Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राज्य विधान मंडल

प्रश्न 111 राजस्थान विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति का अध्यक्ष कौन होगा -
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
  • (अ) सदन का कोई सदस्य जिसे स्पीकर नियुक्त करें
  • (ब) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष
  • (स) राजस्थान विधानसभा का नेता
  • (द) राजस्थान विधानसभा में विपक्ष का नेता
उत्तर : राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष
व्याख्या :
राजस्थान विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति के अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ही होते हैं।
प्रश्न 112 राजस्थान विधानसभा द्वारा पारित विधेयक को राज्यपाल द्वारा पुनर्विचार के लिए लौटाये जाने पर वह विधेयक सदन के सम्मुख पुनः रखने के लिए अधिकृत है :
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A
  • (अ) मुख्य सचेतक
  • (ब) विधानसभा अध्यक्ष
  • (स) नेता प्रतिपक्ष
  • (द) मुख्यमंत्री
उत्तर : विधानसभा अध्यक्ष
व्याख्या :
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 200 किसी राज्य की विधानसभा द्वारा पारित विधेयक को सहमति के लिये राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को रेखांकित करता है, जो या तो सहमति दे सकता है, सहमति को रोक सकता है या राष्ट्रपति द्वारा विचार के लिये विधेयक को आरक्षित कर सकता है। जब राजस्थान विधानसभा द्वारा पारित विधेयक को राज्यपाल पुनर्विचार के लिए लौटाता है, तो विधानसभा अध्यक्ष विधेयक को सदन के समक्ष पुनः रखने के लिए अधिकृत होता है।
प्रश्न 113 राजस्थान विधानसभा के संबंध में कौन सा विकल्प सही नहीं है -
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A
  • (अ) राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सदस्य हैं।
  • (ब) यह एक सदनीय व्यवस्थापिका है।
  • (स) 32 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं और 23 सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
  • (द) 1952 में पहली बार इसका गठन हुआ।
उत्तर : 32 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं और 23 सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
व्याख्या :
वर्तमान में राज्य के 200 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 34 क्षेत्र अनुसूचित जाति तथा 25 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित हैं। 25 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में से 4 निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति तथा 3 क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित है।
प्रश्न 114 राजस्थान विधान सभा में सदस्यों की निरर्हताओं से सम्बन्धित प्रश्नों पर विनिश्चय के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(i) यदि यह प्रश्न उठता है कि राज्य विधान सभा का कोई सदस्य भारत के संविधान के अनुच्छेद 191 के खण्ड ( 1 ) में वर्णित किसी निरर्हता से ग्रस्त हो गया है या नहीं, तो वह प्रश्न विधान सभाध्यक्ष को विनिश्चय के लिए निर्देशित किया जाएगा और उसका विनिश्चय अन्तिम होगा ।
(ii) ऐसे किसी प्रश्न पर विनिश्चय करने से पहले अध्यक्ष निर्वाचन आयोग की राय लेगा और ऐसी राय के अनुसार कार्य करेगा ।

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
  • (अ) केवल (ii) सही है।
  • (ब) (i) व (ii) दोनों सही हैं।
  • (स) न तो (i) और न ही (ii) सही है ।
  • (द) केवल (i) सही है।
उत्तर : न तो (i) और न ही (ii) सही है ।
व्याख्या :
(1) यदि यह प्रश्न उठता है कि किसी राज्य के विधान-मंडल के किसी सदन का कोई सदस्य अनुच्छेद 191 के खंड (1) में उल्लिखित किसी निरर्हता से ग्रस्त हो गया है या नहीं तो वह प्रश्न राज्यपाल के निर्णय के लिए भेजा जाएगा और उसका निर्णय अंतिम होगा।
(2) ऐसे किसी प्रश्न पर निर्णय देने से पहले राज्यपाल निर्वाचन आयोग की राय प्राप्त करेगा और ऐसी राय के अनुसार कार्य करेगा।
प्रश्न 115 राज्य के विधानमण्डल के किसी सदन का अधिवेशन गठित करने के लिए गणपूर्ति का प्रावधान भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में किया गया है -
Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)
  • (अ) अनुच्छेद 189 (1)
  • (ब) अनुच्छेद 189 (2)
  • (स) अनुच्छेद 189 (3)
  • (द) अनुच्छेद 185 (1)
उत्तर : अनुच्छेद 189 (3)
व्याख्या :
अनुच्छेद 189 (3) : जब तक राज्य विधानमंडल विधि द्वारा अन्यथा उपबंध न करे, राज्य विधानमंडल के सदन की बैठक के लिए गणपूर्ति दस सदस्य या सदन के कुल सदस्यों की संख्या का दसवां भाग, जो भी अधिक हो, होगी। यदि किसी राज्य की विधान सभा या विधान परिषद की बैठक के दौरान किसी समय गणपूर्ति नहीं होती है तो अध्यक्ष या सभापति या उस रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति का यह कर्तव्य होगा कि वह सदन को स्थगित कर दे या बैठक को गणपूर्ति होने तक निलंबित कर दे।
प्रश्न 116 राजस्थान राज्य विधान सभा में कितने सदस्य हैं -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
  • (अ) 100
  • (ब) 120
  • (स) 148
  • (द) 200
उत्तर : 200
व्याख्या :
प्रथम राजस्थान विधान सभा (1952-1957) का उद्घाटन 31 मार्च 1952 को हुआ। इसमें 160 सदस्य थे। 1957 में 160 सदस्यों को बढ़ाकर 176 किया गया था तथा 1967 में सीटों को बढ़ा कर 184 कर दिया था और 1977 में 184 से बढ़ा कर 200 कर दिया गया तथा 2026 तक 200 ही रखा जाएगा।
प्रश्न 117 निम्नलिखित में से कौन राजस्थान विधान सभा की पहली महिला मंत्री बनीं -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
  • (अ) वसुंधरा राजे
  • (ब) कमला बेनीवाल
  • (स) यशोदा देवी
  • (द) मेनका गांधी
उत्तर : कमला बेनीवाल
प्रश्न 118 राजस्थान में लोकसभा की कुल कितनी सीटें हैं -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
  • (अ) 21
  • (ब) 13
  • (स) 25
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 25
प्रश्न 119 निम्नलिखित में से कौन राजस्थान विधान सभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2
  • (अ) यशोदा देवी
  • (ब) सुमित्रा सिंह
  • (स) वसुंधरा राजे
  • (द) कमला बेनीवाल
उत्तर : सुमित्रा सिंह
प्रश्न 120 राजस्थान की 15वीं विधानसभा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में से कितने में महिला सदस्य निर्वाचित हुई हैं -
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam)
  • (अ) 7 अनुसूचित जाति से और 4 अनुसूचित जनजाति से
  • (ब) 9 अनुसूचित जाति से और 2 अनुसूचित जनजाति से
  • (स) 6 अनुसूचित जाति से और 5 अनुसूचित जनजाति से
  • (द) 8 अनुसूचित जाति से और 3 अनुसूचित जनजाति से
उत्तर : 8 अनुसूचित जाति से और 3 अनुसूचित जनजाति से

page no.(12/14)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.