Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs May 2024

प्रश्न 14 राजस्थान पत्रिका द्वारा पक्षियों को गर्मी से बचाने हेतु कौन-सा अभियान चलाया जा रहा है?
  • (अ) परिंडा बाँधो अभियान
  • (ब) पक्षी मित्र अभियान
  • (स) पक्षी बचाव अभियान
  • (द) जलघर अभियान
उत्तर : पक्षी मित्र अभियान
व्याख्या :
पक्षियों की परेशानी को दूर करने के लिए पत्रिका हर साल ‘पत्रिका पक्षी मित्र’ अभियान चलाता है। इस अभियान के तहत घर, कार्यालय, पार्क, सड़क और पेड़ों पर परिंडे बांधे जाते हैं। जिसमें पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की जाती है।
प्रश्न 15 जयपुर में ‘द कुलिश स्कूल’ का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया है -
  • (अ) दिया कुमारी
  • (ब) प्रेमचंद बैरवा
  • (स) जगदीप धनखड़
  • (द) भजन लाल शर्मा
उत्तर : जगदीप धनखड़
व्याख्या :
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजधानी जयपुर में जगतपुरा स्थित ‘द कुलिश स्कूल’ का उद्घाटन किया।
प्रश्न 16 हाल ही में (मई 2024 में) केंद्रीय पयर्टन मंत्रालय द्वारा ‘वेड इन इंडिया’ एक्सपो का आयोजन कहाँ किया गया -
  • (अ) जोधपुर
  • (ब) जयपुर
  • (स) उदयपुर
  • (द) कोटा
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
केंद्रीय पयर्टन मंत्रालय द्वारा ‘वेड इन इंडिया’ एक्सपो जयपुर के रामबाग पैलेस में 5 मई से 7 मई, 2024 तक आयोजित किया गया।
प्रश्न 17 जून, 2024 में होने वाले ‘राजस्थानी भाषा साहित्य पुरस्कार समारोह’ में मायड़ भाषा राजस्थानी लेखन सम्मान किसे दिया जाएगा -
  • (अ) अरुंधति सुब्रमण्यम
  • (ब) के. डी. माहेश्वरी
  • (स) तरुण कुमार दाधीच
  • (द) गुलाब कोठारी
उत्तर : तरुण कुमार दाधीच
व्याख्या :
तरूण कुमार दाधीच को मायड़ भाषा राजस्थानी लेखन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति एवं नेम प्रकाशन, डेह नागौर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी जून माह में होने वाले सालाना उच्छब में नगर के हिंदी और राजस्थानी भाषा के साहित्यकार तरुण कुमार दाधीच को मायड़ भाषा की पोथी “काठा काळजा वाळी पन्ना” पर मोहनराम छाबा राजस्थानी लेखन सम्मान के अंतर्गत ग्यारह हजार नकद, अभिनंदन पत्र, स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
प्रश्न 18 बीएसएफ ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में किसने स्वर्ण पदक जीता है -
  • (अ) पूजा विश्रोई
  • (ब) जुही प्रजापति
  • (स) पूनम चौधरी
  • (द) पूजा पूनिया
उत्तर : जुही प्रजापति
व्याख्या :
जूही ने बीएसएफ ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में 10 और 11 वर्ष के आयु वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए डबल स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस चैंपियनशिप में 22 राज्य से 1500 से भी अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
प्रश्न 19 हाल ही में नाक से अलगोजा बजाने के लिए किस प्रसिद्ध कलाकार का नाम ‘इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में दर्ज किया गया है -
  • (अ) रामनाथ चौधरी
  • (ब) अनवर खान
  • (स) मामे खान
  • (द) जानकीलाल भांड
उत्तर : रामनाथ चौधरी
व्याख्या :
राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय अलगोजा वादक रामनाथ चौधरी का इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज हुआ है। रामनाथ चौधरी ने नाक से 5 मिनट 5 सैकण्ड अलगोजा बजाने का रिकार्ड अपने नाम किया है। चौधरी नाक से अलगोजा बजाने वाले दुनिया के एकमात्र कलाकार है और 12 फीट लम्बी मूंछे रखने का भी रिकॉर्ड है।
प्रश्न 20 केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) ने खेजड़ी वृक्ष की कौन-सी उन्नत नस्ल बनाई है -
  • (अ) सिमला
  • (ब) पुसा बाग
  • (स) थार शोभा
  • (द) काशमी
उत्तर : थार शोभा
व्याख्या :
थार शोभा - यह किस्म केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान बीकानेर द्वारा विकसित की गई उन्नत खेजड़ी की एक किस्म है। इस किस्म की खेजड़ी समान्य खेजड़ी से छोटी होती है। 5-7 फीट ऊंचाई वाली इस खेजड़ी पर लूँग समान्य से अधिक आता है तथा सांगरी भी अधिक आती हैं। इस किस्म की खेजड़ी 2-3 साल में सांगरी देना शुरु कर देती है।
प्रश्न 21 राजस्थान विधानसभा को डिजिटल करने के लिए कौन-सा एप लॉन्च किया गया है -
  • (अ) सेवा (SEVA)
  • (ब) उमंग (UMANG)
  • (स) उषा (USHA)
  • (द) नेवा (NeVA)
उत्तर : नेवा (NeVA)
व्याख्या :
नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) से अब राजस्थान विधानसभा का सदन और सचिवालय डिजिटल हो जाएगा। इससे विधानसभा व सचिवालय की कार्यवाही पेपरलेस हो जायेगी। इस प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का इन्वेस्टमेन्ट है, जो भारत और राजस्थान सरकार वहन करेगी, जैसे ही आचार संहिता खत्म होगी उसके बाद से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।
प्रश्न 22 राजस्थान की किस खिलाड़ी ने पेरिस पैरा ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया है -
  • (अ) पूजा पूनिया
  • (ब) अवनि लेखरा
  • (स) अनिता चौधरी
  • (द) प्रियंका शर्मा
उत्तर : अनिता चौधरी
व्याख्या :
अनिता चौधरी एशियन पैरा गेम्स में रजत पदक जीत चुकी हैं। 11 साल पहले एक दुर्घटना में उन्होंने अपना एक पैर गंवा दिया था। उन्होंने पैरा रोइंग में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। 2023 में एशियन पैरा गेम्स में रजत पदक जीता था। 2024 में पेरिस पैरा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।
प्रश्न 23 राज्य का पहला ऑटोनॉमस इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थान कौन-सा बना है -
  • (अ) स्वामी केशवानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी, जयपुर
  • (ब) बिट्स पिलानी, झुंझुनूँ
  • (स) MBM विश्वविद्यालय, जोधपुर
  • (द) बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर
उत्तर : स्वामी केशवानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी, जयपुर
व्याख्या :
यूजीसी एवं आरटीयू की ओर से एसकेआईटी को ऑटोनॉमस की यह मान्यता 10 वर्षों के लिए दी गई है, जो की 2024-25 से 2033-34 तक रहेगी। इस दौरान संस्थान अपने कोर्सेज के लिए स्वयं सिलेबस डिजाइन करेगा. चेयरमैन सूरजाराम मील ने बताया कि ऑटोनॉमस मान्यता प्राप्त होने के बाद स्टूडेंट्स के लिए ग्लोबल पैरामीटर पर आधारित सिलेबस तैयार किया जा सकेगा, जिससे वे विभिन्न स्तर पर बेहतर परफॉर्म कर सकेंगे एवं सेमेस्टर लॉन्ग इंडस्ट्री इंटर्नशिप पर भी जा सकेंगे।

page no.(3/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.