Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2024 Current Affairs

प्रश्न 141 ईवाई वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड 2024 से किसे सम्मानित किया गया है -
  • (अ) वेल्लायन सुब्बैया
  • (ब) दिनेश कुमार खारा
  • (स) आलोक कुमार चौधरी
  • (द) अश्विनी कुमार तिवारी
उत्तर : वेल्लायन सुब्बैया
व्याख्या :
भारतीय उद्यमी वेल्लायन सुब्बैया को मोनाको के सैले डेस एटोइल्स में आयोजित एक समारोह में ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। वेल्लायन सुब्बैया ,इस पुरस्कार के 24 साल के इतिहास में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले चौथे भारतीय बने। वह इंफोसिस के एनआर नारायण मूर्ति, कोटक फाइनेंस के उदय कोटक और बायोकॉन लिमिटेड की किरण मजूमदार शॉ की प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गए।
प्रश्न 142 म्यूनिख जर्मनी में आयोजित 2024 आईएसएसएफ विश्व कप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक किसने जीता -
  • (अ) सरबजोत सिंह
  • (ब) विजय कुमार
  • (स) गगन नारंग
  • (द) अपूर्वी चंदेला
उत्तर : सरबजोत सिंह
व्याख्या :
सरबजोत सिंह ने जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व कप में भारत के लिए पहला पदक जीता। सिफ्ट कौर समरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल स्पर्धा में भारत के लिए दूसरा पदक, कांस्य पदक जीता।
प्रश्न 143 2024 में किन देशों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है -
A. पाकिस्तान
B. सोमालिया
C. पनामा
D. डेनमार्क
E. ग्रीस
  • (अ) केवल A और C
  • (ब) केवल A, B और D
  • (स) केवल B, C, D और E
  • (द) उपरोक्त सभी
उत्तर : उपरोक्त सभी
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पाकिस्तान, सोमालिया, पनामा, डेनमार्क और यूनान (ग्रीस) को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नए अस्थायी सदस्यों के रूप में चुना है। उन्हें 1 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले दो साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है।
प्रश्न 144 भारत के किस शहर ने खगोल पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली नक्षत्र सभा की मेजबानी की -
  • (अ) ऊटी, तमिलनाडु
  • (ब) मसूरी, उत्तराखंड
  • (स) डलहौजी, हिमाचल प्रदेश
  • (द) जयपुर, राजस्थान
उत्तर : मसूरी, उत्तराखंड
व्याख्या :
राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, उत्तराखंड सरकार ने मसूरी में 'नक्षत्र सभा' ​​नाम से अपनी तरह का भारत का पहला खगोल-पर्यटन आयोजित किया। पहला खगोल-पर्यटन कार्यक्रम 1 और 2 जून 2024 को मसूरी शहर में आयोजित किया गया था, जो पहाड़ों की रानी के रूप में भी प्रसिद्ध है। यह कार्यक्रम जॉर्ज एवरेस्ट शिखर पर आयोजित किया गया था। यहजगह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है क्योंकि यहाँ से पर्यटक दून घाटी और बर्फ से ढके हिमालय पर्वत के शानदार दृश्य का अवलोकन कर सकते हैं।
प्रश्न 145 अन्तरराष्ट्रीय अभिलेख दिवस मनाया जाता है -
  • (अ) 5 जून
  • (ब) 6 जून
  • (स) 9 जून
  • (द) 10 जून
उत्तर : 9 जून
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस (International Archives Day) हर वर्ष 9 जून को मनाया जाता है। इसका आयोजन रिकार्डों और अभिलेखों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के महत्व के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 146 नरेंद्र मोदी, .......... के बाद लगातार तीसरी बार निर्वाचित होने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं -
  • (अ) जवाहरलाल नेहरू
  • (ब) इंदिरा गांधी
  • (स) चरण सिंह
  • (द) राजीव गांधी
उत्तर : जवाहरलाल नेहरू
व्याख्या :
श्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में नई केंद्रीय मंत्रिपरिषद को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार निर्वाचित होने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। इससे पहले नरेन्‍द्र मोदी ने लगातार दो कार्यकाल के लिए वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। श्री मोदी को अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक गुजरात में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री होने का गौरव भी प्राप्त है।
प्रश्न 147 हाल ही में (जून 2024 में) पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस का मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव आॅफिसर किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) समीर बंसल
  • (ब) आदित्य पुरी
  • (स) संदीप बख्शी
  • (द) अमिताभ चौधरी
उत्तर : समीर बंसल
व्याख्या :
PNB मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस ने समीर बंसल को मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त करने की घोषणा की। PNB मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की जीवन बीमा कंपनी है।
प्रश्न 148 हाल ही में (जून 2024 में) किस संस्थान ने वित्तीय धोखाधड़ी से निपटने के लिए ग्लोबल हैकाथाॅन हार्बिंगर 2024 शुरू किया है -
  • (अ) भारतीय रिजर्व बैंक
  • (ब) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
  • (स) भारतीय स्टेट बैंक
  • (द) भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक
उत्तर : भारतीय रिजर्व बैंक
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपना तीसरा वैश्विक हैकथॉन, HaRBInger 2024 – इनोवेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन शुरू किया है, जिसका उद्देश्य वास्तविक समय में वित्तीय धोखाधड़ी की भविष्यवाणी करने, पता लगाने और रोकने के लिए नवीन तकनीक-आधारित समाधान विकसित करना है। हैकाथॉन में दो मुख्य थीम हैं: ‘शून्य वित्तीय धोखाधड़ी’ और’दिव्यांगों के लिए अनुकूल’ ।
प्रश्न 149 हाल ही में (जून 2024 में) अखिल भारतीय टेनिस संघ ने किसे दिलीप बोस पुरस्कार की घोषणा की है -
  • (अ) नर सिंह
  • (ब) रोहिणी लोखंडे
  • (स) उपरोक्त दोनों
  • (द) पुलेला गोपीचंद
उत्तर : उपरोक्त दोनों
व्याख्या :
अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने कोच नर सिंह को आजीवन उपलब्धि के लिए दिलीप बोस पुरस्कार देने की घोषणा की है। पहला पुरस्कार 69 वर्षीय रोहिणी लोखंडे को दिया जाएगा, जो युवावस्था में कोचिंग में आने से पहले किरण बेदी, निरुपमा मांकड़, सुसान दास और उदय कुमार के साथ राष्ट्रीय टीम की सदस्य थीं।
प्रश्न 150 हाल ही में (जून 2024 में) खबरों में देखा गया मोंगला बंदरगाह किस देश में स्थित है -
  • (अ) बहरीन
  • (ब) म्यांमार
  • (स) श्रीलंका
  • (द) बांग्लादेश
उत्तर : बांग्लादेश
व्याख्या :
भारत का लक्ष्य चीन के क्षेत्रीय प्रभाव का मुकाबला करने के लिए बांग्लादेश में मोंगला बंदरगाह का संचालन करना और एक नया टर्मिनल बनाना है। मोंगला, बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा समुद्री बंदरगाह, रणनीतिक रूप से बंगाल की खाड़ी से 62 किमी दूर स्थित है, जो सुंदरबन वन द्वारा सुरक्षित है। मोंगला में भारत की रुचि अस्साम और त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच में सुधार करेगी और परिवहन खर्च को कम करेगी। India Ports Global Limited / इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड ने 2015 के पारगमन MoU के बाद रुचि व्यक्त की है।

page no.(15/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.