Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 131 यूनाइटेड किंगडम की पहली महिला वित्त मंत्री कौन बनी है -
  • (अ) राचेल रीव्स
  • (ब) लिज ट्रस
  • (स) प्रीति पटेल
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : राचेल रीव्स
व्याख्या :
यूनाइटेड किंगडम में कीर स्टारमर (Keir Starmer) के नेतृत्व वाली नई सरकार का गठन कर दिया गया है। स्टारमर ने राचेल रीव्स (Rachel Reeves) को देश की पहली महिला वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त किया है। रीव्स ब्रिटेन की राजकोष की पहली महिला चांसलर बनी हैं। यूनाइटेड किंगडम के आम चुनावों में भारी जीत के बाद लेबर पार्टी सत्ता में लौट आई है।
प्रश्न 132 हाल ही में (जुलाई 2024 में) भारतीय नौसेना (IN) के नौसेना प्रमुख (CNS) एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने 1 से 4 जुलाई, 2024 तक किस देश का दौरा किया -
  • (अ) फिलीपींस
  • (ब) भूटान
  • (स) श्रीलंका
  • (द) बांग्लादेश
उत्तर : बांग्लादेश
व्याख्या :
भारतीय नौसेना (आईएन) के नौसेना प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने और समुद्री सहयोग के नए क्षेत्रों की खोज करने के लिए 1 से 4 जुलाई 2024 तक बांग्लादेश की आधिकारिक 4 दिवसीय यात्रा की।
प्रश्न 133 किस बैंक ने 1 जुलाई 2024 को अपना 69वां स्थापना दिवस मनाया -
  • (अ) केनरा बैंक
  • (ब) यस बैंक
  • (स) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • (द) बैंक ऑफ महाराष्ट्र
उत्तर : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
व्याख्या :
अपने 69वें स्थापना दिवस (1 जुलाई 2024) के अवसर पर, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों के लिए बैंकिंग अनुभव को बेहतर बनाने और बैंक की पहुँच को व्यापक बनाने के लिए 11 नई पहलों की घोषणा की। ये पहल डिजिटल उन्नति, बेहतर ग्राहक सेवाओं और विभिन्न क्षेत्रों के लिए विशेष उत्पादों पर आधारित हैं।
प्रश्न 134 उस बीमा कंपनी का नाम बताइए जिसने हाल ही में (जुलाई 2024 में) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संचालित स्वास्थ्य बीमा उत्पाद ‘एलिवेट’ लॉन्च किया है।
  • (अ) ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
  • (ब) टाटा AIG जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
  • (स) भारतीय जीवन बीमा निगम
  • (द) फ्यूचरजनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
उत्तर : ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
व्याख्या :
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा संचालित अपनी तरह का पहला क्रांतिकारी स्वास्थ्य बीमा उत्पाद ‘एलिवेट’ लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य विविध स्वास्थ्य सेवा आवश्यकताओं के लिए अनुकूलित समाधान प्रदान करना है।
प्रश्न 135 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का कौन सा सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है -
  • (अ) द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल
  • (ब) द ऑर्डर ऑफ लेनिन
  • (स) द ऑर्डर ऑफ सेंट जॉर्ज
  • (द) द ऑर्डर ऑफ सेंट पीटर
उत्तर : द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल प्रदान किया गया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने श्री मोदी को यह सम्मान दिया। यह पुरस्कार, रूस और भारत के बीच एक विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी विकसित करने और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री मोदी के विशिष्ट योगदान को मान्यता देता है।
प्रश्न 136 हाल ही में (जुलाई 2024 में) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को में किस प्रदर्शनी केंद्र का दौरा किया -
  • (अ) ऑल रश्यिन प्रदर्शनी केंद्र
  • (ब) इंटरनेशनल ट्रेड फेयर
  • (स) मॉस्को सिटी सेंटर
  • (द) रेड स्क्वायर प्रदर्शनी
उत्तर : ऑल रश्यिन प्रदर्शनी केंद्र
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को में ऑल रश्यिन प्रदर्शनी केंद्र का दौरा किया। उनके साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी थे। दोनों नेताओं ने प्रदर्शनी केंद्र में रोसाटॉम पवेलियन का दौरा किया। श्री मोदी ने असैन्‍य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत-रूस सहयोग पर एक फोटो प्रदर्शनी देखी। श्री मोदी “परमाणु सिम्फनी” भी गये जो वी वी ई आर-1000 रिएक्टर का एक स्थायी कामकाजी मॉडल है और भारत में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र का प्रमुख केन्‍द्र है।
प्रश्न 137 हाल ही में (जुलाई 2024 में) भारत और रूस ने 2030 तक व्यापार लक्ष्य कितना निर्धारित किया है -
  • (अ) 50 अरब डॉलर
  • (ब) 75 अरब डॉलर
  • (स) 100 अरब डॉलर
  • (द) 150 अरब डॉलर
उत्तर : 100 अरब डॉलर
व्याख्या :
भारत और रूस 2030 तक व्यापार लक्ष्य एक सौ अरब डॉलर निर्धारित करने पर सहमत हो गये हैं। दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इनमें पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, कार्टोग्राफी, ध्रुवीय अनुसंधान, निवेश, व्यापार और फार्मा के क्षेत्रों में समझौता ज्ञापन शामिल हैं। भारत और रूस ने प्रसार भारती और टीवी नोवोस्ती के बीच प्रसारण के क्षेत्र में सहयोग पर भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रश्न 138 रोशनी नादर मल्होत्रा को फ्रांस का कौन सा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिला है -
  • (अ) लेजियन ऑफ ऑनर
  • (ब) ऑर्डर ऑफ मेरिट
  • (स) शेवेलियर डे ला लीजन डी होनूर
  • (द) नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजेंड
उत्तर : शेवेलियर डे ला लीजन डी होनूर
व्याख्या :
एचसीएल टेक की अध्यक्ष रोशनी नादर मल्होत्रा को फ्रांस ने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘शेवेलियर डे ला लीजन डी होनूर’ (नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार व्यापार जगत में उनके योगदान के लिए दिया गया।
प्रश्न 139 हाल ही में (जुलाई 2024 में) जारी GenAI इनोवेशन में भारत का वैश्विक रैंकिंग में कौन सा स्थान है -
  • (अ) पहला
  • (ब) दूसरा
  • (स) तीसरा
  • (द) पांचवां
उत्तर : पांचवां
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र निकाय विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, 2014 से 2023 तक भारत ने इस चर्चित तकनीक के बारे में केवल 1,350 पेटेंट दायर किए हैं, जो पेटेंट किए गए GenAI आविष्कारों की कुल संख्या के मामले में चीन (38,210), अमेरिका (6,276), कोरिया गणराज्य (4,155) और जापान (3,409) के बाद पांचवें स्थान पर है।
प्रश्न 140 हाल ही में (जुलाई 2024 में) डॉ. सौम्या स्वामीनाथन को किस कार्यक्रम के लिए प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है -
  • (अ) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
  • (ब) राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम
  • (स) आयुष्मान भारत योजना
  • (द) स्वच्छ भारत अभियान
उत्तर : राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम
व्याख्या :
प्रोफेसर डॉ. सौम्या स्वामीनाथन को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में प्रधान सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।

page no.(14/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.