राजस्थान में परिवहन
- प्रश्न 131 राजस्थान में पहली रेलगाड़ी बांदीकुई (दौसा) से ______ के बीच चलाई गई।
Junior Instructor(CLIT) Exam 2024 -
- (अ) लाल किला (दिल्ली)
- (ब) सिटी पैलेस (जयपुर)
- (स) तिजारा किला (अलवर)
- (द) आगरा किला (यू.पी.)
उत्तर : आगरा किला (यू.पी.)
व्याख्या :
राजस्थान में प्रथम रेल(मीटरगेज लाइन) जयपुर रियासत में आगरा फोर्ट से बांदीकुई के बीच अप्रैल 1874 में चलाई गई। 11 अगस्त 1879 को अजमेर में लोको कारखाना स्थापित किया गया जिसमें 1895 में पहला लोको इंजन बनकर तैयार हुआ। आजादी से पूर्व बीकानेर व जोधपुर रियासतों ने सर्वप्रथम अपने निजी रेलमार्ग स्थापित किये।
- प्रश्न 132 उत्तर-पश्चिमी रेलवे का मुख्यालय कहाँ है -
Junior Instructor (EC) Exam 2024 -
- (अ) अलवर
- (ब) कोटा
- (स) जयपुर
- (द) अजमेर
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
उत्तर-पश्चिम रेलवे (NWR) का मुख्यालय जयपुर में स्थित है।
- प्रश्न 133 सड़कों के नेटवर्क विकास के लिए राज्य/राजस्थान सरकार की दीर्घावधि योजना जानी जाती है-
Junior Instructor (ED) Exam 2024 -
- (अ) राजस्थान रोड विजन - 2020
- (ब) राजस्थान रोड विजन - 2022
- (स) राजस्थान रोड विजन - 2025
- (द) राजस्थान रोड विजन - 2027
उत्तर : राजस्थान रोड विजन - 2025
व्याख्या :
राजस्थान सरकार ने सड़क विकास के लिए राजस्थान रोड विजन 2025 योजना बनाई, जिसका उद्देश्य पूरे राज्य में एक व्यापक सड़क नेटवर्क विकसित करना है।
page no.(14/14)