Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2024 Current Affairs

प्रश्न 138 कार्लोस अलकराज ने किसे हराकर अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता -
  • (अ) नोवाक जोकोविच
  • (ब) रोजर फेडरर
  • (स) अलेक्जेंडर ज्वेरेव
  • (द) राफेल नडाल
उत्तर : अलेक्जेंडर ज्वेरेव
व्याख्या :
स्‍पेन के कार्लोस अल्‍काराज ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीत लिया है। पेरिस में पुरूष सिंगल्‍स फाइनल में अल्‍काराज ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-3, 2-6, 5-7, 6-1, 6-2 से हराया। अल्‍काराज तीनों तरह के मैदानों (लाल बजरी, ग्रास कोर्ट और हार्ड कोर्ट) पर प्रमुख खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। अलकराज तीनों सतहों (मिट्टी, घास और हार्ड कोर्ट) पर ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।
प्रश्न 139 2024 तीरंदाजी एशिया कप चरण - 3 प्रतियोगिता में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक किसने जीता -
  • (अ) कुमुद सैनी
  • (ब) मानव जाधव
  • (स) माया बिश्नोई
  • (द) तेजल राजेंद्र साल्वे
उत्तर : कुमुद सैनी
व्याख्या :
कुमुद सैनी ने 8 जून 2024 को दक्षिण कोरिया के सुवोन शहर में आयोजित तीरंदाजी एशिया कप 2024 चरण 3 में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता। भारतीय तीरंदाजी टीम ने एशिया कप में अपना अभियान पांच पदकों - एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य के साथ समाप्त किया।
प्रश्न 140 ए जे टी जॉनसिंह, जिनका हाल ही में (जून 2024 में) निधन हो गया, किस क्षेत्र से संबंधित थे -
  • (अ) जीवविज्ञानी
  • (ब) खेल प्रत्रकार
  • (स) राजनेता
  • (द) साहित्यकार
उत्तर : जीवविज्ञानी
व्याख्या :
प्रतिष्ठित भारतीय वन्यजीव संरक्षणवादी और जीवविज्ञानी असीर जवाहर थॉमस जॉनसिंह, जिन्हें ए जे टी जॉन सिंह के नाम से भी जाना जाता था का 7 जून 2024 को बेंगलुरु, कर्नाटक में निधन हो गया। ए जे टी जॉन सिंह 78 वर्ष के थे। उन्होंने पश्चिमी घाट में स्थित कलक्कड़-मुंडनथुराई टाइगर रिजर्व (तमिलनाडु) की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने राजस्थान में सरिस्का बाघ अभयारण्य में सभी बाघों की मौत का भी खुलासा किया था। उनका शोध मुख्य रूप से एशियाई हाथी, गोरल, हिमालयी आइबेक्स, नीलगिरि तहर, स्लॉथ भालू, एशियाई शेर, ग्रिजल्ड विशाल गिलहरी और नीलगिरि लंगूर पर केंद्रित था।
प्रश्न 141 ईवाई वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड 2024 से किसे सम्मानित किया गया है -
  • (अ) वेल्लायन सुब्बैया
  • (ब) दिनेश कुमार खारा
  • (स) आलोक कुमार चौधरी
  • (द) अश्विनी कुमार तिवारी
उत्तर : वेल्लायन सुब्बैया
व्याख्या :
भारतीय उद्यमी वेल्लायन सुब्बैया को मोनाको के सैले डेस एटोइल्स में आयोजित एक समारोह में ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। वेल्लायन सुब्बैया ,इस पुरस्कार के 24 साल के इतिहास में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले चौथे भारतीय बने। वह इंफोसिस के एनआर नारायण मूर्ति, कोटक फाइनेंस के उदय कोटक और बायोकॉन लिमिटेड की किरण मजूमदार शॉ की प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गए।
प्रश्न 142 म्यूनिख जर्मनी में आयोजित 2024 आईएसएसएफ विश्व कप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक किसने जीता -
  • (अ) सरबजोत सिंह
  • (ब) विजय कुमार
  • (स) गगन नारंग
  • (द) अपूर्वी चंदेला
उत्तर : सरबजोत सिंह
व्याख्या :
सरबजोत सिंह ने जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व कप में भारत के लिए पहला पदक जीता। सिफ्ट कौर समरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल स्पर्धा में भारत के लिए दूसरा पदक, कांस्य पदक जीता।
प्रश्न 143 2024 में किन देशों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है -
A. पाकिस्तान
B. सोमालिया
C. पनामा
D. डेनमार्क
E. ग्रीस
  • (अ) केवल A और C
  • (ब) केवल A, B और D
  • (स) केवल B, C, D और E
  • (द) उपरोक्त सभी
उत्तर : उपरोक्त सभी
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पाकिस्तान, सोमालिया, पनामा, डेनमार्क और यूनान (ग्रीस) को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नए अस्थायी सदस्यों के रूप में चुना है। उन्हें 1 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले दो साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है।
प्रश्न 144 भारत के किस शहर ने खगोल पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली नक्षत्र सभा की मेजबानी की -
  • (अ) ऊटी, तमिलनाडु
  • (ब) मसूरी, उत्तराखंड
  • (स) डलहौजी, हिमाचल प्रदेश
  • (द) जयपुर, राजस्थान
उत्तर : मसूरी, उत्तराखंड
व्याख्या :
राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, उत्तराखंड सरकार ने मसूरी में 'नक्षत्र सभा' ​​नाम से अपनी तरह का भारत का पहला खगोल-पर्यटन आयोजित किया। पहला खगोल-पर्यटन कार्यक्रम 1 और 2 जून 2024 को मसूरी शहर में आयोजित किया गया था, जो पहाड़ों की रानी के रूप में भी प्रसिद्ध है। यह कार्यक्रम जॉर्ज एवरेस्ट शिखर पर आयोजित किया गया था। यहजगह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है क्योंकि यहाँ से पर्यटक दून घाटी और बर्फ से ढके हिमालय पर्वत के शानदार दृश्य का अवलोकन कर सकते हैं।
प्रश्न 145 अन्तरराष्ट्रीय अभिलेख दिवस मनाया जाता है -
  • (अ) 5 जून
  • (ब) 6 जून
  • (स) 9 जून
  • (द) 10 जून
उत्तर : 9 जून
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस (International Archives Day) हर वर्ष 9 जून को मनाया जाता है। इसका आयोजन रिकार्डों और अभिलेखों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के महत्व के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 146 नरेंद्र मोदी, .......... के बाद लगातार तीसरी बार निर्वाचित होने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं -
  • (अ) जवाहरलाल नेहरू
  • (ब) इंदिरा गांधी
  • (स) चरण सिंह
  • (द) राजीव गांधी
उत्तर : जवाहरलाल नेहरू
व्याख्या :
श्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में नई केंद्रीय मंत्रिपरिषद को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार निर्वाचित होने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। इससे पहले नरेन्‍द्र मोदी ने लगातार दो कार्यकाल के लिए वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। श्री मोदी को अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक गुजरात में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री होने का गौरव भी प्राप्त है।
प्रश्न 147 हाल ही में (जून 2024 में) पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस का मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव आॅफिसर किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) समीर बंसल
  • (ब) आदित्य पुरी
  • (स) संदीप बख्शी
  • (द) अमिताभ चौधरी
उत्तर : समीर बंसल
व्याख्या :
PNB मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस ने समीर बंसल को मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त करने की घोषणा की। PNB मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की जीवन बीमा कंपनी है।

page no.(15/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.