम जिले के अमीर महतो को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस इवेंट में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत अमीर महतो सहित 365 कैंडिडेट्स को नियुक्तियां दी गई हैं।
प्रश्न 13 नए यूपीआई फीचर में सेकेंडरी यूजर के लिए अधिकतम लेनदेन सीमा क्या है -
  • (अ) ₹5,000
  • (ब) ₹10,000
  • (स) ₹15,000
  • (द) ₹20,000
उत्तर : ₹15,000
व्याख्या :
30 अगस्त को सरकार ने UPI ऐप में एक नया फीचर 'UPI सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस' लॉन्च किया है। इस फैसिलिटी को एक्टिवेट करके आप अपने UPI ऐप में एक या उससे ज्यादा व्यक्तियों को ऐड कर पाएंगे। ऐड किए गए सभी लोग आपके बैंक अकाउंट से UPI पेमेंट कर सकेंगे। इसके जरिए एक महीने में अधिकतम 15 हजार तक का ट्रांजेक्शन किया जा सकेगा।
प्रश्न 14 राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए कितने शिक्षकों का चयन किया गया -
  • (अ) 10
  • (ब) 12
  • (स) 16
  • (द) 20
उत्तर : 16
व्याख्या :
28 अगस्त को शिक्षा मंत्रालय ने हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स और पॉलिटेक्निक्स में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टीचर्स को मिलने वाले ‘नेशनल अवार्ड टू टीचर्स 2024’ के लिए सिलेक्टेड टीचर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसके लिए देशभर से 16 टीचर्स का चयन किया गया है।
प्रश्न 15 विश्व कौशल प्रतियोगिता 2024 किस शहर में आयोजित की गई -
  • (अ) पेरिस
  • (ब) लियोन
  • (स) बर्लिन
  • (द) टोक्यो
उत्तर : लियोन
व्याख्या :
फ्रांस के लियोन में होने जा रही विश्व कौशल प्रतियोगिता में 60 भारतीय प्रतिभागी 61 प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी 6 सितंबर को भारतीय दल को रवाना करेंगे।
प्रश्न 16 अगस्त 2024 में किस केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम को नवरत्न का दर्जा दिया गया है -
  • (अ) एनएचपीसी लिमिटेड
  • (ब) कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड
  • (स) भारत संचार निगम लिमिटेड
  • (द) भारत डायनामिक्स लिमिटेड
उत्तर : एनएचपीसी लिमिटेड
व्याख्या :
भारत सरकार ने केंद्रीय सरकारी सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (सीपीएसई) एनएचपीसी लिमिटेड का दर्जा मिनी रत्न श्रेणी-1 से बढ़ाकर नवरत्न कर दिया है। साथ ही एसजेवीएन को भी भारत सरकार के सार्वजनिक उद्यम विभाग द्वारा प्रतिष्ठित नवरत्न का दर्जा प्रदान किया गया है।
प्रश्न 17 रुबीना फ्रांसिस ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में किस इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता?
  • (अ) वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल(R2)
  • (ब) वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल(SH1)
  • (स) वूमेन्स 50 मीटर राइफल
  • (द) वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल
उत्तर : वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल(SH1)
व्याख्या :
पेरिस पैरालंपिक में महिला निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस ने वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। रुबीना फ्रांसिस ने फाइनल मुकाबले में 211.1 अंक हासिल किए। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पदकों की संख्या अब पांच हो गई है। भारत ने अब तक एक गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
प्रश्न 18 विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप आरती ने महिलाओं की 10 हजार मीटर पैदल चाल स्पर्धा में कौन सा पदक जीता -
  • (अ) स्वर्ण
  • (ब) रजत
  • (स) कांस्य
  • (द) कोई पदक नहीं जीता
उत्तर : कांस्य
व्याख्या :
भारत की आरती ने पेरू की राजधानी लीमा में विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 हजार मीटर पैदल चाल स्पर्धा का कांस्य पदक जीत लिया है। उन्‍होंने में राष्ट्रीय अंडर-20 रिकॉर्ड समय के साथ यह पदक जीता। आरती 44 मिनट 39.39 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। आरती ने 47 मिनट 21.04 सेकंड का अपना पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़। चीन की झुओमा बैमा ने स्वर्ण और मेइलिंग चेन ने रजत पदक जीता।
प्रश्न 19 किस संगठन ने हाल ही में (अगस्त 2024 में) मत्स्य पालन क्षेत्र में सहकारी प्रबंधन में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आईसीएआर-केंद्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं -
  • (अ) राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम
  • (ब) केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान
  • (स) भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड
  • (द) वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान
उत्तर : वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान
व्याख्या :
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-केन्द्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान (आईसीएआर-सीआईएफई) और वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान (वैमनीकॉम) ने मत्स्य क्षेत्र में सहकारी प्रबंधन में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
प्रश्न 20 किस संगठन ने हाल ही में (अगस्त 2024 में) “SPICED - Sustainability in Spice Sector through Progressive, Innovative, and Collaborative Interventions for Export Development” नामक एक योजना शुरू की है -
  • (अ) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद
  • (ब) भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण
  • (स) भारतीय मसाला बोर्ड
  • (द) भारतीय खाद्य और कृषि चैंबर
उत्तर : भारतीय मसाला बोर्ड
व्याख्या :
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत भारतीय मसाला बोर्ड ने 422.30 करोड़ रुपये के बजट के साथ SPICED – “निर्यात विकास के लिए प्रगतिशील, नवीन और सहयोगात्मक हस्तक्षेप के माध्यम से मसाला क्षेत्र में स्थिरता” नामक एक परिवर्तनकारी योजना शुरू की है।

page no.(2/48)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.