Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

October 2024 Current Affairs

प्रश्न 131 8 अक्टूबर 2024 को भारतीय वायु सेना का 92वां स्थापना दिवस कहाँ मनाया गया -
  • (अ) अंबाला वायु सेना स्टेशन
  • (ब) ताम्बरम वायु सेना स्टेशन
  • (स) हिंडन वायु सेना स्टेशन
  • (द) जोधपुर वायु सेना स्टेशन
उत्तर : ताम्बरम वायु सेना स्टेशन
व्याख्या :
भारतीय वायु सेना का 92वां स्थापना दिवस 8 अक्टूबर 2024 को चेन्नई के पास तांबरम वायु सेना स्टेशन पर मनाया गया। इस वर्ष का विषय “भारतीय वायु सेना: सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर” है। भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी, जो शुरू में ब्रिटिश प्रशासन के तहत एक सहायक वायु सेना के रूप में कार्यरत थी। IAF ने 1 अप्रैल 1933 को अपने पहले आधिकारिक उड़ान के साथ संचालन शुरू किया।
प्रश्न 132 2024 के हरियाणा विधान सभा चुनाव में किस पार्टी को बहुमत प्राप्त हुआ -
  • (अ) कांग्रेस
  • (ब) इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी)
  • (स) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
  • (द) जननायक जनता पार्टी (JJP)
उत्तर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
व्याख्या :
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे पूरी तरह से अप्रत्याशित रहे। तमाम एग्जिट पोल और एंटी इनकंबेंसी के दावों को धता बताते हुए इस बार भी भाजपा राज्य में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा को 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटों पर जीत मिली हैं। कांग्रेस को 37, इंडियन नेशनल लोकदल को दो सीटें मिली हैं। तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती हैं। नतीजों से राज्य में भाजपा की सरकार बननी तय है।
प्रश्न 133 हाल ही में (अक्‍टूबर 2024 में) भारत सरकार के किस मंत्रालय ने हमसफ़र नीति शुरू की है -
  • (अ) केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
  • (ब) गृह मंत्रालय
  • (स) विदेश मंत्रालय
  • (द) कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय
उत्तर : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
व्याख्या :
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा की सुविधा बढ़ाने और सड़क किनारे सुविधाओं के विकास में तेजी लाने के लिए नई दिल्ली में ‘हमसफर नीति’ की शुरूआत की। हमसफ़र नीति का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा की सुविधा को बढ़ाना और सड़क किनारे सुविधाओं के विकास में तेजी लाना है। इस नीति का लक्ष्य राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के उपयोग के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं स्थापित करना है।
प्रश्न 134 MIDORI पुरस्कार 2024 किन दो व्यक्तियों को उनके जैव विविधता संरक्षण और स्थिरता में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है?
  • (अ) वेरा वोरोनोवा और इसाबेल आगुस्टिना काल्देरोन कार्लोस
  • (ब) दीपा कर्माकर और वेरा वोरोनोवा
  • (स) इसाबेल आगुस्टिना काल्देरोन कार्लोस और दीपा कर्माकर
  • (द) वेरा वोरोनोवा और सुमक कावसाय
उत्तर : वेरा वोरोनोवा और इसाबेल आगुस्टिना काल्देरोन कार्लोस
व्याख्या :
MIDORI पुरस्कार 2024 वेरा वोरोनोवा (कजाकिस्तान) और इसाबेल आगुस्टिना काल्देरोन कार्लोस (पेरू) को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार जैव विविधता संरक्षण और स्थिरता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया है।
प्रश्न 135 दीपा कर्माकर ने 7 अक्टूबर को खेल से संन्यास का ऐलान किया। किस खेल में दीपा कर्माकर ने 2016 रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था -
  • (अ) तैराकी
  • (ब) बैडमिंटन
  • (स) जिम्नास्टिक्स
  • (द) एथलेटिक्स
उत्तर : जिम्नास्टिक्स
व्याख्या :
भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्माकर ने 7 अक्टूबर को खेल से संन्यास का ऐलान किया। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा की। वे 2016 में रियो ओलंपिक की हिस्‍सा रही और 2015 में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता थी। दीपा कर्माकर त्रिपुरा के अगरतला की रहने वाली है। दीपा ने साल 2014 में ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के वॉल्ट फाइनल में ब्रॉन्‍ज मेडल अपने नाम किया था। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। त्रिपुरा की दीपा ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला जिमनास्ट बनीं थीं। उन्‍होंने 2016 में रियो ओलंपिक में हिस्‍सा लिया था, वह मेडल जीतने से चूक गई थीं। दीपा कर्माकर को 2017 में भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार, पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 2016 में, उन्हें देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (तब राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार) से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2015 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
प्रश्न 136 किसे हाल ही में (अक्‍टूबर 2024 में) फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया -
  • (अ) संजीव कुमार सिंगला
  • (ब) राजीव कुमार
  • (स) अभिषेक कुमार
  • (द) आलोक कुमार जोशी
उत्तर : राजीव कुमार
व्याख्या :
विदेश मंत्रालय ने वरिष्ठ राजनयिक संजीव कुमार सिंगला को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किये जाने की पुष्टि की है. सिंगला इस समय इजराइल में भारत के राजदूत हैं. वह साल 1997 के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है.
प्रश्न 137 हाल ही में (अक्‍टूबर 2024 में) नेस्ले इंडिया के नए MD के रूप में किसे चुना गया है -
  • (अ) सुरेश नारायणन
  • (ब) राघव प्रसाद
  • (स) मनीष तिवारी
  • (द) राहुल जोशी
उत्तर : मनीष तिवारी
व्याख्या :
एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया ने हाल ही में मनीष तिवारी को प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की है। वर्तमान प्रबंध निदेशक अगले साल जुलाई में रिटायर हो रहे हैं। मनीष तिवारी अमेजन डिजिटल सर्विसेज और मोर कंज्यूमर ब्रांड में निदेशक हैं। वह 30 अक्टूबर 2024 को अपने निदेशक पद से हट जाएंगे।
प्रश्न 138 हाल ही में (अक्‍टूबर 2024 में) ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति के रूप में किसे पुनः चुना गया है -
  • (अ) कैस सईद
  • (ब) रचेद घनौची
  • (स) अबीर मौसी
  • (द) नबील करौई
उत्तर : कैस सईद
व्याख्या :
ट्यूनीशियाई राष्ट्रपति कैस सैयद को नए पांच साल के कार्यकाल के लिए दूसरी बार फिर से चुना गया है। ट्यूनीशिया के चुनाव के लिए स्वतंत्र उच्च प्राधिकरण (आईएसआईई) ने 7 अक्टूबर 2024 को चुनाव परिणाम की घोषणा की, जिसमें राष्ट्रपति सईद को 90.7 प्रतिशत मत हासिल हुए। नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए देश भर में चुनाव 6 अक्टूबर 2024 को हुआ था।
प्रश्न 139 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 से 19 अक्टूबर, 2024 तक किन देशों का दौरा करेंगी -
  • (अ) अल्जीरिया, मॉरिटानिया, मलावी
  • (ब) दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया, केन्या
  • (स) मिस्र, इथियोपिया, तंजानिया
  • (द) मोरक्को, ट्यूनीशिया, लीबिया
उत्तर : अल्जीरिया, मॉरिटानिया, मलावी
व्याख्या :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 से 19 अक्टूबर तक तीन अफ्रीकी देशों अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा पर जाएंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की तीन अफ्रीकी देशों की पहली यात्रा होगी।
प्रश्न 140 अक्टूबर 2024 में मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसका उद्घाटन किया -
  • (अ) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
  • (ब) भारतीय कौशल संस्थान (IIS)
  • (स) भारतीय डिजिटल हब
  • (द) AI अनुसंधान केंद्र
उत्तर : भारतीय कौशल संस्थान (IIS)
व्याख्या :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए से महाराष्ट्र में 7600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। राष्ट्रीय और वैश्विक अवसरों के लिए भारतीय युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, प्रधानमंत्री ने मुंबई में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स (आईआईएस) का भी उद्घाटन किया।

page no.(14/38)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.