Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs December 2024

प्रश्न 101 “किकिंग बॉल्स” डॉक्यूमेंट्री फिल्म के निर्माता कौन हैं -
  • (अ) गुनीत मोंगा कपूर
  • (ब) इंदिरा पंचौली
  • (स) अश्विनी यार्डी
  • (द) पद्मा
उत्तर : अश्विनी यार्डी
व्याख्या :
किकिंग बॉल्स राजस्थान के अजमेर के केकड़ी उपखंड की 550 लड़कियों के फुटबॉलर बनने और बाल विवाह और पितृसत्ता के विरुद्ध संघर्ष पर आधारित 2022 में बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। इन लड़कियों की सफलता और बदलाव का कारण “महिला जनाधिकार समिति” नामक गैर सरकारी संगठन (NGO) है जिसकी निर्देशक इंदिरा पंचौली और कोऑर्डिनेटर पद्मा है। डॉक्यूमेंट्री फिल्म के निर्माता अश्विनी यार्डी और आस्कर विजेता निर्देशक गुनीत मोंगा कपूर है।
प्रश्न 102 मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर मीरा महोत्सव 2024 का आयोजन कहां किया गया -
  • (अ) जयपुर
  • (ब) उदयपुर
  • (स) चित्तौड़गढ़
  • (द) जोधपुर
उत्तर : चित्तौड़गढ़
व्याख्या :
संत मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फतेह प्रकाश महल (चित्तौड़गढ़) में तीन दिवसीय मीरा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी की पत्रिका “संगना” का मीराबाई विशेषांक जारी किया।
प्रश्न 103 जयपुर निवासी चित्रकार दीपाली शर्मा को किस कलाकृति के लिए राजस्थान ललित कला अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया -
  • (अ) मिस्टी मेमोरीज
  • (ब) द पजल्स ऑफ लाइफ
  • (स) कलाओं की अंतर्दृष्टि
  • (द) संगना
उत्तर : द पजल्स ऑफ लाइफ
व्याख्या :
65वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी में यह पुरस्कार 10 कलाकारों को दिया जाएगा जिन्हें 25-25 हजार का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। जयपुर निवासी चित्रकार दीपाली शर्मा को उनकी कलाकृति “द पजल्स ऑफ़ लाइफ” के लिए और डॉ राजेंद्र प्रसाद सुथार को उनकी कलाकृति “मिस्टी मेमोरीज” के लिए अवार्ड दिया जाएगा।
प्रश्न 104 कृति ‘कलाओं की अंतर्दृष्टि’ पर वर्ष 2023 का अखिल भारतीय आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार किसे दिए जाने की घोषणा हुई -
  • (अ) चंद्रिका प्रसाद मिश्र
  • (ब) डॉ. राजेश कुमार व्यास
  • (स) दीपाली शर्मा
  • (द) डॉ राजेंद्र प्रसाद सुथार
उत्तर : डॉ. राजेश कुमार व्यास
व्याख्या :
लेखक डॉ. राजेश कुमार व्यास को उनकी कृति 'कलाओं की अंतर्दृष्टि' पर वर्ष 2023 का अखिल भारतीय आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई है। यह पुरस्कार मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।
प्रश्न 105 जयपुर के सुभाष चौधरी ने किस चैंपियनशिप में अंडर-17 बॉयज का गोल्ड मेडल जीता -
  • (अ) सीनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप
  • (ब) सिंगापुर जूनियर्स स्क्वैश चैंपियनशिप
  • (स) ऑल इंडिया स्क्वैश चैंपियनशिप
  • (द) एशियन स्क्वैश चैंपियनशिप
उत्तर : सिंगापुर जूनियर्स स्क्वैश चैंपियनशिप
व्याख्या :
हाल ही जयपुर के सुभाष चौधरी ने सिंगापुर जूनियर्स स्क्वैश चैंपियनशिप में अंडर-17 बॉयज का गोल्ड मेडल जीता।
प्रश्न 106 जयपुर की अक्षिता महेश्वरी विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में किस टीम द्वारा चुनी गईं -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) दिल्ली
  • (स) बेंगलुरु
  • (द) राजस्थान
उत्तर : मुंबई
व्याख्या :
जयपुर की अक्षिता महेश्वरी विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में चयनित होने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी है। बेंगलुरु में हुए ऑक्शन में मुंबई टीम ने उन्हें 20 लाख रुपए में खरीदा।
प्रश्न 107 संस्कार सारस्वत किस खेल से जुड़े हैं -
  • (अ) क्रिकेट
  • (ब) बैडमिंटन
  • (स) शूटिंग
  • (द) फुटबॉल
उत्तर : बैडमिंटन
व्याख्या :
जोधपुर के शटलर संस्कार सारस्वत नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने वाले राजस्थान के पहले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के अर्श के साथ मिलकर बेंगलुरु में आयोजित सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का पुरुष युगल खिताब जीता।
प्रश्न 108 सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान हाईकोर्ट में जज पद पर नियुक्ति के लिए किन तीन न्यायिक सेवा अधिकारियों की सिफारिश की है -
  • (अ) चंद्रशेखरन शर्मा, प्रमिल माथुर, चंद्र प्रकाश श्रीमाली
  • (ब) प्रमिल माथुर, चंद्र प्रकाश श्रीमाली, के.एस. भार्गव
  • (स) चंद्र प्रकाश श्रीमाली, प्रमोद शर्मा, चंद्रशेखरन शर्मा
  • (द) प्रमोद शर्मा, प्रमिल माथुर, के.एस. भार्गव
उत्तर : चंद्रशेखरन शर्मा, प्रमिल माथुर, चंद्र प्रकाश श्रीमाली
व्याख्या :
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान हाईकोर्ट में जज पद पर नियुक्ति के लिए तीन न्यायिक सेवा के अधिकारियों की सिफारिश की है:- 1. चंद्रशेखरन शर्मा 2.प्रमिल माथुर 3.चंद्र प्रकाश श्रीमाली
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद इन्हें नियुक्ति वारंट जारी हो जाएगा इससे राजस्थान हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 35 हो जाएगी।
वर्तमान मुख्य न्यायाधीश (42वें): MM श्रीवास्तव।
प्रश्न 109 हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर कानाराम द्वारा शुरू किया गया “मानस ई-आरोग्य पोर्टल” किस उद्देश्य के लिए है -
  • (अ) नशा मुक्त जिले के लिए निगरानी
  • (ब) महिला सशक्तिकरण
  • (स) ई-गवर्नेंस सेवाएं प्रदान करना
  • (द) स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटलीकरण करना
उत्तर : नशा मुक्त जिले के लिए निगरानी
व्याख्या :
जिले को नशा मुक्त करने के लिए प्रतिबंधित दवाओं और नशा मुक्ति केंद्र पर दवाओं के स्टॉक पर निगरानी रखने के लिए।
प्रश्न 110 “अर्द्ध कुंभ” सुईया मेला कहाँ आयोजित होता है -
  • (अ) चौहटन (बाड़मेर)
  • (ब) मानगढ़ धाम (बांसवाड़ा)
  • (स) चित्तौड़गढ़
  • (द) जैसलमेर
उत्तर : चौहटन (बाड़मेर)
व्याख्या :
अर्द्ध कुंभ सुईया मेला चौहटन (बाड़मेर) में आयोजित होता है। इसकी विशेष बात यह है कि यह किसी विशेष तिथि या प्रतिवर्ष नही लगता है। बल्कि 5 योग के मिलन पर चौहटन की पहाड़ियों में स्थित सुइयां महादेव मंदिर में मेले का आयोजन होता है। ये पंच योग है: पौष का महीना हो, तिथि अमावस्या हो, सोमवार का दिन हो, व्यतिपात योग हो, मूल नक्षत्र हो। इस बार पंच योग 29 और 30 दिसंबर 2024 को बना है। लोक मान्यता है कि पांडवों को इस मेले में स्नान के लिए 12 वर्ष का इंतजार करना पड़ा था।

page no.(11/11)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.