Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs November 2024

प्रश्न 11 कुंभलगढ़-टॉडगढ़ रावली अभयारण्य को राजस्थान का कौन सा टाइगर रिज़र्व घोषित किया जाएगा -
  • (अ) चौथा
  • (ब) पांचवां
  • (स) छठा
  • (द) सातवां
उत्तर : छठा
व्याख्या :
एक विशेषज्ञ समिति ने कुंभलगढ़-टॉडगढ़ रावली अभयारण्य को बाघ अभयारण्य घोषित करने से पहले तत्काल आवास संरक्षण और शिकार आधार विकास की सलाह दी। यह राजस्थान का 6वां टाइगर रिजर्व बनेगा। केंद्र सरकार और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने अगस्त 2023 में सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। वर्तमान में राजस्थान में पांच टाइगर रिजर्व है:
  1. रणथंभौर टाइगर रिज़र्व (सवाई माधोपुर)
  2. सरिस्का टाइगर रिज़र्व (अलवर)
  3. मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व (कोटा)
  4. रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (बूंदी)
  5. धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व (धौलपुर-करौली)
प्रश्न 12 वासुदेव देवनानी की आस्ट्रेलिया यात्रा का उद्देश्य क्या था -
  • (अ) अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर
  • (ब) राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में भाग लेना
  • (स) राजस्थान में नई नीति लागू करना
  • (द) विश्व पर्यटन सम्मेलन में भाग लेना
उत्तर : राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में भाग लेना
व्याख्या :
देवनानी ने आस्ट्रेलिया में आयोजित राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ के 67वें सम्मेलन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ की बैठक आस्ट्रेलिया में 5 से 8 नवम्बर तक आयोजित हुई। देवनानी आस्ट्रेलिया में सम्मेलन में भाग लेने के बाद राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ के पोस्ट कान्फ्रेस स्टडी ट्यूर के तहत इण्डोनेशिया, सिंगापुर और जापान भी गए।
प्रश्न 13 एजुकेशन प्री-समिट 2024 का आयोजन कहाँ किया गया -
  • (अ) जोधपुर
  • (ब) उदयपुर
  • (स) जयपुर
  • (द) कोटा
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
6 नवंबर को होटल इंटरकॉन्टिनेंटल, जयपुर में एजुकेशन प्री-समिट 2024 का आयोजन किया गया। प्री-समिट में 28 हजार करोड़ के 507 एमओयू किए गए हैं, जो शिक्षा, तकनीकी-उच्च शिक्षा, कौशल विकास व खेल में विकास की नई राह खोलेंगे।
प्रश्न 14 राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के दौरान कितने देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं -
  • (अ) 17
  • (ब) 25
  • (स) 32
  • (द) 40
उत्तर : 32
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजस्थान में जयपुर स्थित एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ का उद्घाटन किया। ये समिट 3 दिनों तक चलेगा और इसमें 32 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव होगा, जबकि अंतिम दिन MSME कॉन्क्लेव की मेजबानी की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का भी उद्घाटन किया। समिट से पहले ही राजस्थान सरकार विभिन्न कंपनियों से 35 लाख करोड़ रुपए का MOU साइन कर चुकी है। इस समिट में 32 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, जिनमें 17 भागीदार देश यानी पार्टनर कंट्री हैं। इनमें डेनमार्क, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, मलेशिया, स्पेन, क्यूबा, वेनेजुएला, मोरक्को, अर्जेंटीना, ब्राजील, कोस्टा रिका, नेपाल, ओमान, पोलैंड और थाईलैंड शामिल हैं।
प्रश्न 15 फ्रांस की लेखिका ऐनी सोरेल ने राजस्थान पर आधारित अपनी ट्रेवल गाइड बुक किसे भेंट की -
  • (अ) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
  • (ब) मुख्य सचिव
  • (स) पर्यटन सचिव रवि जैन
  • (द) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
उत्तर : पर्यटन सचिव रवि जैन
व्याख्या :
हाल ही फ्रांस की पर्यटक, लेखिका और फोटोग्राफर ऐनी सोरेल ने शासन सचिव पर्यटन रवि जैन को अपनी राजस्थान पर्यटन अनुभव आधारित छायाचित्रों को समाहित किये हुए फ्रेंच ट्रेवल गाइड बुक “राजस्थान” भेंट की।
प्रश्न 16 ‘उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन किस विशेष उद्देश्य के लिए किया गया था -
  • (अ) खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विशेष योग्यजन बच्चों को उत्साहित करना
  • (ब) पर्यावरण जागरूकता बढ़ाना
  • (स) खेल के प्रति युवाओं का आकर्षण बढ़ाना
  • (द) ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना
उत्तर : खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विशेष योग्यजन बच्चों को उत्साहित करना
व्याख्या :
हाल ही राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सेवा दिवस (9 नवंबर) के अवसर पर Sports for Awareness ‘उड़ान’ कार्यक्रम का समापन समारोह तथा पुरस्कार वितरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एम एम श्रीवास्तव ने की। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विशेष योग्यजन बच्चों को उत्साहित करना है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को भी बढ़ाना है।
प्रश्न 17 1962 मोबाईल वैटरनरी यूनिट सेवाओं को अत्यावश्यक सेवा कितने समय के लिए घोषित किया गया है -
  • (अ) 3 महीने
  • (ब) 6 महीने
  • (स) 9 महीने
  • (द) 1 वर्ष
उत्तर : 6 महीने
व्याख्या :
हाल ही राज्य सरकार ने राजस्थान अत्यावश्यक सेवाएं अनुरक्षण अधिनियम 1970 के तहत प्रदेश के पशुपालकों को उनके द्वार पर आपातकालीन पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने वाली 1962 मोबाईल वैटरनरी यूनिट सेवाओं एवं BFIL द्वारा संचालित कॉल सेंटर के समस्त कार्यालय, कर्मचारियों तथा उसके कार्यकलापों से संबंधित सेवाओं को 8 नवंबर 2024 से आगामी 6 माह तक अत्यावश्यक सेवा घोषित कर दिया।
प्रश्न 18 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने किसके साथ किशोर-किशोरियों को सशक्त करने के लिए एमओयू साइन किया -
  • (अ) WHO
  • (ब) UNESCO
  • (स) UNFPA
  • (द) UNICEF
उत्तर : UNFPA
व्याख्या :
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के बीच, सामाजिक रूप से पिछड़े समूहों के किशोर-किशोरियों को जीवन कौशल एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारियों द्वारा, सशक्त करने के लिए एक एमओयू पर, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री कुलदीप रांका और UNFPA की भारतीय प्रतिनिधि सुश्री एंड्रिया एम वोजनार द्वारा, हस्ताक्षर शासन सचिवालय में किए गए।
प्रश्न 19 पंच गौरव कार्यक्रम के तहत हर जिले में किस-किस क्षेत्र पर विशेष फोकस किया जाएगा -
  • (अ) कृषि, शिक्षा, खेल, वन, उद्योग
  • (ब) एक उपज, एक प्रजाति, एक उत्पाद, एक पर्यटन स्थल, एक खेल
  • (स) ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग, वन
  • (द) शिक्षा, खेल, उद्योग, परिवहन, कृषि
उत्तर : एक उपज, एक प्रजाति, एक उत्पाद, एक पर्यटन स्थल, एक खेल
व्याख्या :
राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में एक उपज, एक वानस्पतिक प्रजाति, एक उत्पाद, एक पर्यटन स्थल एवं एक खेल पर विशेष रूप से फोकस करते हुए पंच-गौरव कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। प्रत्येक जिले के लिए इन श्रेणियों में चिन्हित इन पांच तत्वों को जिले के पंच-गौरव के रूप में जाना जाएगा।
प्रश्न 20 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जन औषधि केंद्रों का शुभारंभ किस शहर में वर्चुअली किया -
  • (अ) जयपुर
  • (ब) उदयपुर
  • (स) जोधपुर
  • (द) कोटा
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयपुर में दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन, बाड़मेर तथा फालना के रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ किया।

page no.(2/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.