राजस्थान में परिवहन
- प्रश्न 111 उत्तर-पश्चिमी रेलवे मंडल का मुख्यालय स्थित है –
Forester Exam 2020 Shift 1 -
- (अ) कोटा में
- (ब) जोधपुर में
- (स) उदयपुर में
- (द) जयपुर में
उत्तर : जयपुर में
- प्रश्न 112 ‘डबोक’ हवाई अड्डा ___ जिले में स्थित है।
Forester Exam 2020 Shift 2 -
- (अ) राजसमंद
- (ब) उदयपुर
- (स) बांसवाड़ा
- (द) डूंगरपुर
उत्तर : उदयपुर
- प्रश्न 113 राज्य सड़क, सुरक्षा संस्थान राजस्थान के किस शहर में स्थापित किया जायेगा -
Forester Exam 2020 Shift 2 -
- (अ) जयपुर
- (ब) उदयपुर
- (स) कोटा
- (द) जोधपुर
उत्तर : जयपुर
- प्रश्न 114 जयपुर मेट्रो रेल की व्यावसायिक सेवाओं की शुरुआत किस वर्ष में हुई -
Forest Guard Exam 2022 Shift 1 -
- (अ) 2011
- (ब) 2013
- (स) 2015
- (द) 2010
उत्तर : 2015
व्याख्या :
जयपुर मेट्रो ने 3 जून 2015 को चांदपोल और मानसरोवर के बीच वाणिज्यिक सेवा शुरू की।
- प्रश्न 115 उत्तर-दक्षिण गलियारा राजस्थान के किस जिले से गुजरता है -
Forest Guard Exam 2022 Shift 4 -
- (अ) जयपुर
- (ब) दौसा
- (स) धौलपुर
- (द) सवाई माधोपुर
उत्तर : धौलपुर
- प्रश्न 116 राजस्थान राज्य के अधिकतम क्षेत्र कौन-से रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत आता है -
School Lecturer 2022 Gk (G-A) -
- (अ) उत्तरी रेलवे
- (ब) उत्तर-पश्चिमी रेलवे
- (स) मध्य रेलवे
- (द) उत्तर-मध्य रेलवे
उत्तर : उत्तर-पश्चिमी रेलवे
व्याख्या :
राजस्थान का रेल नेटवर्क उत्तर पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आता है।
- प्रश्न 117 ग्रामीण गौरव पथ फ्लैगशिप योजना का उद्देश्य ............... निर्माण करना है।
School Lecturer 2022 Gk (G-C) -
- (अ) प्रत्येक गाँव में पक्की सड़कों का
- (ब) ग्राम पंचायत मुख्यालय में सीमेंट कंक्रीट की सड़कों का
- (स) प्रत्येक गाँव में अधिक राष्ट्रीय मागों का
- (द) कच्ची सड़कों को पक्की सड़कों में बदलने का
उत्तर : ग्राम पंचायत मुख्यालय में सीमेंट कंक्रीट की सड़कों का
- प्रश्न 118 रातानाडा हवाईअड्डा अपनी सेवायें उपलब्ध कराता है -
CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1 -
- (अ) जोधपुर को
- (ब) बीकानेर
- (स) कोटा को
- (द) उदयपुर को
उत्तर : जोधपुर को
व्याख्या :
रातानाडा हवाई अड्डा, जोधपुर में स्थित है और यह शहर के रतनाडा क्षेत्र में है।
- प्रश्न 119 पूर्व – पश्चिम गलियारा राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले से नहीं गुजरता है -
CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2 -
- (अ) बारां
- (ब) कोटा
- (स) झालावाड़
- (द) बूँदी
उत्तर : झालावाड़
व्याख्या :
पूर्व-पश्चिम गलियारा झालावाड़ जिले से नहीं गुजरता है। पूर्व-पश्चिम गलियारा गुजरात-राजस्थान-मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश-बिहार-पश्चिम बंगाल-असम से होकर गुजरता है। पूर्व – पश्चिम गलियारा (East-West Corridor) राजस्थान के सिरोही, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भिलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां जिले से होकर गुजरता है।
- प्रश्न 120 दिल्ली - वडोदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे ____ जिले से नहीं गुजरता है।
3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2 -
- (अ) जयपुर
- (ब) कोटा
- (स) दौसा
- (द) अलवर
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
कुल एक्सप्रेस-वे का 374 किमी राजस्थान राज्य से होकर गुजरता है। राज्य की बढ़ती आर्थिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए यह कॉरिडोर अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी और कोटा जिलों से होकर गुजरेगा।
page no.(12/14)