Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

October 2024 Current Affairs

प्रश्न 121 2024 आईएसएसएफ जूनियर विश्व शूटिंग चैम्पियनशिप में पदक तालिका में कौन सा देश शीर्ष पर रहा -
  • (अ) इटली
  • (ब) नॉर्वे
  • (स) भारत
  • (द) जर्मनी
उत्तर : भारत
व्याख्या :
पेरू के लीमा में 2024 आईएसएसएफ जूनियर विश्व शूटिंग चैम्पियनशिप में, भारतीय निशानेबाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, कुल 24 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहे: 13 स्वर्ण, 3 रजत और 8 कांस्य।
प्रश्न 122 किस देश ने 2024 में सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में ट्रेकोमा को सफलतापूर्वक समाप्त कर दिया है -
  • (अ) नेपाल
  • (ब) भारत
  • (स) श्रीलंका
  • (द) बांग्लादेश
उत्तर : भारत
व्याख्या :
विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्‍ल्‍यूएचओ ने घोषणा की है कि भारत इस वर्ष ट्रेकोमा को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त करने में सफल रहा है। इसके साथ ही भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र का तीसरा देश बन गया है। डब्‍ल्‍यूएचओ ने नई दिल्ली में अपनी क्षेत्रीय समिति की बैठक के दौरान भारत की इस उपलब्धि को आधिकारिक रूप से प्रमाणित किया। ट्रेकोमा एक जीवाणु संक्रामक रोग है जो आंखों को प्रभावित करता है और संक्रमित व्‍यक्ति की आंखों, पलकों, नाक या गले के स्राव के माध्यम से फैलता है। 1950-60 के दौरान यह रोग भारत में अंधेपन के प्रमुख कारणों में से एक था। सरकार ने इसके प्रसार को रोकने के लिए 1963 में राष्ट्रीय ट्रेकोमा नियंत्रण कार्यक्रम शुरू किया था।
प्रश्न 123 भौतिकी में 2024 का नोबेल पुरस्कार किसे मिला -
  • (अ) जॉन जे. हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन
  • (ब) पियरे एगोस्टिनी और फेरेंस क्राउज़
  • (स) एरीह वारशेल और मार्टिन कार्प्लस
  • (द) डोना स्ट्रिकलैंड और गेरार्ड मौरौ
उत्तर : जॉन जे. हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन
व्याख्या :
8 अक्टूबर को फिजिक्स के नोबेल प्राइज 2024 की घोषणा हो गई है। इस साल ये प्राइज AI के गॉडफादर कहे जाने वाले जैफ्री ई. हिंटन और अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन जे. होपफील्ड को मिलेगा। नोबेल प्राइज 2024 के लिए विजेताओं की घोषणा 7 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जो 14 अक्टूबर तक चलेगी। नोबेल पुरस्कार हॉपफील्ड और हिंटन को संयुक्त रूप से उनकी ‘आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क के साथ मशीन लर्निंग को संभव बनाने वाले फाउंडेशनल डिस्कवरीज और इन्वेंशन्स’ के लिए दिया गया।
प्रश्न 124 70वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में दादा साहब फाल्के पुरस्कार किसे दिया गया -
  • (अ) अमिताभ बच्चन
  • (ब) मिथुन चक्रवर्ती
  • (स) रजनीकांत
  • (द) ऋषि कपूर
उत्तर : मिथुन चक्रवर्ती
व्याख्या :
8 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को अवॉर्ड और सम्मान दिया। मिथुन चक्रवर्ती को इस साल फिल्म जगत के सबसे गौरवपूर्ण दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस साल नाबालिग असिस्टेंट से रेप के आरोपी जानी मास्टर से बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड वापस ले लिया गया है। ऐसा पहली बार है, जब किसी कलाकार से नेशनल अवॉर्ड वापस लिया गया हो।
प्रश्न 125 70वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में किस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता -
  • (अ) कच्छ एक्सप्रेस
  • (ब) अट्टम
  • (स) कंटारा
  • (द) तिरुचिरामबलम
उत्तर : अट्टम
व्याख्या :
ऋषभ शेट्टी को कन्नड़ फिल्म कंतारा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, नित्या मेनन को तमिल फिल्म थिरुचित्राम्बलम के लिए और मानसी पारेख को गुजराती फिल्म कच्छ एक्सप्रेस के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मलयालम फिल्म आट्टम को और गैर-फीचर फिल्म का पुरस्‍कार आयना फिल्‍म को प्रदान किया गया।
प्रश्न 126 किस गठबंधन ने 2024 के जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव जीते?
  • (अ) बीजेपी
  • (ब) कांग्रेस
  • (स) एनसी-कांग्रेस
  • (द) पीडीपी
उत्तर : एनसी-कांग्रेस
व्याख्या :
8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। नेशनल कांफ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं। भाजपा ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की और पीडीपी को 3 सीट मिली। एक-एक सीट आम आदमी पार्टी, जेपीसी और CPI(M) के खाते में आई। 7 निर्दलीय भी जीते। 90 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है।
प्रश्न 127 अक्टूबर 2024 में विशाखापत्तनम में कौन सा अंतर्राष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास शुरू हुआ?
  • (अ) ऑपरेशन ब्लू स्टार
  • (ब) मालाबार 2024
  • (स) अभ्यास मिलान
  • (द) इंद्रा-2024
उत्तर : मालाबार 2024
व्याख्या :
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 8 अक्टूबर से 'मालाबार 2024' नौसैनिक अभ्यास शुरू हुआ। ये अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास 18 अक्टूबर, 2024 तक होगा। इस बार मालाबार-2024 की मेजबानी भारत कर रहा है। इस युद्धअभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के नौसैनिक भी शामिल हुए हैं।
प्रश्न 128 एनसीईआरटी ने पाठ्यपुस्तकों को अधिक सुलभ बनाने के लिए 2024 में किस संगठन के साथ साझेदारी की?
  • (अ) फ्लिपकार्ट
  • (ब) अमेज़ॅन सेलर सर्विसेज
  • (स) गूगल बुक्स
  • (द) स्नैपडील
उत्तर : अमेज़ॅन सेलर सर्विसेज
व्याख्या :
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT ने 7 अक्टूबर को Amazon सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया। इसके तहत ओरिजिनल NCERT टेक्स्टबुक प्रिंटेड प्राइस पर उपलब्ध कराई जाएगी। ये किताबें देशभर में करीब 20,000 पिन कोड पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, NCERT किताबों के प्रकाशन को तीन गुना बढ़ाएगा और एकेडमिक ईयर 2025-26 के दौरान 15 करोड़ किताबें प्रकाशित करेगा। साथ ही, 300 मिलियन स्टूडेंट्स के लिए लर्निंग को जॉयफुल बनाने के उद्देश्य से इंटरैक्टिव और AI-बेस्ड ई-बुक्स को डेवलप किया जाएगा, जिनमें टाकिंग बुक्स जैसे इनोवेशन्स शामिल हों।
प्रश्न 129 2024 कैरेबियन प्रीमियर लीग किसने जीती -
  • (अ) बारबाडोस रॉयल्स
  • (ब) ट्रिनबागो नाइट राइडर्स
  • (स) सेंट लूसिया किंग्स
  • (द) गुयाना अमेज़न वारियर्स
उत्तर : सेंट लूसिया किंग्स
व्याख्या :
सेंट लूसिया किंग्स ने गयाना अमेजन वॉरियर्स को 6 विकेट से हराकर अपना पहला कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) खिताब जीता। गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में इमरान ताहिर की कप्तानी वाली गयाना अमेजन वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए।
प्रश्न 130 किस अभिनेत्री ने “कच्छ एक्सप्रेस” फिल्म के लिए 70वें राष्ट्रीय पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता -
  • (अ) मानसी पारेख
  • (ब) निथ्या मेनन
  • (स) कंगना रनौत
  • (द) कृति सनोन
उत्तर : मानसी पारेख
व्याख्या :
ऋषभ शेट्टी को कन्नड़ फिल्म कंतारा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, नित्या मेनन को तमिल फिल्म थिरुचित्राम्बलम के लिए और मानसी पारेख को गुजराती फिल्म कच्छ एक्सप्रेस के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मलयालम फिल्म आट्टम को और गैर-फीचर फिल्म का पुरस्‍कार आयना फिल्‍म को प्रदान किया गया।

page no.(13/38)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.