Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

August 2024 Current Affairs

प्रश्न 141 आरबीआई ने यूपीआई के तहत किसी अन्य व्यक्ति को आपके खाते से भुगतान करने की अनुमति देने के लिए क्या पहल प्रस्तावित की है -
  • (अ) लिंक्ड पेमेंट्स
  • (ब) डेलीगेट पेमेंट्स
  • (स) प्रॉक्सी पेमेंट्स
  • (द) ट्रांसफर पेमेंट्स
उत्तर : डेलीगेट पेमेंट्स
व्याख्या :
यूपीआई में ‘डेलिगेटेड पेमेंट्स’ शुरू करने के प्रस्ताव से देशभर में डिजिटल भुगतान की पहुंच और उपयोग में वृद्धि होने की उम्मीद है। ‘डेलिगेटेड पेमेंट्स’ एक व्यक्ति (प्राइमरी यूजर) को किसी अन्य व्यक्ति (सेकेंडरी यूजर) को प्राथमिक उपयोगकर्ता के बैंक खाते से एक सीमा तक यूपीआई लेनदेन करने की अनुमति देने में सक्षम बनाएगी।
प्रश्न 142 हाल ही में (अगस्त 2024 में) किस संगठन ने भारतीय सांकेतिक भाषा को बढ़ावा देने के लिए आर्मी वेलफेयर एसोसिएशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं -
  • (अ) एनसीईआरटी
  • (ब) इसरो
  • (स) आईएसएलआरटीसी
  • (द) नीति आयोग
उत्तर : आईएसएलआरटीसी
व्याख्या :
भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी) ने नई दिल्ली में आर्मी वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी (एडब्ल्यूईएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य स्कूल प्रशासकों, छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित करना है, जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूलों के शिक्षकों के बीच सांकेतिक भाषा संबंधी कौशल को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
प्रश्न 143 किस देश ने हाल ही में (अगस्त 2024 में) स्टारलिंक को टक्कर देने के लिए एक उपग्रह तारामंडल लॉन्च किया है -
  • (अ) रूस
  • (ब) चीन
  • (स) जापान
  • (द) दक्षिण कोरिया
उत्तर : चीन
व्याख्या :
चीन अपने उपग्रहों के पहले बैच को लॉन्च करने के करीब है, जिसका उद्देश्य अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स के स्टारलिंक इंटरनेट नेटवर्क को टक्कर देना है। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी शंघाई स्पेसकॉम सैटेलाइट टेक्नोलॉजी (SSST) ने नेटवर्क पर पहले घटकों को लॉन्च किया है। SSST के समूह को “थाउज़ेंड सेल्स” नाम दिया गया है। यह परियोजना, जिसे G60 नक्षत्र के रूप में भी जाना जाता है, पिछले साल चीनी-आधारित वैश्विक निम्न-पृथ्वी कक्षा (LEO) उपग्रह इंटरनेट नेटवर्क स्थापित करने के लिए स्थापित की गई थी, जो स्टारलिंक के लिए एक प्रतियोगी है।
प्रश्न 144 आरबीआई के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की अनुमानित जीडीपी वृद्धि दर क्या है -
  • (अ) 6.5%
  • (ब) 7.0%
  • (स) 7.2%
  • (द) 7.5%
उत्तर : 7.2%
व्याख्या :
केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के अनुमान को 7.2 फीसदी पर बरकरार रखा है। चालू वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई दर 4.5 फीसदी रहने के अनुमान को भी बरकरार रखा गया है।
प्रश्न 145 बुद्धदेव भट्टाचार्य का हाल ही में (अगस्त 2024 में) निधन हो गया, वह किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे -
  • (अ) असम
  • (ब) सिक्किम
  • (स) पश्चिम बंगाल
  • (द) उत्तर प्रदेश
उत्तर : पश्चिम बंगाल
व्याख्या :
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का कोलकाता में निधन हो गया। बुद्धदेव भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे थे। वह अंतिम मार्क्सवादी मुख्यमंत्री थे और ज्योति बसु के बाद इस पद को संभाला था। बुद्धदेव को पश्चिम बंगाल की औद्योगिक क्रांति के लिए जाना जाता है। इनके मुख्यमंत्री बनने के बाद बंगाल की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार हुआ, खूब विदेशी निवेश आया, कई नए उद्योग और IT कंपनियां आईं।
प्रश्न 146 फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में सर्वोच्च रैंक वाली भारतीय कंपनी कौन सी है -
  • (अ) एचडीएफसी बैंक
  • (ब) रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • (स) टाटा ग्रुप
  • (द) भारती एयरटेल
उत्तर : रिलायंस इंडस्ट्रीज
व्याख्या :
फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड सर्वोच्च रैंक वाली भारतीय कंपनी बन गयी है। साल 2024 की रैंकिंग में रिलायंस दो पायदान ऊपर चढ़कर 86वें स्थान पर पहुंच गई है। साल 2024 रैंकिंग में नौ भारतीय कंपनियां शामिल हैं, जिनमें से पांच सार्वजनिक क्षेत्र से हैं। एसबीआई 57 पायदान ऊपर चढ़कर 178वें नंबर पर पहुंच गया है।
प्रश्न 147 आरबीआई ने लगातार नौवीं बार है रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया, रेपो रेट कितनी है -
  • (अ) 6.25%
  • (ब) 6.50%
  • (स) 6.75%
  • (द) 7.00%
उत्तर : 6.50%
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार नौवीं बार रेपो दर 6.5% पर बनाए रखा है। साथ ही केंद्रीय बैंक ने प्रमुख ब्याज दर को अपरिवर्तित रखा है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद निर्णय का खुलासा किया।
प्रश्न 148 भारतीय सेना ने हाल ही में (अगस्त 2024 में) लद्दाख में कौन-से अभ्यास का आयोजन किया -
  • (अ) पर्वत प्रहार
  • (ब) गति शक्ति
  • (स) बज्र प्रहार
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : पर्वत प्रहार
व्याख्या :
भारतीय सेना ने हाई एल्टीट्यूड वाले क्षेत्र में युद्ध और संचालन पर ध्यान केंद्रित करते हुए, लद्दाख में एक रणनीतिक सैन्य अभ्यास, 'पर्वत प्रहार' (Parvat Prahaar) आयोजित किया है। ‘पर्वत प्रहार’ (माउंटेन स्ट्राइक) अभ्यास पहाड़ी और ऊबड़-खाबड़ इलाकों पर जोर देता है, जैसे कि पूर्वी लद्दाख जैसे क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
प्रश्न 149 केन्द्र सरकार ने हाल ही में किन दो राज्यों में नए मोर अभयारण्य स्थापित किये है -
  • (अ) असम और केरल
  • (ब) कर्नाटक और केरल
  • (स) केरल और तमिलनाडु
  • (द) उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश
उत्तर : कर्नाटक और केरल
व्याख्या :
केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार ने कर्नाटक के आदिचुंचनगिरी और केरल के चूलान्‍नूर को मोर अभयारण्य घोषित किया है।
प्रश्न 150 हाल ही में (अगस्त 2024 में) किस राज्य सरकार ने ‘उपस्थिति’ पोर्टल लांच किया है -
  • (अ) उत्तर प्रदेश
  • (ब) मध्य प्रदेश
  • (स) बिहार
  • (द) छत्तीसगढ़
उत्तर : छत्तीसगढ़
व्याख्या :
हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के तहत उपस्थिति पोर्टल (Upasthiti Portal) लांच किया है। इस पहल का उद्देश्य डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों सहित सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति को सटीक रूप से ट्रैक करना है।

page no.(15/49)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.