Rajasthan Current Affairs November 2024
- प्रश्न 15 फ्रांस की लेखिका ऐनी सोरेल ने राजस्थान पर आधारित अपनी ट्रेवल गाइड बुक किसे भेंट की -
-
- (अ) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- (ब) मुख्य सचिव
- (स) पर्यटन सचिव रवि जैन
- (द) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
उत्तर : पर्यटन सचिव रवि जैन
व्याख्या :
हाल ही फ्रांस की पर्यटक, लेखिका और फोटोग्राफर ऐनी सोरेल ने शासन सचिव पर्यटन रवि जैन को अपनी राजस्थान पर्यटन अनुभव आधारित छायाचित्रों को समाहित किये हुए फ्रेंच ट्रेवल गाइड बुक “राजस्थान” भेंट की।
- प्रश्न 16 ‘उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन किस विशेष उद्देश्य के लिए किया गया था -
-
- (अ) खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विशेष योग्यजन बच्चों को उत्साहित करना
- (ब) पर्यावरण जागरूकता बढ़ाना
- (स) खेल के प्रति युवाओं का आकर्षण बढ़ाना
- (द) ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना
उत्तर : खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विशेष योग्यजन बच्चों को उत्साहित करना
व्याख्या :
हाल ही राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सेवा दिवस (9 नवंबर) के अवसर पर Sports for Awareness ‘उड़ान’ कार्यक्रम का समापन समारोह तथा पुरस्कार वितरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एम एम श्रीवास्तव ने की। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विशेष योग्यजन बच्चों को उत्साहित करना है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को भी बढ़ाना है।
- प्रश्न 17 1962 मोबाईल वैटरनरी यूनिट सेवाओं को अत्यावश्यक सेवा कितने समय के लिए घोषित किया गया है -
-
- (अ) 3 महीने
- (ब) 6 महीने
- (स) 9 महीने
- (द) 1 वर्ष
उत्तर : 6 महीने
व्याख्या :
हाल ही राज्य सरकार ने राजस्थान अत्यावश्यक सेवाएं अनुरक्षण अधिनियम 1970 के तहत प्रदेश के पशुपालकों को उनके द्वार पर आपातकालीन पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने वाली 1962 मोबाईल वैटरनरी यूनिट सेवाओं एवं BFIL द्वारा संचालित कॉल सेंटर के समस्त कार्यालय, कर्मचारियों तथा उसके कार्यकलापों से संबंधित सेवाओं को 8 नवंबर 2024 से आगामी 6 माह तक अत्यावश्यक सेवा घोषित कर दिया।
- प्रश्न 18 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने किसके साथ किशोर-किशोरियों को सशक्त करने के लिए एमओयू साइन किया -
-
- (अ) WHO
- (ब) UNESCO
- (स) UNFPA
- (द) UNICEF
उत्तर : UNFPA
व्याख्या :
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के बीच, सामाजिक रूप से पिछड़े समूहों के किशोर-किशोरियों को जीवन कौशल एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारियों द्वारा, सशक्त करने के लिए एक एमओयू पर, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री कुलदीप रांका और UNFPA की भारतीय प्रतिनिधि सुश्री एंड्रिया एम वोजनार द्वारा, हस्ताक्षर शासन सचिवालय में किए गए।
- प्रश्न 19 पंच गौरव कार्यक्रम के तहत हर जिले में किस-किस क्षेत्र पर विशेष फोकस किया जाएगा -
-
- (अ) कृषि, शिक्षा, खेल, वन, उद्योग
- (ब) एक उपज, एक प्रजाति, एक उत्पाद, एक पर्यटन स्थल, एक खेल
- (स) ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग, वन
- (द) शिक्षा, खेल, उद्योग, परिवहन, कृषि
उत्तर : एक उपज, एक प्रजाति, एक उत्पाद, एक पर्यटन स्थल, एक खेल
व्याख्या :
राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में एक उपज, एक वानस्पतिक प्रजाति, एक उत्पाद, एक पर्यटन स्थल एवं एक खेल पर विशेष रूप से फोकस करते हुए पंच-गौरव कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। प्रत्येक जिले के लिए इन श्रेणियों में चिन्हित इन पांच तत्वों को जिले के पंच-गौरव के रूप में जाना जाएगा।
- प्रश्न 20 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जन औषधि केंद्रों का शुभारंभ किस शहर में वर्चुअली किया -
-
- (अ) जयपुर
- (ब) उदयपुर
- (स) जोधपुर
- (द) कोटा
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयपुर में दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन, बाड़मेर तथा फालना के रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ किया।
- प्रश्न 21 धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस कब मनाया जाता है -
-
- (अ) 10 नवंबर
- (ब) 12 नवंबर
- (स) 15 नवंबर
- (द) 18 नवंबर
उत्तर : 15 नवंबर
व्याख्या :
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर वर्ष 2021 से जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बांसवाड़ा पहुंचे और वनाधिकार अधिनियम के तहत वन क्षेत्रों में निवास करने वाले आदिवासियों व परम्परागत वन निवासियों के कल्याण के लिए गोविन्द गुरू जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजना का शुभारंभ किया। 15 नवम्बर से 26 नवम्बर तक प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया गया।
- प्रश्न 22 डूंगरपुर जिले में डूंगर बरंडा और बांसवाड़ा जिले में किस जनजातीय नायक के स्मारक का निर्माण किया जाएगा -
-
- (अ) गोविंद गुरु
- (ब) बिरसा मुंडा
- (स) बांसिया चरपोटा
- (द) कालीबाई
उत्तर : बांसिया चरपोटा
व्याख्या :
मुख्यमंत्री के अनुसार डूंगरपुर में डूंगर बरंडा और बांसवाड़ा में बांसिया चारपोटा जनजातीय नायकों के स्मारकों का निर्माण, उदयपुर में वीर बालिका कालीबाई संग्रहालय का निर्माण किया जायेगा। शाहबाद-बारां में सहरिया जनजाति के लिए तीरंदाजी व एथलेटिक्स खेल अकादमी की स्थापना की जाएगी।
- प्रश्न 23 धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत राजस्थान के कितने जिलों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं -
-
- (अ) 35 जिलों
- (ब) 40 जिलों
- (स) 45 जिलों
- (द) 50 जिलों
उत्तर : 40 जिलों
व्याख्या :
15 नवंबर 2024 को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर एक डाक टिकट और विशेष स्मारक सिक्का भी जारी किया। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से देशभर में 63 हजार आदिवासी गांवों में 5 करोड़ से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत राज्य के 40 जिलों के 208 पंचायत समितियों के 6019 गांवों में सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत विकास कार्य करवाकर इन गांवों को विकसित किया जाएगा।
- प्रश्न 24 रास्ता खोलो अभियान किस उद्देश्य से शुरू किया गया है -
-
- (अ) किसानों की फसलों की सिंचाई सुनिश्चित करना
- (ब) गांव-ढाणी और खेतों तक पहुंचने का मार्ग सुगम बनाना
- (स) ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण बढ़ाना
- (द) शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक सुधार
उत्तर : गांव-ढाणी और खेतों तक पहुंचने का मार्ग सुगम बनाना
व्याख्या :
जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने किसानों के लिए गांव-ढाणी और खेतों की ओर जाने वाली राह आसान करने के लिए रास्ता खोलो अभियान शुरू किया है।
page no.(3/5)