Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

September 2024 Current Affairs

प्रश्न 121 ______, ओपनएआई के आगामी उन्नत एआई मॉडल का कोडनेम है -
  • (अ) प्रोजेक्ट स्ट्रॉबेरी
  • (ब) प्रोजेक्ट अल्फा
  • (स) प्रोजेक्ट गामा
  • (द) प्रोजेक्ट ब्लू
उत्तर : प्रोजेक्ट स्ट्रॉबेरी
व्याख्या :
ओपनएआई (OpenAI) द्वारा अपना सबसे उन्नत Ai मॉडल, जिसका कोडनेम प्रोजेक्ट स्ट्रॉबेरी (Project Strawberry) है, सितंबर से नवंबर 2024 के बीच जारी किये जाने की संभावना है। इस मॉडल को OpenAI चैटबॉट के आगामी नए संस्करण चैटजीपीटी-5(ChatGPT-5), में एकीकृत किया जा सकता है। प्रोजेक्ट स्ट्रॉबेरी [पूर्व में प्रोजेक्ट Q* (Q-स्टार)] का उद्देश्य कृत्रिम सामान्य बुद्धिमत्ता (Artificial General Intelligence-AGI) अर्थात् मानव मस्तिष्क के समान संज्ञानात्मक क्षमताओं वाले AI का सृजन करना है।
प्रश्न 122 नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान के अनुसार सूर्य के प्रकाश का उपयोग करके अपशिष्ट जल से कौन सा विषाक्त पदार्थ हटाया जा सकता है?
  • (अ) सीसा
  • (ब) क्रोमियम
  • (स) पारा
  • (द) आर्सेनिक
उत्तर : क्रोमियम
व्याख्या :
हाल ही में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्थान नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (Institute of Nano Science and Technology-INST), मोहाली के शोधकर्त्ताओं ने माइक्रोफ्लुइडिक प्रौद्योगिकी (बहुत छोटे पैमाने पर तरल पदार्थों का रूपांतरण व नियंत्रण) के संयोजन में “सूर्य के प्रकाश” का उत्प्रेरक के रूप में उपयोग करते हुए उद्योगों के अपशिष्ट जल से विषाक्त क्रोमियम को निष्कासित करने के लिये एक अभिनव विधि विकसित की है।
प्रश्न 123 दिल्ली पुलिस के ‘ऑपरेशन कवच 5.0’ का फोकस क्या है -
  • (अ) साइबर अपराध
  • (ब) मादक पदार्थों की तस्करी
  • (स) मानव तस्करी
  • (द) आतंकवाद
उत्तर : मादक पदार्थों की तस्करी
व्याख्या :
हाल ही में दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के तहत 'ऑपरेशन कवच-5.0' शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी संख्या में गिरफ्तारियाँ और बरामदगी हुई। इस अभियान ने कई तस्करों को भूमिगत तरीके से काम करने के लिये बाध्य कर दिया है, तथा वे बड़े पैमाने के बजाय कारों और रेलगाड़ियों के माध्यम से छोटे पैमाने पर माल परिवहन करने लगे हैं।
प्रश्न 124 2024 में भारत के वित्त सचिव के रूप में किसे नामित किया गया -
  • (अ) राजीव कुमार
  • (ब) शक्तिकांत दास
  • (स) तुहिन कांत पांडेय
  • (द) अमिताभ कांत
उत्तर : तुहिन कांत पांडेय
व्याख्या :
सरकार ने तुहिन कांत पांडेय को वित्त सचिव नामित किया है। श्री तुहिन भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के ओडिशा संवर्ग के अधिकारी हैं। फिलहाल वे वित्त मंत्रालय में दो महत्वपूर्ण विभागों के प्रभारी सचिव हैं। इनमें लोक उद्यम विभाग तथा निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग-दीपम शामिल हैं।
प्रश्न 125 आशा कार्यक्रम के तहत कौन सी संस्था छात्रवृत्ति प्रदान करेगी -
  • (अ) आरबीआई
  • (ब) एसबीआई फाउंडेशन
  • (स) यूजीसी
  • (द) शिक्षा मंत्रालय
उत्तर : एसबीआई फाउंडेशन
व्याख्या :
भारतीय स्टेट बैंक फाउंडेशन आशा छात्रवृति कार्यक्रम के तहत 10 हजार मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देगा। यह छात्रवृत्ति छठी कक्षा से स्नातकोत्तर तक के वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाएगी। छात्रवृत्ति के तौर पर 15 हजार से दो लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह छात्रवृति अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को आईआईटी, आईआईएम और विदेश में पढ़ाई के लिए दी जाएगी।
प्रश्न 126 कौन सा अंतरिक्ष यान सुनीता विलियम्स के बिना तीन महीने बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौटा -
  • (अ) स्पेसएक्स ड्रैगन
  • (ब) बोइंग स्टारलाइनर
  • (स) ओरियन
  • (द) सोयुज
उत्तर : बोइंग स्टारलाइनर
व्याख्या :
बोइंग का स्टारलाइनर यान अंतरिक्ष में लगभग तीन महीने बिताकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापस पृथ्‍वी पर लौट आया है। नासा के अंतरिक्ष यात्रियों बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स को लेकर अंतरिक्ष केन्‍द्र रवाना हुए स्‍टारलाइनर कैप्सूल में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस यान के जरिये अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्‍वी पर वापस लाने में जोखिम को देखते हुए – अंतर्राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र पर अंतरिक्ष यात्रियों के रुकने की अवधि आठ दिन से बढाकर आठ महीने कर दी गई।
प्रश्न 127 हैनान और वियतनाम में 2024 में आए सबसे शक्तिशाली तूफान का नाम क्या है -
  • (अ) वोंगफोंग
  • (ब) हैयान
  • (स) यागी
  • (द) मंगखुट
उत्तर : यागी
व्याख्या :
इस साल का सबसे शक्तिशाली तूफान यागी दक्षिण चीन के द्वीप प्रांत हैनान में तबाही मचाने के बाद आज उत्तरी वियतनाम में पहुंच गया है। यागी के प्रभाव से वियतनाम में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं हैनान में दो लोगों के मारे जाने और दर्जनों के घायल होने की खबर है।
प्रश्न 128 2024 पैरालिंपिक में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में किसने स्वर्ण पदक जीता -
  • (अ) देवेंद्र झाझरिया
  • (ब) नवदीप सिंह
  • (स) संदीप चौधरी
  • (द) सुमित अंतिल
उत्तर : नवदीप सिंह
व्याख्या :
फ्रांस की राजधानी पेरिस में पैरालंपिक खेलों के 10वें दिन भारत ने दो और पदक जीते। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में नवदीप सिंह ने स्वर्ण जीता। इस स्पर्धा में ईरान के खिलाड़ी को अनुचित व्यवहार के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। वहीं, महिलाओं की 200 मीटर ट्रैक स्पर्धा में सिमरन शर्मा ने कांस्य पदक जीता। पैरालंपिक खेलों की तालिका में भारत 29 पदक जीतकर 16वें स्थान पर पहुंच गया है। इनमें 7 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं।
प्रश्न 129 किस भारतीय एथलीट ने 2024 पैरालिंपिक में शॉट पुट में कांस्य पदक जीता -
  • (अ) सुंदर सिंह गुर्जर
  • (ब) नीरज चोपड़ा
  • (स) होकाटो सेमा
  • (द) मरियाप्पन थंगावेलु
उत्तर : होकाटो सेमा
व्याख्या :
पैरालिंपिक गेम्स में भारत के होकातो होतोजे सेमा ने शॉटपुट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वो नागालैंड के एकमात्र एथलीट हैं जो पैरालंपिक खेलों में भारतीय दल का हिस्सा हैं। होकातो होतोजे सेमा ने शॉटपुट F-57 के फाइनल में 14.65 मीटर का बेस्ट थ्रो किया। ईरान के यासिन खोसरावी ने 15.96 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। होकाटो ने हांगझोऊ पैरा गेम्स में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।
प्रश्न 130 2025 आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का मुख्य कोच कौन बना -
  • (अ) रिकी पोंटिंग
  • (ब) राहुल द्रविड़
  • (स) शेन वॉर्न
  • (द) विराट कोहली
उत्तर : राहुल द्रविड़
व्याख्या :
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयलस के हेड कोच बन गए हैं। अब वो आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स टीम की कमान संभालेेंगे। राहुल द्रविड़ IPL के 2012 और 2013 सीजन में राजस्थान रॉयलस टीम के कप्तान थे।

page no.(13/48)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.