राजस्थान में परिवहन
- प्रश्न 124 उत्तर - दक्षिण गलियारा (कोरीडोर) राजस्थान के किस जिले से गुजरता है -
3rd Grade Teacher 2022 Urdu L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य) -
- (अ) धौलपुर
- (ब) दौसा
- (स) जयपुर
- (द) भरतपुर
उत्तर : धौलपुर
व्याख्या :
उत्तर-दक्षिण गलियारा राजस्थान के धौलपुर जिले से होकर गुजरता है।
- प्रश्न 125 किशनगढ़ (अजमेर) हवाई अड्डे का उद्घाटन कब किया गया था -
3rd Grade Teacher 2022 Urdu L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य) -
- (अ) अक्टूबर, 2017
- (ब) दिसंबर, 2017
- (स) मार्च, 2017
- (द) जून, 2017
उत्तर : अक्टूबर, 2017
- प्रश्न 126 ‘रीडकोर’ एक संयुक्त उद्यम के रूप में 50:50 के अनुपात में राजस्थान सरकार तथा ____ द्वारा स्थापित किया गया।
3rd Grade Teacher 2022 Punjabi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य) -
- (अ) एन. एच. ए.
- (ब) आर.एस.आर.टी.सी.
- (स) आर. एस. ए. एम.बी.
- (द) आई.एल. व एफ.एस.
उत्तर : आई.एल. व एफ.एस.
व्याख्या :
रोड़ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कम्पनी ऑफ राजस्थान लिमिटेड (RIDCOR) को राजस्थान सरकार (GoR) और इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की 50:50 की संयुक्त भागीदारी के साथ बनाया गया था।
- प्रश्न 127 ‘राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम’ की स्थापना किस वर्ष की गई -
3rd Grade Teacher 2022 Punjabi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य) -
- (अ) 1964
- (ब) 1972
- (स) 1973
- (द) 1952
उत्तर : 1964
व्याख्या :
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की स्थापना 1 अक्टूबर 1964 को की गई। निगम की स्थापना सड़क परिवहन अधिनियम 1950 के तहत राज्य में यात्रा करने वाले लोगों को किफायती, पर्याप्त, समयनिष्ठ और कुशल सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी।
- प्रश्न 128 राष्ट्रीय राजमार्ग - 27 किस जिले से होकर नहीं गुजरता है -
High Court LDC 2022 (12 March 2023) -
- (अ) सिरोही
- (ब) कोटा
- (स) चित्तौड़गढ़
- (द) पाली
उत्तर : पाली
- प्रश्न 129 दिल्ली-वडोदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की लम्बाई राजस्थान में कितनी है -
Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III -
- (अ) 408 किलोमीटर
- (ब) 374 किलोमीटर
- (स) 342 किलोमीटर
- (द) 456 किलोमीटर
उत्तर : 374 किलोमीटर
व्याख्या :
कुल एक्सप्रेस-वे का 374 किमी राजस्थान राज्य से होकर गुजरता है। राज्य की बढ़ती आर्थिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए यह कॉरिडोर अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी और कोटा जिलों से होकर गुजरेगा।
- प्रश्न 130 किस परियोजना के अंतर्गत जयपुर से अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 को 6 लेन में परिवर्तित कर दिया गया है -
Hostel Supt(Minority Affairs) 2024 -
- (अ) गुलाबी चतुर्भुज परियोजना (पिंक क्वाडरीलेटरल प्रोजेक्ट)
- (ब) जयपुर-अजमेर शहर परियोजना
- (स) स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना (गोल्डन क्वाडरीलेटरल प्रोजेक्ट)
- (द) प्रधान मंत्री ग्राम सड़क परियोजना
उत्तर : स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना (गोल्डन क्वाडरीलेटरल प्रोजेक्ट)
व्याख्या :
स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना भारत के चार महानगरों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, और चेन्नई) को जोड़ने के लिए शुरू की गई थी। इसी के तहत जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग को 6 लेन में परिवर्तित किया गया।
- प्रश्न 131 राजस्थान में पहली रेलगाड़ी बांदीकुई (दौसा) से ______ के बीच चलाई गई।
Junior Instructor(CLIT) Exam 2024 -
- (अ) लाल किला (दिल्ली)
- (ब) सिटी पैलेस (जयपुर)
- (स) तिजारा किला (अलवर)
- (द) आगरा किला (यू.पी.)
उत्तर : आगरा किला (यू.पी.)
व्याख्या :
राजस्थान में प्रथम रेल(मीटरगेज लाइन) जयपुर रियासत में आगरा फोर्ट से बांदीकुई के बीच अप्रैल 1874 में चलाई गई। 11 अगस्त 1879 को अजमेर में लोको कारखाना स्थापित किया गया जिसमें 1895 में पहला लोको इंजन बनकर तैयार हुआ। आजादी से पूर्व बीकानेर व जोधपुर रियासतों ने सर्वप्रथम अपने निजी रेलमार्ग स्थापित किये।
- प्रश्न 132 उत्तर-पश्चिमी रेलवे का मुख्यालय कहाँ है -
Junior Instructor (EC) Exam 2024 -
- (अ) अलवर
- (ब) कोटा
- (स) जयपुर
- (द) अजमेर
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
उत्तर-पश्चिम रेलवे (NWR) का मुख्यालय जयपुर में स्थित है।
- प्रश्न 133 सड़कों के नेटवर्क विकास के लिए राज्य/राजस्थान सरकार की दीर्घावधि योजना जानी जाती है-
Junior Instructor (ED) Exam 2024 -
- (अ) राजस्थान रोड विजन - 2020
- (ब) राजस्थान रोड विजन - 2022
- (स) राजस्थान रोड विजन - 2025
- (द) राजस्थान रोड विजन - 2027
उत्तर : राजस्थान रोड विजन - 2025
व्याख्या :
राजस्थान सरकार ने सड़क विकास के लिए राजस्थान रोड विजन 2025 योजना बनाई, जिसका उद्देश्य पूरे राज्य में एक व्यापक सड़क नेटवर्क विकसित करना है।
page no.(14/14)