Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

September 2024 Current Affairs

प्रश्न 101 2024 में पहले संयुक्त कमांडर सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की -
  • (अ) नरेंद्र मोदी
  • (ब) राजनाथ सिंह
  • (स) अमित शाह
  • (द) अजीत डोभाल
उत्तर : राजनाथ सिंह
व्याख्या :
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 5 सितंबर 2024 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में सशस्त्र बलों के पहले संयुक्त कमांडर सम्मेलन की अध्यक्षता की। सशस्त्र बलों के विभिन्न मुद्दों और तीनों सशस्त्र बलों के एकीकरण और एकीकृत थिएटर कमांड पर चर्चा के लिए दो दिवसीय पहला संयुक्त कमांडर सम्मेलन 4-5 सितंबर 2024 को लखनऊ में आयोजित किया गया था।
प्रश्न 102 किस शहर ने एशियाई तट रक्षक एजेंसी प्रमुखों (HACGAM) की 20वीं बैठक की मेजबानी की -
  • (अ) टोक्यो
  • (ब) इंचियोन
  • (स) बैंकॉक
  • (द) मनीला
उत्तर : इंचियोन
व्याख्या :
भारतीय तटरक्षक बल ने दक्षिण कोरिया के शहर इंचियोन में आयोजित एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की 20वीं बैठक (एचएसीजीएएम) में भाग लिया। 20वें एचएसीजीएएम की मेजबानी 2 से 6 सितंबर 2024 तक दक्षिण कोरियाई तट रक्षक द्वारा की गई थी। इस अवसर पर, भारतीय तटरक्षक बल ने 4 सितंबर 2024 को दक्षिण कोरियाई तटरक्षक बल के साथ अपनी 12वीं वार्षिक द्विपक्षीय बैठक भी आयोजित की।
प्रश्न 103 भारत-नागालिम (NSCN) युद्धविराम समझौते पर पहली बार किस वर्ष हस्ताक्षर किए गए थे -
  • (अ) 2021
  • (ब) 2019
  • (स) 2020
  • (द) 2023
उत्तर : 2021
व्याख्या :
भारत सरकार और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (के) / निकी समूह के बीच संघर्ष विराम समझौते को एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ा दिया गया है। संघर्ष विराम समझौता 08 सितंबर 2024 से लेकर 07 सितंबर 2025 तक एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस समझौते पर 06 सितंबर 2021 को हस्ताक्षर किए गए थे।
प्रश्न 104 भारत की पहली फैशन पूर्वानुमान पहल ‘विज़ियो एनएक्सटी’ का उद्घाटन किसने किया -
  • (अ) निर्मला सीतारमण
  • (ब) गिरिराज सिंह
  • (स) पीयूष गोयल
  • (द) स्मृति ईरानी
उत्तर : गिरिराज सिंह
व्याख्या :
केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) के द्विभाषी वेब पोर्टल ‘विज़ियो एनएक्सटी फैशन पूर्वानुमान पहल’ और भारत-विशिष्ट फैशन ट्रेंड बुक ‘परिधि 24x25’ का शुभारंभ किया।
प्रश्न 105 किस राज्य विधानसभा ने सितंबर 2024 में पहली बार ‘शून्य काल’ की शुरुआत की -
  • (अ) हिमाचल प्रदेश
  • (ब) राजस्थान
  • (स) उत्तर प्रदेश
  • (द) पंजाब
उत्तर : हिमाचल प्रदेश
व्याख्या :
पहली बार, हिमाचल प्रदेश विधान सभा ने 4 सितंबर 2024 से अपनी विधायी कार्यवाही में शून्यकाल की शुरुआत की है । संसदीय लोकतंत्र में शून्यकाल की प्रथा भारतीय संसद का एक देन है। इसे साठ के दशक के दौरान लोकसभा और राज्यसभा के कार्यवाही में शामिल किया गया था , और इस प्रथा को धीरे-धीरे भारत में अन्य राज्य विधानसभाओं द्वारा अपनाया जा रहा है। संसद और राज्य विधानसभा के नियमों में शून्यकाल शब्द का कहीं भी उल्लेख नहीं है। यह एक परंपरा है, कोई नियम नहीं।
प्रश्न 106 बायो-एनर्जी और टेक एक्सपो 2024 किस शहर में आयोजित किया गया था -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) नई दिल्ली
  • (स) बेंगलुरु
  • (द) चेन्नई
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संयुक्त रूप से 2 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में भारत जैव-ऊर्जा और टेक एक्सपो 2024 का उद्घाटन किया। भारत जैव ईंधन और प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी 2024 का आयोजन भारतीय हरित ऊर्जा संघ और एमएम एक्टिव साइंस-टेक कम्युनिकेशंस लिमिटेड द्वारा 2 सितंबर से 4 सितंबर तक नई दिल्ली के द्वारका में यशोभूमि में किया जा रहा है।
प्रश्न 107 किस संगठन ने सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पंचायती राज मंत्रालय के साथ LOI पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) यूनिसेफ
  • (ब) WHO
  • (स) यूनेस्को
  • (द) IMF
उत्तर : यूनिसेफ
व्याख्या :
पंचायती राज मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) भारत ने सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रणालियों को मजबूत बनाने और समुदायों को शामिल करने पर सहयोग करने के लिए एक आशय पत्र (LOI) पर हस्ताक्षर किए हैं। पंचायती राज मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। सरकार का यह प्रयास ग्रामीण नागरिकों को सूचित निर्णय लेने, सेवा वितरण में सुधार करने और शासन में पारदर्शिता बढ़ाने में सक्षम बनाएगा, जिससे ग्रामीण भारत को जोड़ने और अधिक समावेशी बनाने में योगदान मिलेगा।
प्रश्न 108 स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा प्रतिरोधी टीबी के लिए कौन सी नई टीबी उपचार पद्धति को मंजूरी दी -
  • (अ) BPALM
  • (ब) DRTP
  • (स) NTCP
  • (द) MDR-Cure
उत्तर : BPALM
व्याख्या :
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत बहु-दवा प्रतिरोधी टीबी (एमडीआर-टीबी) के लिए एक अत्यधिक प्रभावी और कम समय के उपचार विकल्प के रूप में बीपीएएलएम पद्धति शुरू करने को मंजूरी दी है। बीपीएएलएम उपचार पद्धति में चार दवाओं - बेडाक्विलाइन, प्रीटोमैनिड, लाइनजोलिड और मोक्सीफ्लोक्सासिन का संयोजन है।
प्रश्न 109 किस राज्य सरकार ने वाराणसी में वैदिक 3D संग्रहालय बनाने की घोषणा की -
  • (अ) राजस्थान
  • (ब) उत्तर प्रदेश
  • (स) हरियाणा
  • (द) मध्य प्रदेश
उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वैदिक-3डी संग्रहालय के निर्माण की घोषणा की है। यह अत्याधुनिक संग्रहालय भारतीय ज्योतिष, खगोल विज्ञान और वैदिक साहित्य पर केंद्रित होगा। इसमें 16 संस्कारों, 64 कलाओं और 18 विद्याओं को विस्तृत रूप दिया जाएगा।
प्रश्न 110 किस मंत्रालय ने विश्वस्य-ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी स्टैक लॉन्च किया -
  • (अ) वित्त मंत्रालय
  • (ब) रक्षा मंत्रालय
  • (स) इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय
  • (द) वाणिज्य मंत्रालय
उत्तर : इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय
व्याख्या :
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई), भारत सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में एमईआईटीवाई के सचिव एस कृष्णन ने भौगोलिक रूप से वितरित अवसंरचना के साथ विभिन्न अनुमति प्राप्त ब्लॉकचैन आधारित अनुप्रयोगों का समर्थन करने के लिए डिज़ाइन किए गए ब्लॉकचेन-एज़-ए-सर्विस की पेशकश करने के लिए विश्वस्य-ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी स्टैक का लोकार्पण किया। इसके अलावा एमईआईटीवाई के सचिव ने एनबीएफलाइट-लाइटवेट ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म, प्रमाणिक – मोबाइल ऐप की उत्पत्ति की पुष्टि के लिए एक अभिनव ब्लॉकचेन-सक्षम समाधान और राष्ट्रीय ब्लॉकचेन पोर्टल का भी अनावरण किया।

page no.(11/48)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.