Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs July 2024

प्रश्न 101 अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जोधपुर द्वारा किसे सर्वभाषा साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया है -
  • (अ) डॉ. दीपा सिंह
  • (ब) मदन राठौड़
  • (स) प्रो. मनीष तिवारी
  • (द) डॉ. मनीष शर्मा
उत्तर : डॉ. मनीष शर्मा
व्याख्या :
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जोधपुर की ओर से 25 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में वस्त्र मंत्रालय के राष्ट्रीय संस्थान एनआईएफटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मनीष शर्मा को सर्वभाषा साहित्यकार सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
प्रश्न 102 हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी इंग्लैंड द्वारा चिकित्सा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किसे सम्मानित किया गया है -
  • (अ) डॉ. अरविंदर सिंह
  • (ब) निधि सक्सेना
  • (स) डॉ. दीपा शर्मा
  • (द) नीरु यादव
उत्तर : डॉ. अरविंदर सिंह
व्याख्या :
डॉ. अरविंदर सिंह को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, इंग्लैंड द्वारा चिकित्सा तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सम्मान पाने वाले राजस्थान के पहले डॉक्टर होने का उनको गौरव प्राप्त हुआ है।
प्रश्न 103 नई दिल्ली में आयोजित ‘एक्सपो-2024’ में उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए किस संस्था को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है -
  • (अ) IIT, जोधपुर
  • (ब) राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, अजमेर
  • (स) IIM, उदयपुर
  • (द) MNIT, जयपुर SES
उत्तर : राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, अजमेर
व्याख्या :
गर्वनमेंट अचीवमेंट एंड स्कीम्स एक्सपो 2024:राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए जीता प्रथम पुरस्कार इस एक्सपो में आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी और केंद्रीय विश्वविद्यालयों जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों ने भाग लिया।
प्रश्न 104 पीएम नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 112वें संस्करण में किस अभियान का विशेष उल्लेख किया है -
  • (अ) एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान
  • (ब) एक पेड़ गौ माता के नाम अभियान
  • (स) अमृत पर्यावरण महोत्सव
  • (द) कुल्हाड़ी बंद पंचायत अभियान
उत्तर : कुल्हाड़ी बंद पंचायत अभियान
व्याख्या :
पीएम नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के रणथंभौर के ‘कुल्हाड़ी बंद पंचायत अभियान‘ का विशेष उल्लेख किया है। इस पहल के तहत स्थानीय समुदायों ने वन क्षेत्र में कुल्हाड़ी नहीं लेकर जाने और वृक्षों की कटाई रोकने का प्रण लिया है।
प्रश्न 105 केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी निःशुल्क दवा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान कौन-से स्थान पर है -
  • (अ) तृतीय
  • (ब) चतुर्थ
  • (स) प्रथम
  • (द) द्वितीय
उत्तर : प्रथम
व्याख्या :
राजस्थान ने निशुल्क दवा योजना के क्रियान्वयन में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राजस्थान ने योजना में अनुमोदित दवाओं की संख्या, उपलब्ध दर संविदा, विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य मानकों में समग्र रूप से अधिकतम अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।
प्रश्न 106 राजस्थान वन विभाग के अनुसार राज्य में बाघों की संख्या कितनी है -
  • (अ) 144
  • (ब) 113
  • (स) 133
  • (द) 165
उत्तर : 133
व्याख्या :
राजस्थान वन विभाग के अनुसार राज्य में बाघों की संख्या 133 है।
रणथंभौर – 73
सरिस्का- 43
मुकुन्दरा हिल्स- 2
रामगढ़विषधारी – 6
धौलपुर-करौली – 9
प्रश्न 107 शिक्षा विभाग पंचांग के अनुसार किस दिन सरकारी स्कूलों में धारा 370 समाप्ति के अवसर पर स्वर्ण मुकुट मस्तक दिवस मनाया जाएगा -
  • (अ) 1 जून
  • (ब) 28 मई
  • (स) 22 जनवरी
  • (द) 5 अगस्त
उत्तर : 5 अगस्त
व्याख्या :
हाल ही में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग ने चालू शैक्षणिक वर्ष में वीर सावरकर जयंती और अनुच्छेद 370 के निरसन का उत्सव मनाने की घोषणा की। 28 मई को स्कूलों में वीर सावरकर जयंती का उत्सव मनाया जाएगा और 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 निरसित किये जाने के उपलक्ष्य में स्वर्ण मुकुट मस्तक दिवस मनाया जाएगा अन्य उल्लेखनीय दिवसों में 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस दिवस, जिसे देश प्रेम दिवस भी कहा जाता है, 14 फरवरी को मातृ पितृ दिवस और 4 फरवरी को सूर्य नमस्कार दिवस शामिल हैं।
प्रश्न 108 हाल ही में चर्चित चांदीपुरा वायरस किस माध्यम से फैलता है -
  • (अ) घरेलू मक्खी
  • (ब) सैंडफ्लाई मक्खी
  • (स) एडिज मच्छर
  • (द) राउंडवॉर्म
उत्तर : सैंडफ्लाई मक्खी
व्याख्या :
चांदीपुरा वायरस एक प्रकार का आर्बोवायरस है, जो रैब्डोविरिडी परिवार के वेसिक्यूलर वायरस जीनस का सदस्य है। यह मुख्य रूप से फलेबोटोमाइन सैंडफ्लाई के माध्यम से फैलता है। इसकी पहचान पहली बार 1965 में महाराष्ट्र के चांदीपुरा गांव में की गई थी, इसी के नाम पर इसका नाम रखा गया।
प्रश्न 109 भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के किस सांसद को लोकसभा में सचेतक बनाया है -
  • (अ) अर्जुन राम मेघवाल
  • (ब) भूपेंद्र यादव
  • (स) दामोदर अग्रवाल
  • (द) भागीरथ चौधरी
उत्तर : दामोदर अग्रवाल
व्याख्या :
भीलवाड़ा के सांसद दामोदर अग्रवाल को बीजेपी ने लोकसभा में सचेतक बनाया है। भीलवाड़ा नगर परिषद के पार्षद के तौर पर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।
प्रश्न 110 पेरिस ओलंपिक-2024 में राजस्थान से किस खिलाड़ी ने भाग लिया है -
  • (अ) अनंतजीत सिंह नरुका
  • (ब) माहेश्वरी चौहान
  • (स) 1 और 2 दोनों
  • (द) मंजुबाला
उत्तर : 1 और 2 दोनों
व्याख्या :
राजस्थान की बात करें तो यहां से इस बार सिर्फ 2 प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस खेलों के महाकुंभ में हिस्सा ले रहे हैं। दोनों निशानेबाज हैं, जो पहले भी कई बड़ी प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। ये दोनों खिलाड़ी हैं अनंतजीत सिंह नरुका और माहेश्वरी चौहान।

page no.(11/12)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.