Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

August 2024 Current Affairs

प्रश्न 101 फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में इस साल (2024) रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कौन सा स्थान हासिल किया -
  • (अ) 90वां
  • (ब) 86वां
  • (स) 88वां
  • (द) 75वां
उत्तर : 86वां
व्याख्या :
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, फॉर्च्यून ग्लोबल-500 की इस साल की सूची में 86वें स्थान पर रही है। पिछले साल के मुकाबले उसकी स्थिति में दो पायदान का सुधार हुआ है। अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट ने लगातार 11वें साल टॉप पर बनी रही। वहीं, अमेजन दूसरे स्थान पर रही।
प्रश्न 102 हाल ही में (अगस्त 2024 में) अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में किसे घोषित किया गया -
  • (अ) जो बिडेन
  • (ब) कमला हैरिस
  • (स) बर्नी सैंडर्स
  • (द) एलिजाबेथ वॉरेन
उत्तर : कमला हैरिस
व्याख्या :
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की आधिकारिक उम्मीदवारी हासिल कर ली। डेमोक्रेटिक पार्टी ने 6 अगस्त को आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की। 59 वर्षीय हैरिस रिपब्लिकन या डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी भी बन गयी हैं।
प्रश्न 103 हाल ही में (अगस्त 2024 में) कोल इंडिया लिमिटेड और गेल मिलकर ने किस तरह का प्लांट लगाने के लिए समझौता किया है -
  • (अ) सौर ऊर्जा संयंत्र
  • (ब) पवन ऊर्जा संयंत्र
  • (स) सिंथेटिक प्राकृतिक गैस (एसएनजी) संयंत्र
  • (द) जलविद्युत ऊर्जा संयंत्र
उत्तर : सिंथेटिक प्राकृतिक गैस (एसएनजी) संयंत्र
व्याख्या :
कोयला मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से दो अग्रणी महारत्न सीपीएसई, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और गेल (इंडिया) लिमिटेड (गेल) के बीच एक ऐतिहासिक संयुक्त उद्यम समझौता किया गया है। यह समझौता सर्फेस कोल गैसीफिकेशन (एससीजी) प्रौद्योगिकी का उपयोग करके कोयले से सिंथेटिक प्राकृतिक गैस (एसएनजी) संयंत्र स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के पश्चिम बंगाल के रानीगंज क्षेत्र में बनने वाले इस संयंत्र में प्रति घंटे 80000 एनएम 3 सिंथेटिक प्राकृतिक गैस (एसएनजी) का उत्पादन करने की योजना है।
प्रश्न 104 हाल ही में (अगस्त 2024 में) बीएसएफ की पहली महिला पर्वतारोहण टीम किस पर्वत पर चढ़ने का प्रयास कर रही है -
  • (अ) माउंट एवरेस्ट
  • (ब) माउंट मुकुट ईस्ट
  • (स) माउंट कंचनजंगा
  • (द) माउंट के2
उत्तर : माउंट मुकुट ईस्ट
व्याख्या :
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक (ऑपरेशन्स) अनुराग गर्ग ने नई दिल्ली से पहली महिला पर्वतारोहण टीम को उत्तराखंड स्थित माउंट मुकुट पूर्व के अभियान के लिए रवाना किया। 12 महिला पर्वतारोहियों का यह दल 23,392 फीट ऊंचे मुकुट पूर्व की चोटी पर चढ़ाई करेगा और वहां राष्‍ट्रीय और सीमा सुरक्षा बल के ध्वज फहराएगा।
प्रश्न 105 हाल ही में (अगस्त 2024 में) बिम्सटेक व्यापार शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था -
  • (अ) काठमांडू
  • (ब) ढाका
  • (स) नई दिल्ली
  • (द) कोलंबो
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
बिम्सटेक व्यापार शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ। आठ अगस्त तक चलने वाले इस सम्मेलन का उद्देश्य 7 देशों के समूह के सदस्यों के बीच क्षेत्रीय व आर्थिक सहयोग को मजबूती देना है।
प्रश्न 106 भारतीय वायुसेना ने अपने Su-30MKI और तेजस विमानों के लिए किस मिसाइल के उत्पादन को मंजूरी दी है -
  • (अ) ब्रह्मोस
  • (ब) अस्त्र MK-1
  • (स) आकाश
  • (द) पृथ्वी
उत्तर : अस्त्र MK-1
व्याख्या :
भारतीय वायु सेना ने अपने सुखोई-30 एमकेआई और स्वदेशी तौर पर विकसित हल्के लड़ाकू विमान तेजस के लिए 200 अस्त्र मार्क-1 (एमके-1) मिसाइलों के उत्पादन को हरी झंडी दे दी है। हाल ही में भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित के हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के दौरे के बाद यह मंजूरी दी गई। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एस्ट्रा एमके-1 विकसित किया है, और इसका निर्माण सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
प्रश्न 107 भारत के आर्थिक भविष्य की कल्पना करते हुए “भारत@100: एनविजनिंग टुमॉरोज इकनॉमिक पावरहाउस” नामक प्रकाशन का शुभारंभ किसने किया -
  • (अ) नरेंद्र मोदी
  • (ब) पीयूष गोयल
  • (स) निर्मला सीतारमण
  • (द) अमित शाह
उत्तर : पीयूष गोयल
व्याख्या :
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक महत्वपूर्ण प्रकाशन का अनावरण किया, जिसमें 2047 तक भारत की आर्थिक प्रगति का खाका पेश किया गया है। केंद्रीय मंत्री एसोचैम द्वारा पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रमण्यन द्वारा लिखित पुस्तक “भारत@100: एनविजनिंग टुमॉरोज इकनॉमिक पावरहाउस” (कल की आर्थिक महाशक्ति की कल्पना) के विमोचन समारोह में बोल रहे थे।
प्रश्न 108 इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंड-रा) ने वित्त वर्ष 2025 के लिए जीडीपी वृद्धि का क्या पूर्वानुमान दिया है -
  • (अ) 6.5%
  • (ब) 7.1%
  • (स) 7.5%
  • (द) 8.0%
उत्तर : 7.5%
व्याख्या :
इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंड-रा) ने वित्त वर्ष 2025 में भारत की जीडीपी वृद्धि के लिए अपने पूर्वानुमान को 7.1% के पिछले अनुमान से बढ़ाकर 7.5% कर दिया है। यह संशोधित अनुमान आरबीआई के 7.2% के पूर्वानुमान और वित्त मंत्रालय के आर्थिक सर्वेक्षण के 6.5-7% के अनुमान से अधिक है। वृद्धि का श्रेय सरकारी नीतियों और बढ़े हुए पूंजीगत व्यय से प्रेरित उपभोग मांग में अपेक्षित सुधार को दिया जाता है।
प्रश्न 109 पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक कौन होंगी -
  • (अ) पीवी सिंधु
  • (ब) मैरी कॉम
  • (स) मनु भाकर
  • (द) विनेश फोगट
उत्तर : मनु भाकर
व्याख्या :
पेरिस ओलंपिक में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ओलंपिक के समापन समारोह में देश की ध्वजवाहक होंगी। पुरुष ध्वजवाहक का चयन बाद में किया जाएगा। बता दें कि मनु भाकर ने महिलाओं की व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल करके मौजूदा ओलंपिक में भारत के लिए पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया, जिससे वह भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला निशानेबाज बन गईं।
प्रश्न 110 पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में कौन सा भारतीय पहलवान फाइनल में पहुंचा -
  • (अ) साक्षी मलिक
  • (ब) विनेश फोगट
  • (स) बबीता कुमारी
  • (द) गीता फोगट
उत्तर : विनेश फोगट
व्याख्या :
भारत की स्टार भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। विनेश ने 50 किग्रा. फ्रीस्टाइल रेसलिंग के सेमीफाइनल में क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेज को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विनेश फोगाट ने यूक्रेन की उकसाना लिवाच को 7-5 से हराया। सेमीफाइनल में जीत के साथ ही विनेश का सिल्वर मेडल पक्का हो गया है।

page no.(11/49)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.