Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

October 2024 Current Affairs

प्रश्न 111 किस दो वैज्ञानिकों ने 2024 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार जीता -
  • (अ) विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन
  • (ब) जेम्स वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक
  • (स) पॉल नर्स और टिम हंट
  • (द) इमैनुएल चार्पेंटियर और जेनिफर डूडना
उत्तर : विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन
व्याख्या :
फिजियोलॉजी या मेडिसिन में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार दो अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को जीन गतिविधि को नियंत्रित करने वाले मौलिक सिद्धांत की उनकी खोज के लिए दिया जाएगा। कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल असेंबली ने फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2024 का नोबेल पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।
प्रश्न 112 2024 में विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा किस शहर में आयोजित की जाएगी -
  • (अ) टोक्यो
  • (ब) पेरिस
  • (स) नई दिल्ली
  • (द) बीजिंग
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
विश्‍व दूरसंचार मानकीकरण सम्‍मेलन का आयोजन इस महीने की 14 से 24 तारीख तक नई दिल्‍ली में किया जाएगा। यह पहला अवसर है जब अंतर्राष्‍ट्रीय संचार संघ का यह कार्यक्रम हिन्‍द प्रशांत क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। इसमें विश्‍वभर से तीन हजार से अधिक प्रतिनिधि हिस्‍सा लेंगे। 190 देशों के प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ इस कार्यक्रम में सहयोग करेंगे। इसका उद्देश्‍य सिक्‍स-जी, आर्टिफिशयिल इंटेलिजेंस, इंटरनेट, बिग डेटा, साइबर सुरक्षा और क्‍वांटम प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी के मानकों का भविष्‍य तय करना है।
प्रश्न 113 WHO ने हाल ही में अफ्रीकी देशों के लिए कौन सा टूल लॉन्च किया है -
  • (अ) स्वास्थ्य कार्यबल प्रबंधन प्रणाली
  • (ब) स्वास्थ्य श्रम बाजार विश्लेषण उपकरण
  • (स) स्वास्थ्य शिक्षा क्षमता उपकरण
  • (द) स्वास्थ्य वित्त मूल्यांकन उपकरण
उत्तर : स्वास्थ्य श्रम बाजार विश्लेषण उपकरण
व्याख्या :
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्वास्थ्य कार्यबल शिक्षा क्षमता, आपूर्ति और मांग का आकलन करने में अफ्रीका की सहायता के लिए स्वास्थ्य श्रम बाजार विश्लेषण उपकरण का शुभारंभ किया है। यह उपकरण श्रम बाजार विश्लेषण में स्वास्थ्य कार्यबल योजना के एकीकरण की सुविधा के लिए तैयार किया गया है। डब्ल्यूएचओ ने वर्ष 2021 में स्वास्थ्य श्रम बाजार विश्लेषण गाइडबुक विकसित की थी और अफ्रीका के 25 देशों के 75 विशेषज्ञों को प्रशिक्षित किया था।
प्रश्न 114 अक्टूबर 2024 में जर्मनी में भारत का नया राजदूत किसे नियुक्त किया गया -
  • (अ) अजय बिसारिया
  • (ब) अजीत विनायक गुप्ते
  • (स) सैयद अकबरुद्दीन
  • (द) विक्रम मिसरी
उत्तर : अजीत विनायक गुप्ते
व्याख्या :
अजीत विनायक गुप्ते को जर्मनी में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार, 7 अक्टूबर को दी। अभी तक अजीत विनायक गुप्ते मिस्र (इजिप्ट) में भारत के राजदूत थे। यह नियुक्ति जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज की इसी महीने के अंत में होने वाली भारत यात्रा से पहले की गई है।
प्रश्न 115 अक्टूबर 2024 में नेपाल के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया -
  • (अ) गोपाल परजुली
  • (ब) हरि कृष्ण कार्की
  • (स) चोलेंद्र शमशेर राणा
  • (द) प्रकाश मान सिंह राउत
उत्तर : प्रकाश मान सिंह राउत
व्याख्या :
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने 7 अक्टूबर को प्रकाश मान सिंह राउत को देश का नया प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया। राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में आयोजित एक विशेष समारोह में पौडेल ने चीफ जस्टिस राउत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस प्रकाश मान सिंह राउत का जन्म 31 मार्च 1961 को उदयपुर, नेपाल में हुआ था। उन्हें 1 अगस्त 2016 को नेपाल के राष्ट्रपति द्वारा सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के रूप में नियुक्त किया गया था।
प्रश्न 116 अक्टूबर 2024 में पीएम मोदी ने अपने राजनीतिक करियर में कौन सा मील का पत्थर हासिल किया -
  • (अ) प्रधानमंत्री के रूप में 10 साल
  • (ब) सार्वजनिक पद पर 23 साल
  • (स) सार्वजनिक सेवा में 25 साल
  • (द) प्रधानमंत्री के रूप में 15 साल
उत्तर : सार्वजनिक पद पर 23 साल
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार यानी 7 अक्टूबर 2024 को सत्ता के शीर्ष पर अपने 23 साल पूरे कर रहें हैं। गुजरात में केशुभाई पटेल की जगह पर 7 अक्टूबर, 2001 को मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी 23 साल से सत्ता के शीर्ष पर बने हुए हैं। पहले साढ़े बारह साल से अधिक समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला तो पिछले लगभग साढ़े 10 साल से प्रधानमंत्री का पद संभाल रहे हैं।
प्रश्न 117 UGC ने 2024 में पीएचडी शोधकर्ताओं के लिए कौन सा नया पुरस्कार शुरू किया है -
  • (अ) पीएचडी इनोवेशन अवार्ड
  • (ब) पीएचडी उत्कृष्टता पुरस्कार
  • (स) शोध नेतृत्व पुरस्कार
  • (द) डॉक्टरल अनुसंधान अनुदान
उत्तर : पीएचडी उत्कृष्टता पुरस्कार
व्याख्या :
शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने “पीएचडी उत्कृष्टता सम्मान” की शुरुआत की है, जो हर साल विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट शोध कार्य करने वाले पीएचडी शोधार्थियों को सम्मानित करेगा। यह निर्णय 3 अक्टूबर 2024 को हुई यूजीसी की बैठक में लिया गया। इसके तहत दस शोधार्थियों को हर साल विज्ञान, इंजीनियरिंग, समाजशास्त्र और भारतीय भाषाओं सहित कई विषयों में उनकी उत्कृष्टता के लिए सम्मानित करने की योजना बनाई गई है।
प्रश्न 118 किस परियोजना को डेफकनेक्ट 4.0 के तहत उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के रूप में मान्यता दी गई -
  • (अ) मेक इन इंडिया
  • (ब) आदिति 2.0 चैलेंजेज
  • (स) आत्मनिर्भर भारत मिशन
  • (द) डिजिटल इंडिया पहल
उत्तर : आदिति 2.0 चैलेंजेज
व्याख्या :
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 07 अक्टूबर, 2024 को मानेकशॉ सेंटर, दिल्ली कैंट में डेफकनेक्ट 4.0 के दौरान रक्षा क्षेत्र में नवाचार, उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए ‘अदिति 2.0’ चैलेंजेज (Acing Development of Innovative Technologies with iDEX) और ‘DISC 12’ (Defence India Start-up Challenges) का शुभारंभ किया।
प्रश्न 119 हाल ही में WHO के 77वें SEARO सत्र के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया -
  • (अ) डॉ. टेड्रोस एडनॉम
  • (ब) जे.पी. नड्डा
  • (स) डॉ. सौम्या स्वामीनाथन
  • (द) डॉ. हर्षवर्धन
उत्तर : जे.पी. नड्डा
व्याख्या :
श्री नड्डा को डब्‍लू.एच.ओ. के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के 77वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्ल्यूएचओ के दक्षिणपूर्व एशिया क्षेत्र के 77वें सत्र को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि सरकार की आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से 12 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ मिला है और प्रत्‍येक परिवार को अस्पतालों उपचार लिये छह हजार डॉलर का वार्षिक लाभ प्रदान किया है।
प्रश्न 120 अक्टूबर 2024 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर के रूप में किसे विस्तार मिला है -
  • (अ) शक्तिकांत दास
  • (ब) एम. राजेश्वर राव
  • (स) विरल आचार्य
  • (द) उर्जित पटेल
उत्तर : एम. राजेश्वर राव
व्याख्या :
केन्‍द्र सरकार ने रिजर्व बैंक के डिप्‍टी गर्वनर एम0 राजेश्‍वर राव के कार्यकाल में विस्‍तार किया है। यह 9 अक्‍टूबर 2024 से प्रभावी होगा। रिजर्व बैंक के आधिकारिक वक्‍तव्‍य में बताया गया है कि कार्यकाल का यह विस्‍तार एक वर्ष या आगे के आदेश तक के लिये होगा। श्री राव का दूसरी बार एक वर्ष के लिए कार्यकाल बढाया गया है। वे अक्‍टूबर 2020 में तीन वर्ष के लिए रिजर्व बैंक के डिप्‍टी गर्वनर नियुक्‍त हुए थे।

page no.(12/38)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.