Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

February 2021 Current Affairs

प्रश्न 131 कोलंबो पोर्ट के ईस्टर्न कंटेनर टर्मिनल (ECT) को विकसित करने के लिए त्रिपक्षीय समझौते से कौन सा देश बहार हो गया है -
  • (अ) भारत
  • (ब) श्रीलंका
  • (स) जापान
  • (द) रूस
उत्तर : श्रीलंका
व्याख्या :
चीन (China) के कर्ज तले दबे श्रीलंका ने कोलंबो पोर्ट पर बनने वाली बहुप्रतीक्षित ईस्ट कंटेनर टर्मिनल (Eastern Container Terminal, ECT) प्रोजेक्ट से भारत और जापान को बाहर कर दिया है। बताया जा रहा है श्रीलंकाई सरकार ने देशभर के ट्रेड यूनियनों के कड़े विरोध के बाद यह फैसला किया है। साल 2019 में श्रीलंका ने भारत और जापान (India and Japan) के साथ मिलकर कोलंबो पोर्ट (Colombo Port) पर कंटेनर टर्मिनल बनाने के लिए समझौता किया था। भारत के इस प्रोजक्ट को हंबनटोटा पोर्ट पर चीन की मौजूदगी की काट के रूप में देखा गया था।
प्रश्न 132 बजट 2021 में डीप ओशन मिशन के लिए कितनी राशि आवंटित की गई है?
  • (अ) 3,000 करोड़ रु
  • (ब) 5,000 करोड़ रु
  • (स) 2,000 करोड़ रु
  • (द) 4,000 करोड़ रु
उत्तर : 4,000 करोड़ रु
व्याख्या :
यूनियन बजट 2021: डीप ओशन मिशन के लिए 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है
प्रश्न 133 किस देश ने पहली एशियाई ऑनलाइन शूटिंग चैम्पियनशिप की पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है -
  • (अ) चीन
  • (ब) जापान
  • (स) भारत
  • (द) वियतनाम
उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारतीय निशानेबाजी दल ने कुवैत शूटिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित पहली एशियाई ऑनलाइन शूटिंग चैम्पियनशिप की पदक तालिका में टॉप किया है। इस 24 सदस्यीय भारतीय शूटिंग दल ने कुल 11 पदक जीते है, जिसमें चार स्वर्ण पदक, दो रजत और पाँच कांस्य पदक शामिल है। इस प्रतियोगिता में 22 एशियाई देशों के 274 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।
प्रश्न 134 ‘दिस लाइफ एट प्ले : ए मेमॉयर बाई गिरीश कर्नाड’ पुस्तक को कन्नड़ से अंग्रेजी में किसके द्वारा अनुवादित किया गया है -
  • (अ) श्रीनाथ पेरूर
  • (ब) अरुणव सिन्हा
  • (स) रक्षंदा जलील
  • (द) जेरी पिंटो
उत्तर : श्रीनाथ पेरूर
व्याख्या :
कन्नड़ से अंग्रेजी में अनूदित किए जा रहे गिरीश कर्नाड से संबंधित संस्मरण का विमोचन मई में होगा। इसे मशहूर अनुवादक श्रीनाथ पेरूर अंतिम रूप दे रहे हैं। इस संस्मरण को अभिनेता- नाटककार कर्नाड स्वयं अनूदित कर रहे थे, लेकिन अनुवाद पूरा होने से पहले ही 2019 में उनका निधन हो गया। हार्पर कॉलिन्स प्रकाशक से संबद्ध फोर्थ स्टेट द्वारा निर्देशक की 83वीं जयंती पर 19 मई को ‘दिस लाइफ एट प्ले : ए मेमॉयर बाई गिरीश कर्नाड’ पुस्तक जारी की जाएगी। कर्नाड को आधुनिक भारत की महानतम सांस्कृतिक हस्तियों में से एक माना जाता है। उनका संस्मरण सबसे पहले 2011 में कन्नड़ में छपा था।
प्रश्न 135 हिंद महासागर के तटवर्ती देशों (IOR) के रक्षा मंत्रियों के सम्मलेन का अयोजन किस देश ने हाल ही में किया -
  • (अ) मालदीव
  • (ब) कोमोरोस
  • (स) भारत
  • (द) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर : भारत
व्याख्या :
हिंद महासागर क्षेत्र के रक्षा मंत्रियों के कॉन्क्लेव (Indian Ocean Region Defence Ministers’ Conclave) को भारत द्वारा 4 फरवरी, 2021 को आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम एयरो इंडिया 2021 की पृष्ठभूमि में हुआ जो एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो है। हिंद महासागर क्षेत्र के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन की थीम हिंद महासागर में शांति, सुरक्षा और सहयोग में वृद्धि है। इस इवेंट की शुरुआत रक्षा सचिव और विभिन्न हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के रक्षा मंत्रियों के स्वागत भाषण के साथ हुई। इस इवेंट में समापन टिप्पणी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी।
प्रश्न 136 निम्नलिखित में से कौन सा मंत्रालय उद्योग मंथन का आयोजन कर रहा है -
  • (अ) कपड़ा मंत्रालय
  • (ब) वाणिज्य मंत्रालय
  • (स) कृषि मंत्रालय
  • (द) जनजातीय मामलों का मंत्रालय
उत्तर : वाणिज्य मंत्रालय
व्याख्या :
वाणिज्य मंत्रालय ‘उद्योग मंथन’ का आयोजन कर रहा है। ‘उद्योग मंथन’ के तहत वेबिनार की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है। यह वेबिनार फार्मा क्षेत्र और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र सहित लगभग 45 क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। ‘उद्योग मंथन’ के तहत वेबिनार का आयोजन सभी प्रमुख विनिर्माण क्षेत्रों और सेवा क्षेत्र में गुणवत्ता और उत्पादकता पर ध्यान देने के लिए किया जा रहा है।आगामी वेबिनार में ‘उद्योग मंथन’ विभिन्न क्षेत्रों जैसे फार्मा, क्लोज सर्किट कैमरा, मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण को कवर करेगा।यह नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा, एयरोस्पेस, रोबोटिक्स और रक्षा पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।यह आगे चलकर सरकारी प्रक्रियाओं की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करेगा जो आत्मनिर्भर भारत के विज़न को साकार करने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।यह वेबिनार 4 जनवरी, 2021 को शुरू किया गया था और चार सप्ताह के अंतराल पर, विभिन्न क्षेत्रों जैसे खिलौने, चमड़ा, फर्नीचर और ड्रोन पर 18 वेबिनार आयोजित किए गए हैं।इस तरह के वेबिनार उत्पादों की गुणवत्ता और विशिष्ट क्षेत्र में उत्पादकता से संबंधित मुद्दों पर गहराई से प्रकाश डालते हैं।
प्रश्न 137 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में, किस शहर में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के दूसरे संयंत्र का उद्घाटन किया -
  • (अ) कोलकाता
  • (ब) पुणे
  • (स) चेन्नई
  • (द) बेंगलुरु
उत्तर : बेंगलुरु
व्याख्या :
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) के उत्पादन के लिए एक नए प्लांट का उद्घाटन किया है। इस प्लांट का उद्घाटन बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में किया गया था। यह संयंत्र भारत के स्वदेशी फाइटर जेट LCA तेजस के उत्पादन को दोगुना करेगा। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को सशस्त्र बलों से 48,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह सबसे बड़ी स्वदेशी रक्षा खरीद होने जा रही है जो भारतीय एयरोस्पेस क्षेत्र को बढ़ावा देगी। रक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि भारत रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में अपने लक्ष्य 75 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।
प्रश्न 138 “यस मैन: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ राणा कपूर” पुस्तक के लेखक कौन हैं -
  • (अ) देव चटर्जी
  • (ब) पवन सी लाल
  • (स) तमाल बंद्योपाध्याय
  • (द) संदीप हसुरकर
उत्तर : पवन सी लाल
व्याख्या :
पवन C लल्ल की नई पुस्तक “यस मैन: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ राणा कपूर” भारत के एक होनहार बैंकर राणा कपूर के उत्थान और पतन के बारे में विवरण प्रदान करता है। यह बैंकिंग प्रणाली, इसके नियामकों और कारोबारी माहौल पर भी सवाल उठाता है, जिसके कारण YES बैंक का पतन हुआ है।
प्रश्न 139 प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी के जन्मशताब्दी वर्ष का जश्न मुंबई में शुरू हुआ। पंडित भीमसेन जोशी किस राज्य से थे -
  • (अ) महाराष्ट्र
  • (ब) ओडिशा
  • (स) कर्नाटक
  • (द) राजस्थान
उत्तर : कर्नाटक
व्याख्या :
पंडित भीमसेन जोशी का जन्म 4 फरवरी, 1922 को कर्नाटक में हुआ था। वह हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के किराना घराने से सम्बंधित थे। उन्होंने अपने भजन, भावपूर्ण ख्याल प्रस्तुतियां और अभंगों के साथ भारतीय शास्त्रीय संगीत को समृद्ध किया। उन्हें वर्ष 1998 में संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2009 में, उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्राप्त हुआ। उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।
प्रश्न 140 स्पेसएक्स स्टारशिप प्रोटोटाइप रॉकेट का क्या नाम है जो हाल ही में परीक्षण के दौरान लैंडिंग करते वक़्त फट गया -
  • (अ) स्टारशिप XN7
  • (ब) स्टारशिप NN8
  • (स) स्टारशिप SN9
  • (द) स्टारशिप BN3
उत्तर : स्टारशिप SN9
व्याख्या :
अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के रॉकेट स्टारफिश एस9 में लैंडिंग के वक्त विस्फोट हो गया। भविष्य में लोगों को मंगल और चंद्रमा की यात्राएं करवाने के लिए बनाया जा रहा स्टारशिप यान परीक्षण के समय धरती पर आ गिरा। तीन महीने के अंदर यह दूसरा ऐसा हादसा है। हालांकि एलन मस्क ने कहा कि यह प्रयोग है।

page no.(14/61)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.