Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs January 2025

प्रश्न 11 भीलवाड़ा जिले में किस हवाई पट्टी को विकसित करते हुए फ्लाइंग स्कूल खोला जाएगा -
  • (अ) प्रतापगढ़ हवाई पट्टी
  • (ब) बांसवाड़ा हवाई पट्टी
  • (स) हमीरगढ़ हवाई पट्टी
  • (द) किशनगढ़ हवाई पट्टी
उत्तर : हमीरगढ़ हवाई पट्टी
व्याख्या :
भीलवाड़ा की हमीरगढ़ हवाई पट्टी को विकसित करते हुए फ्लाइंग स्कूल खोला जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने जरूरी स्वीकृतियां दे दी हैं। प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में भी फ्लाइंग स्कूल खोलने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।
प्रश्न 12 राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहाँ राष्ट्रीय सौर दिनदर्शिका कैलेंडर का लोकार्पण किया -
  • (अ) जयपुर
  • (ब) छत्रपति संभाजी नगर
  • (स) उदयपुर
  • (द) कोटा
उत्तर : छत्रपति संभाजी नगर
व्याख्या :
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने छत्रपति संभाजी नगर में राष्ट्रीय दिनदर्शिका प्रसार मंच द्वारा प्रसारित राष्ट्रीय सौर दिनदर्शिका कैलेंडर का लोकार्पण किया तथा छत्रपति शिवाजी नगर लायंस क्लब में पैथोलॉजी लैब का उद्घाटन किया।
प्रश्न 13 राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2024 के दौरान कितने लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए गए?
  • (अ) 10 लाख करोड़
  • (ब) 20 लाख करोड़
  • (स) 35 लाख करोड़
  • (द) 50 लाख करोड़
उत्तर : 35 लाख करोड़
व्याख्या :
राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2024 के दौरान 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए गए।
प्रश्न 14 राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2024 के दौरान 1000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश एमओयू की समीक्षा कौन करेगा -
  • (अ) मुख्य सचिव
  • (ब) राज्यपाल
  • (स) मुख्यमंत्री
  • (द) उद्योग मंत्री
उत्तर : मुख्यमंत्री
व्याख्या :
निवेश सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षरित प्रस्तावों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की देखरेख में 3 स्तरीय निगरानी संरचना तैयार की गई हैं।
1. ए श्रेणी में 1000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश एमओयू के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में की जाएगी। ‌
2. बी श्रेणी में 100 करोड़ रुपये से लेकर 1000 करोड़ रुपये तक के निवेश एमओयू के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में की जाएगी।
3. सी श्रेणी:- 100 करोड़ रुपये से कम के निवेश एमओयू के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा।
प्रश्न 15 राजस्थान यूथ बोर्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किसने किया -
  • (अ) मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा
  • (ब) कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • (स) संजय शर्मा
  • (द) प्रेमचंद बैरवा
उत्तर : कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़
व्याख्या :
युवा मामले एवं खेल विभाग के मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जयपुर के, एसएमएस स्टेडियम में राजस्थान यूथ बोर्ड द्वारा आयोजित किये जा रहे, पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के, उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।
प्रश्न 16 मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कितने नए अंतरराष्ट्रीय राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर को क्रियाशील करने के निर्देश दिए -
  • (अ) 5
  • (ब) 7
  • (स) 9
  • (द) 12
उत्तर : 9
व्याख्या :
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानियों के लिए राजस्थान फाउंडेशन के 14 नए अध्यायों को क्रियाशील करने और 12 मौजूदा अध्यायों को पुनर्जीवित करने के निर्देश दिए, 14 नए स्थापित अध्यायों में पांच घरेलू अध्याय शामिल हैं,
5 नए घरेलू चैप्टर: भुवनेश्वर, दिल्ली, पुणे, रांची और गुवाहाटी
9 नए अंतर्राष्ट्रीय चैप्टर: दुबई (यूएई), म्यूनिख (जर्मनी), रियाद (सऊदी अरब), टोक्यो (जापान), सिंगापुर, दोहा (कतर), मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया), नैरोबी (केन्या) और कंपाला (युगांडा)
प्रश्न 17 जयपुर में किस उद्देश्य से पीएम यूनिटी मॉल की स्थापना की जाएगी?
  • (अ) शिक्षा को बढ़ावा देने
  • (ब) हस्तशिल्प को बढ़ावा देने
  • (स) पर्यटन को बढ़ावा देने
  • (द) डिजिटल मार्केटिंग को बढ़ावा देने
उत्तर : हस्तशिल्प को बढ़ावा देने
व्याख्या :
हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव का शुभारंभ किया। प्रदेश में हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए जयपुर में पीएम यूनिटी मॉल की स्थापना की जाएगी। साथ ही, प्रदेश में हस्तशिल्प, हैंडलूम और MSME के 50 नए क्लस्टर विकसित किए जाएंगे।
प्रश्न 18 “ऑपरेशन फ्री स्काई” अभियान किस अवसर पर चलाया जाएगा -
  • (अ) दीपावली
  • (ब) होली
  • (स) मकर संक्रांति
  • (द) गणतंत्र दिवस
उत्तर : मकर संक्रांति
व्याख्या :
जयपुर में 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति के अवसर पर पतंगों की डोर से घायल परिन्दों को बचाने के लिए आपरेशन फ्री स्काई अभियान चलाया जाएगा।
प्रश्न 19 प्रवासी भारतीय सम्मान 2025 से सम्मानित डॉ. रामनिवास वर्तमान में किस देश में भिक्षुओं को संस्कृत पढ़ा रहे हैं -
  • (अ) नेपाल
  • (ब) भूटान
  • (स) श्रीलंका
  • (द) म्यांमार
उत्तर : म्यांमार
व्याख्या :
प्रवासी राजस्थानी डॉ. रामनिवास को भुवनेश्वर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रवासी भारतीय सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। डॉ. रामनिवास ने राजस्थान में अपनी शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में म्यांमार में भिक्षुओं को संस्कृत पढ़ा रहे हैं।
प्रश्न 20 ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम 2025 का आयोजन कहाँ किया जाएगा -
  • (अ) जयपुर
  • (ब) जोधपुर
  • (स) किशनगढ़ (अजमेर)
  • (द) उदयपुर
उत्तर : किशनगढ़ (अजमेर)
व्याख्या :
ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम 2025 का आयोजन किशनगढ़ (अजमेर) में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स और रीको द्वारा किया जाएगा।

page no.(2/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.