Rajasthan Current Affairs December 2024
- प्रश्न 11 राजस्थान में दुनिया का पहला निजी आदिवासी विश्वविद्यालय कहां बनाया गया है -
-
- (अ) ओसियां, जोधपुर
- (ब) शाहाबाद, बारां
- (स) चौंप, जयपुर
- (द) रानपुर, कोटा
उत्तर : रानपुर, कोटा
व्याख्या :
जय मीनेश आदिवासी विश्वविद्यालय (JMAU), रानपुर (कोटा) के नाम से निजी क्षेत्र में देश के प्रथम आदिवासी विश्वविद्यालय कीकी है। जिसे 2023 में खोला गया। अखिल भारतीय मीणा सामाजिक और शैक्षणिक समिति के अध्यक्ष R.D मीणा ने कि आदिवासी विश्वविद्यालय का नाम समुदाय के स्वामी जय मीनेश के नाम पर रखा गया है।
- प्रश्न 12 राजस्थान के किस युवक ने ‘पॉकेट जीनियस प्रो’ कंप्यूटर बनाया है -
-
- (अ) चयन पंड्या
- (ब) दौलत सेन
- (स) नरेश कुमार
- (द) विनोद जांगिड़
उत्तर : चयन पंड्या
व्याख्या :
डूंगरपुर जिले के छोटे से गांव चीखली में रहने वाले कक्षा बारहवीं के छात्र चयन पंड्या ने ‘पॉकेट जीनियस प्रो’ कंप्यूटर बनाया है, जो सिर्फ साढ़े तीन इंच का है और इसका वजन मात्र 150 से 180 ग्राम तक है। इसमें आठ जीबी रैम, 256 जीबी से एक टीबी तक एसएसडी है। इस मिनी कम्प्यूटर से माउस, मॉनिटर, की-बोर्ड भी अटैच किए जा सकते हैं।
- प्रश्न 13 21 दिसंबर 2024 को किसके द्वारा ‘शिल्पग्राम उत्सव 2024’ का शुभारंभ किया गया हैं -
-
- (अ) डॉ. प्रेमचंद बेरवा
- (ब) हरिभाऊ किसनराव बागड़े
- (स) भजन लाल शर्मा
- (द) दिया कुमारी
उत्तर : हरिभाऊ किसनराव बागड़े
व्याख्या :
राज्यपाल श्री हरीभाऊ किसनराव बागडे ने उदयपुर के शिल्पग्राम में पारंपरिक लोक वाद्य नगाड़े का वादन कर ‘शिल्पग्राम उत्सव 2024’ का शुभारंभ किया। यह महोत्सव 21 से 30 दिसंबर 2024 तक चलेगा।
- प्रश्न 14 राज्य सरकार व रीको के सहयोग से प्रतिवर्ष नीमराना दिवस कब मनाया जाएगा -
-
- (अ) 10 दिसंबर
- (ब) 11 सितम्बर
- (स) 26 दिसंबर
- (द) 24 दिसंबर
उत्तर : 11 सितम्बर
व्याख्या :
राज्य सरकार व रीको के सहयोग से प्रतिवर्ष 11 सितम्बर को नीमराना दिवस कब मनाया जाएगा।
- प्रश्न 15 मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना के तहत कितने लाख रुपये तक का इलाज निःशुल्क किया जाएगा -
-
- (अ) 50 लाख रुपये
- (ब) 1 करोड़ रुपये
- (स) 5 लाख रुपये
- (द) 20 लाख रुपये
उत्तर : 50 लाख रुपये
व्याख्या :
मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना के तहत दुर्लभ बीमारियों से ग्रासित बच्चों को हर महीने 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता और 50 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज प्रदान किया जाएगा।
- प्रश्न 16 हाल ही में किस विश्वविद्यालय की प्रथम महिला कुलपति प्रो. कुसुमलता भंडारी का निधन हो गया है -
-
- (अ) महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय, जोधपुर
- (ब) जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर
- (स) MBM विश्वविद्यालय, जोधपुर
- (द) राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
उत्तर : महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय, जोधपुर
व्याख्या :
महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय, जोधपुर की कुलपति प्रो. कुसुमलता भंडारी का निधन हो गया ।
- प्रश्न 17 सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबन्धित करने के लिए स्कूलों में हर शनिवार को कौन-सा दिवस मनाया जाएगा -
-
- (अ) ह्यूमन यूनिटी डे
- (ब) नो प्लास्टिक डे
- (स) नो बैग डे
- (द) वीर बाल दिवस
उत्तर : नो प्लास्टिक डे
व्याख्या :
र शनिवार नो प्लास्टिक डे घोषित, स्कूलों में नो प्लास्टिक जोन बनाएंगे, आदेश जल्द ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 23 दिसंबर को यहां रेजीडेंसी स्कूल परिसर में विंटर किट वितरण समारोह के दौरान प्लास्टिक को लेकर जनसमूह को संकल्प दिलाया था।
- प्रश्न 18 भारत मंडपम की तर्ज पर ‘राजस्थान मंडपम’ का निर्माण किस जिले में किया जा रहा है?
-
- (अ) कोटा
- (ब) जोधपुर
- (स) जयपुर
- (द) उदयपुर
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
भारत मंडपम की तर्ज पर राजस्थान में भी ‘राजस्थान मंडपम’ बनाया जा रहा है। राजस्थान मंडपम करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से जयपुर के जयसिंहपुरा खोर में 35 हेक्टेयर जमीन पर बनाया जाएगा। राजस्थान मंडपम बनने के बाद एक ही छत के नीचे कई सुविधाएं मिल सकेंगी।
- प्रश्न 19 राज्य के कौन-से क्षेत्र संरक्षित खेती के लिए प्रसिद्ध हैं -
-
- (अ) बस्सी झाझड़ा, जयपुर
- (ब) बसेड़ी गाँव, अलवर
- (स) देवमाली गाँव, ब्यावर
- (द) 1 और 2 दोनों
उत्तर : 1 और 2 दोनों
व्याख्या :
डॉ. बलराज सिंह ने बसेड़ी और बस्सी झाझड़ा गांव को संरक्षित खेती के सफलतम मॉडल गांव बताते हुए राज्यपाल से इनका दौरा करने का अनुरोध किया। जब हम किसी फसल का उत्पादन मुख्य जैविक या अजैविक कारकों से बचाते हुए (सुरक्षा प्रदान करते हुए) करते हैं तो उसे संरक्षित खेती कहते हैं।
- प्रश्न 20 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा तीन दिवसीय कोटा महोत्सव का शुभारंभ कब किया गया है -
-
- (अ) 23 दिसम्बर, 2024
- (ब) 10 दिसम्बर, 2024
- (स) 17 दिसम्बर, 2024
- (द) 20 दिसम्बर, 2024
उत्तर : 23 दिसम्बर, 2024
व्याख्या :
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा के खड़े गणेश मंदिर में हाड़ौती क्षेत्र के तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव, “कोटा महोत्सव” का उद्घाटन किया।
page no.(2/11)