February 2021 Current Affairs
- प्रश्न 101 राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) में किस प्रौद्योगिकी उद्यमी को नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) श्रीधर वेम्बु
- (ब) शान कृष्णसामी
- (स) गिरीश मातृब्रुथम
- (द) राजू वेजना
उत्तर : श्रीधर वेम्बु
व्याख्या :
भारतीय बहुराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बु को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) में नियुक्त किया गया है। इस बोर्ड का नेतृत्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल कर रहे हैं। अन्य नए सदस्य इसरो के पूर्व अध्यक्ष के. राधाकृष्णन, अकादमिक सदस्य अंशुमान त्रिपाठी और पूर्व राजदूत अरुण के. सिंह हैं।
- प्रश्न 102 कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव (CHRI) किस देश में स्थित एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है -
-
- (अ) भारत
- (ब) मलेशिया
- (स) श्रीलंका
- (द) सिंगापुर
उत्तर : भारत
व्याख्या :
कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव (CHRI) एक स्वतंत्र और अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है जो राष्ट्रमंडल देशों में मानव अधिकारों की प्राप्ति की दिशा में काम करता है। कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव ने हाल ही में भारत में पत्रकारों के खिलाफ राजद्रोह के मामलों को वापस लेने के लिए एक बयान जारी किया है। इसने देशद्रोह और आपराधिक मानहानि कानूनों को निरस्त करने की भी मांग की है।
- प्रश्न 103 महिन्द्रा फाइनेंस के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) धनंजय मुंगले
- (ब) अनीश शाह
- (स) राकेश अस्थाना
- (द) जगदीश गुप्ता
उत्तर : अनीश शाह
व्याख्या :
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज ने 2 अप्रैल, 2021 से बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अनीश शाह की नियुक्ति की घोषणा की है। शाह पहले से ही कंपनी के निदेशक हैं। वह महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप सीएफओ हैं। शाह, धनंजय मुंगले से पद ग्रहण करेंगे। मुंगले MMFSL के बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक बने रहेंगे।
- प्रश्न 104 “The Little Book of Encouragement” पुस्तक के लेखक कौन हैं -
-
- (अ) ज्ञान कुमार
- (ब) गौर गोपाल दास
- (स) दलाई लामा
- (द) जग्गी वासुदेव
उत्तर : दलाई लामा
व्याख्या :
तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने हाल ही में अपनी नई पुस्तक “The Little Book of Encouragement” लॉन्च की है। इस पुस्तक में 130 उद्धरण शामिल हैं। पेंग्विन रैंडम हाउस द्वारा इस पुस्तक को प्रकाशित किया गया है। दलाई लामा ने पुस्तक को लॉन्च करते हुए इस बात पर प्रकाश
- प्रश्न 105 किस देश ने फरवरी 2021 में हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) के रक्षा मंत्रियों के कॉन्क्लेव की मेजबानी की -
-
- (अ) भारत
- (ब) चीन
- (स) श्रीलंका
- (द) सिंगापुर
उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारत ने 4 फरवरी, 2021 को हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) के रक्षा मंत्रियों के कॉन्क्लेव की मेजबानी की। इस कॉन्क्लेव का व्यापक विषय ‘हिंद महासागर में शांति, सुरक्षा और सहयोग में वृद्धि’ है। इस कॉन्क्लेव के दौरान, भारत ने घोषणा की कि वह हिंद महासागर क्षेत्र के देशों को मिसाइल सिस्टम, एलसीए और अन्य हथियार प्रणालियों की आपूर्ति करने के लिए तैयार है।
- प्रश्न 106 ‘MITRA’ योजना, जिसकी घोषणा हाल के केंद्रीय बजट में की गयी, किस क्षेत्र से संबंधित है -
-
- (अ) कपड़ा
- (ब) चाय
- (स) कोयला
- (द) गन्ना
उत्तर : कपड़ा
व्याख्या :
केंद्रीय बजट 2021-22 में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मेगा इन्वेस्टमेंट टेक्सटाइल्स पार्क (MITRA) की एक योजना की घोषणा की। यह योजना प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के अतिरिक्त शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य उद्योग को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने में मदद करना, निवेश आकर्षित करना और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत, 3 वर्षों में 7 टेक्सटाइल पार्क स्थापित किए जाएंगे।
- प्रश्न 107 प्रवीण सिन्हा को किस भारतीय संगठन के कार्यवाहक प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो
- (ब) नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
- (स) प्रवर्तन निदेशालय
- (द) राष्ट्रीय जांच एजेंसी
उत्तर : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो
व्याख्या :
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा को CBI का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। ऋषि कुमार शुक्ला, जो हाल ही में सेवानिवृत्त हुए थे, के बाद एक नए निदेशक पर निर्णय लेने तक कार्यवाहक प्रमुख की नियुक्ति की गयी है। पिछले पांच वर्षों में यह तीसरी बार है जब सीबीआई के लिए अंतरिम प्रमुख की नियुक्ति की गयी है।
- प्रश्न 108 भारत का पहला आर्द्रभूमि संरक्षण और प्रबंधन केंद्र किस भारतीय शहर में स्थापित किया गया है -
-
- (अ) चेन्नई
- (ब) मुंबई
- (स) जयपुर
- (द) लखनऊ
उत्तर : चेन्नई
व्याख्या :
चेन्नई में आर्द्रभूमि संरक्षण और प्रबंधन के लिए भारत का पहला केंद्र स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य आर्द्रभूमि के संरक्षण और प्रबंधन के लिए अनुसंधान को मजबूत करना है। इसे नेशनल सेंटर फॉर सस्टेनेबल कोस्टल मैनेजमेंट (NCSCM), चेन्नई के एक भाग के रूप में स्थापित किया गया है।
- प्रश्न 109 अमेज़ॅन के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) डेविड लिम्प
- (ब) टॉम टेलर
- (स) डेव क्लार्क
- (द) एंडी जेसी
उत्तर : एंडी जेसी
व्याख्या :
अमेरिका की ऑनलाइन रिटेलिंग दिग्गज अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस इस वर्ष सीईओ का पद छोड़ देंगे। इस वर्ष के आखिरी महीनों में 57 वर्षीय बेजोस अमेजन के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालेंगे। अमेजन के नई सीईओ का कार्यभार 53 वर्षीय एंडी जेसी को दिया जाएगा। वर्तमान में वह अमेजन वेब सर्विसेज के सीईओ हैं।
- प्रश्न 110 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस एयरफोर्स स्टेशन पर एयरो इंडिया 2021 का उद्घाटन किया -
-
- (अ) हाकिमपेट
- (ब) येलहंका
- (स) डंडीगल
- (द) बीदर
उत्तर : येलहंका
व्याख्या :
एशिया का सबसे बड़ा एयर शो ‘एयरो इंडिया 2021’ बेंगलुरु में शुरू हो गया । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाइब्रिड मोड में होने वाले तीन इस दिवसीय मेगा एयरो इंडिया शो का उद्घाटन किया। एयरो इंडिया शो के 13वें संस्करण में प्रतिभागी वास्तविक और वर्चुअल दोनों मोड में हिस्सा लेंगे। यह एयर शो रक्षा उत्पादन में भारत की प्रगति दिखाने के लिए समर्पित है, इस इवेंट से रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी प्लेटफार्मों का प्रदर्शन होगा। इस मौके पर विभिन्न खरीद और निर्माण एजेंसियों के बीच 200 से अधिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके साथ-साथ, पहली बार हिंद महासागर क्षेत्र के 27 देशों के रक्षा मंत्री आपदा प्रबंधन में साझा खतरों और सहयोग पर चर्चा के लिए आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा हवाई युद्ध पर तकनीकी प्रगति के प्रभाव पर विचारों को साझा करने के लिए मित्र देशों के वायु सेना प्रमुख का एक सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा।
page no.(11/61)