Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs September 2024

प्रश्न 11 राज्य सरकार द्वारा किन 2 जिलों की नगर परिषद् को नगर निगम घोषित किया गया है -
  • (अ) पाली, भीलवाड़ा
  • (ब) ब्यावर, चित्तौड़गढ़
  • (स) सलूंबर, सांचौर
  • (द) अलवर, बूँदी
उत्तर : पाली, भीलवाड़ा
व्याख्या :
भीलवाड़ा नगर परिषद और पाली नगर परिषद को नगर निगम बना दिया गया है। नगर पालिका पुष्कर, नगर पालिका लालसोट और नगर पालिका शाहपुरा (जयपुर) को नगर परिषद घोषित किया है।
प्रश्न 12 शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में संचालित होने वाली बाल गोपाल योजना का नाम बदलकर क्या किया गया है -
  • (अ) विवेकानंद स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना
  • (ब) अन्नपूर्णा रसोई योजना
  • (स) पन्नाधाय बाल गोपाल योजना
  • (द) पंडित दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक
उत्तर : पन्नाधाय बाल गोपाल योजना
व्याख्या :
राजस्थान में भजनलाल सरकार द्वारा प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 8 तक के छात्रों को पाउडर मिल्क उपलब्ध कराने वाली मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना का नाम बदलकर 'पन्नाधाय बाल गोपाल' योजना किया गया है।
प्रश्न 13 राजस्थान में देश के कितने प्रतिशत स्वर्ण भण्डार मिले हैं -
  • (अ) 25 प्रतिशत
  • (ब) 21 प्रतिशत
  • (स) 15 प्रतिशत
  • (द) 44 प्रतिशत
उत्तर : 25 प्रतिशत
व्याख्या :
राजस्थान में देश का 25 फीसदी स्वर्ण भंडार है। स्वर्ण खनन से इलेक्ट्रॉनिक, पेट्रोलियम, पैट्रोकैमिकल्स, बैटरी, एयर बैग सहित कई उद्योगों में नए निवेश के साथ ही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नये अवसर विकसित होने की सम्भावना है। गोल्ड का उत्पादन राज्य में सबसे पहले बांसवाड़ा जिले के भूकिया जगपुरा में होगा।
प्रश्न 14 हाल ही में किस नगर निगम द्वारा महिलाओं व बच्चियों हेतु ‘शक्ति वंदन 2.0’ अभियान की शुरुआत की गई है -
  • (अ) जयपुर हेरिटेज नगर निगम
  • (ब) जयपुर ग्रेटर नगर निगम
  • (स) जोधपुर नगर निगम दक्षिण
  • (द) जोधपुर नगर निगम उत्तर
उत्तर : जयपुर ग्रेटर नगर निगम
व्याख्या :
जयपु नगर निगम ग्रेटर की ओर से महिलाओं और बालिकाओं को मानसिक, सामाजिक, शारीरिक, डिजीटली रूप से मजबूत करने और उनका आत्मविष्वास बढ़ाने के लिए शक्तिवंदन 2.0 अभियान शुरू किया है।
प्रश्न 15 भारतीय रेलवे द्वारा संचालित सुरक्षा तंत्र ‘कवच’ हेतु किस तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जाएगा -
  • (अ) MNIT, जयपुर
  • (ब) IIT, जोधपुर
  • (स) एमबीएम विश्वविद्यालय, जोधपुर
  • (द) जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर
उत्तर : एमबीएम विश्वविद्यालय, जोधपुर
व्याख्या :
जोधपुर के एमबीएम यूनिवर्सिटी में भारतीय रेलवे सिंग्नल इंजीनियरिंग एवं दूरसंचार संस्थान (इरिसेट), सिकंदराबाद के सहयोग से स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (आईएटीपी)-कवच पर कौशल उन्मुख संकाय विकास कार्यक्रम और औद्योगिक प्रशिक्षण पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जाएगा।
प्रश्न 16 25वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) अवॉर्ड का आयोजन कहाँ किया जाएगा -
  • (अ) जोधपुर
  • (ब) जयपुर
  • (स) उदयपुर
  • (द) अजमेर
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
जयपुर में 2025 का आयोजन एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जिसमें IIFA के 25 वर्ष पूरे होने का स्मरण किया जाएगा। प्रतिष्ठित 25वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) पुरस्कार समारोह का आयोजन राजस्थान की राजधानी जयपुर के जेईसीसी सीतापुरा में 7-9 मार्च, 2025 को किया जाएगा।
प्रश्न 17 भारतीय और अमेरिका के सैनिकों का अब तक के सबसे बड़े युद्धाभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ के 20वें संस्करण का आयोजन कहाँ किया गया
  • (अ) पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर
  • (ब) जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन
  • (स) महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, बीकानेर
  • (द) किशनगढ़ फायरिंग रेंज, जैसलमेर
उत्तर : महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, बीकानेर
व्याख्या :
भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने 9 सितंबर को राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में विदेशी प्रशिक्षण नोड में संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास का 20वां संस्करण शुरू किया।
प्रश्न 18 क्रिकेट हेतु दिए जाने वाले ‘31वें मथुरादास माथुर अवॉर्ड 2023-24′ के संबंध में कौन-सा/से युग्म सत्य है/हैं -
  • (अ) सीनियर वर्ग - अभिजीत तोमर
  • (ब) जूनियर वर्ग - रोहन राजभर
  • (स) सब जूनियर वर्ग - रजत बघेल
  • (द) उपर्युक्त सभी
उत्तर : उपर्युक्त सभी
व्याख्या :
प्रतिष्ठित मथुरादास माथुर पुरस्कारों का 31वां संस्करण आयोजित किया गया। क्षेत्र के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों अभिजीत तोमर, रोहन राजभर और रजत बघेल को 2023-24 सत्र के लिए मथुरादास माथुर क्रिकेट पुरस्कार मिला। तोमर को सीनियर वर्ग में वार्षिक पुरस्कार मिला, जबकि राजभर और बघेल क्रमशः जूनियर और सब-जूनियर वर्ग में प्राप्तकर्ता थे।
प्रश्न 19 सरकारी स्कूलों में बच्चों में पढ़ने और लिखने की मूलभूत संक्रियाओं को विकसित करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा कौन-सा अभियान चलाया जाएगा -
  • (अ) प्रखर राजस्थान अभियान
  • (ब) पुकार अभियान
  • (स) शक्ति वंदन 2.0 अभियान
  • (द) ई प्लेज अभियान
उत्तर : प्रखर राजस्थान अभियान
व्याख्या :
स्कूली छात्रों में रीडिंग स्किल विकसित करने के लिए प्रखर राजस्थान अभियान का आगाज हुआ। भारत सरकार के निपुण मिशन का हिस्सा प्रखर राजस्थान अभियान के तहत कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता को बढ़ावा देने की कवायद शुरू की गई है।
प्रश्न 20 दुनिया की सबसे ऊंची अल्ट्रा मैराथन (लद्दाख) में स्वर्ण पदक जीतने वाले पवन ढाका किस जिले के निवासी हैं -
  • (अ) दौसा
  • (ब) सीकर
  • (स) अजमेर
  • (द) टोंक
उत्तर : सीकर
व्याख्या :
सीकर के पवन कुमार ढाका ने दुनिया की सबसे ऊंची लद्दाख मैराथन में अपनी एज कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं उनकी ओवरऑल रैंक 15वीं रही। 51 साल की उम्र में उन्होंने 72 किमी की मैराथन को 9 घंटे 19 मिनट 11 सेकेंड में पूरा किया।

page no.(2/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.