Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

October 2024 Current Affairs

प्रश्न 141 अक्टूबर 2024 में प्रधानमंत्री मोदी आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में कहाँ भाग लेंगे -
  • (अ) वियतनाम
  • (ब) थाईलैंड
  • (स) लाओस
  • (द) इंडोनेशिया
उत्तर : लाओस
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 और 11 अक्टूबर को लाओस की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह 21वें दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (ASEAN)-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा, वे 19वें पूर्वी एशियाई शिखर सम्मेलन (EAS) में भी शामिल होंगे।
प्रश्न 142 लाओस में आयोजित 2024 आसियान शिखर सम्मेलन का विषय क्या है -
  • (अ) नवाचार और लचीलापन
  • (ब) कनेक्टिविटी और लचीलापन
  • (स) शांति और सहयोग
  • (द) विकास और स्थिरता
उत्तर : कनेक्टिविटी और लचीलापन
व्याख्या :
दक्षिण पूर्वी एसियाई देशों के संगठन (आसियान) का 44वां और 45वां शिखर सम्‍मेलन और इनसे संबंधित अन्‍य बैठकें लाओस की राजधानी विएंतियाने में शुरू हुई। उद्घाटन सत्र को सम्‍बोधित करते हुए लाओस के राष्‍ट्रपति थामलोन सिसोलिथ ने आसियान देशों का आह्वान किया कि वे शांति, स्थिरता और सतत विकास के साझा लक्ष्‍यों की दिशा में काम करते रहें। उन्‍होंने कहा कि आसियान देशों को समानता और आपसी लाभ पर आधारित बहुराष्‍ट्रीयता के प्रति वचनबद्धता का निरन्‍तर सम्‍मान करना चाहिए। लाओस की अध्‍यक्षता में आयोजित इस वर्ष के आसियान सम्‍मेलन का विषय है- कनेक्टिीविटी और लचीलेपन के लिए आसियान।
प्रश्न 143 2024 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार किसने जीता -
  • (अ) डेविड बेकर, जॉन जम्पर और डेमिस हसबिस
  • (ब) जेफरी हिंटन और जॉन हॉपफील्ड
  • (स) विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन
  • (द) मौगी बावेंडी, लुइस ब्रूस और एलेक्सी एकिमोव
उत्तर : डेविड बेकर, जॉन जम्पर और डेमिस हसबिस
व्याख्या :
9 अक्टूबर को केमिस्ट्री के नोबेल प्राइज विजेताओं का ऐलान हुआ। इस साल ये प्राइज अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड बेकर, जॉन जम्पर और ब्रिटिश वैज्ञानिक डेमिस हसाबिस को मिलेगा। इन्‍हें प्रोटीन की कम्प्यूटेशनल डिजाइन और उसके स्ट्रक्चर को समझने में मदद करने वाले AI मॉडल बनाने के लिए ये सम्‍मान दिया जाएगा। केमिस्ट्री के नोबेल प्राइज को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला हिस्सा डेविड बेकर को मिला है, जिन्होंने नई तरह के प्रोटीन को डिजाइन किया है। प्रोटीन डिजाइन एक तकनीक है, जिसमें प्रोटीन की संरचना में बदलाव कर नए गुण वाले प्रोटीन तैयार किए जाते हैं। इससे दवा और वैक्सीन बनाने में मदद मिलती है। वहीं, प्राइज का दूसरा हिस्सा डेमिस और जॉन जंपर को मिला, जिन्होंने एक ऐसा AI मॉडल बनाया, जिसने कॉम्प्लेक्स प्रोटीन के स्ट्रक्चर को समझने में मदद की।
प्रश्न 144 हाल ही में (अक्‍टूबर 2024 में) भारत में निर्बाध सरकारी सेवाओं के लिए कौन से दो ऐप एकीकृत किए जाएंगे -
  • (अ) उमंग और डिजिलॉकर
  • (ब) भीम और आधार
  • (स) आरोग्य सेतु और ई-संजीवनी
  • (द) कोविन और पीएम-किसान
उत्तर : उमंग और डिजिलॉकर
व्याख्या :
राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन ने लोगों तक सरकारी सेवाओं की निर्बाध पहुंच के लिए डिजिलॉकर के साथ उमंग ऐप को मिलाने की घोषणा की है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार इससे उपयोगकर्ताओं को एक ही जगह से कई सेवाएं प्राप्‍त करने की सुविधा मिल जायेगी। मंत्रालय ने कहा है कि उमंग ऐप सभी एंड्रॉइड फोन पर उपलब्ध है। इसकी सेवाओं का लाभ डिजीलॉकर ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है।
प्रश्न 145 भारत ने 2000-2020 के बीच मातृ मृत्यु दर में कितने प्रतिशत की कमी की?
  • (अ) 30%
  • (ब) 50%
  • (स) 70%
  • (द) 90%
उत्तर : 70%
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष -यूएनएफपीए ने मातृ स्वास्थ्य और परिवार नियोजन को आगे बढ़ाने में भारत की असाधारण प्रगति की प्रशंसा की है। कोष की कार्यकारी निदेशक डॉ. नतालिया कनम ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में, मातृ स्वास्थ्य और परिवार नियोजन में महिलाओं के स्वास्थ्य और आरोग्‍यता में भारत के साथ साझेदारी करने के लिए कोष की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्‍होंने वर्ष दो हजार से दो हजार बीस के बीच मातृ मृत्यु अनुपात, 70 प्रतिशत तक कम करने में भारत के शानदार प्रयासों की सराहना की। इससे देश, दो हजार तीस से पहले मातृ मृत्यु अनुपात को सत्‍तर प्रतिशत से नीचे लाने के सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने की स्थिति में पहुंच गया है।
प्रश्न 146 कौन सा देश 2024 में अफ्रीकी संघ की अध्यक्षता कर रहा है -
  • (अ) नाइजीरिया
  • (ब) अल्जीरिया
  • (स) मॉरिटानिया
  • (द) इथियोपिया
उत्तर : मॉरिटानिया
व्याख्या :
राष्ट्रपति मुर्मू 16 अक्टूबर को मॉरिटानिया का दौरा करेंगी। यह यात्रा ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हो रही है जब मॉरिटानिया अफ्रीकी संघ की अध्यक्षता संभाल रहा है। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद औलद शेख अल ग़ज़ौनी से बातचीत करेंगी।
प्रश्न 147 भारत सरकार की चावल वितरण योजना का नाम क्या है जिसे 2028 तक बढ़ाया गया है -
  • (अ) पीएम-किसान
  • (ब) पीएम-जीकेएवाई
  • (स) पीएम-आयुष्मान भारत
  • (द) पीएम-स्वनिधि
उत्तर : पीएम-जीकेएवाई
व्याख्या :
9 अक्टूबर को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PM-GKAY) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत दिसंबर 2028 तक मुफ्त फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति जारी रखने को मंजूरी मिली। ये फैसला केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इसका उद्देश्य एनीमिया और सूक्ष्म पोषक (Micronutrients) तत्वों की कमी को दूर करना है। इसमें 17,082 करोड़ रुपए खर्च होंगें, जिसे पूरी तरह से केंद्र सरकार उठाएगी।
प्रश्न 148 विश्व डाक दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है -
  • (अ) 07 अक्टूबर
  • (ब) 08 अक्टूबर
  • (स) 09 अक्टूबर
  • (द) 10 अक्टूबर
उत्तर : 09 अक्टूबर
व्याख्या :
विश्व डाक दिवस (World Post Day) प्रतिवर्ष 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस का थीम “संचार को सक्षम करने और राष्ट्रों में लोगों को सशक्त बनाने के 150 वर्ष” है। इस वर्ष 1874 में बर्न, स्विट्जरलैंड में स्थापित यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) की 150वीं वर्षगांठ भी है।
प्रश्न 149 भारत सरकार द्वारा रतन टाटा को पद्म विभूषण से कब सम्मानित किया गया -
  • (अ) 2000
  • (ब) 20014
  • (स) 20012
  • (द) 2008
उत्तर : 2008
व्याख्या :
प्रसिद्ध उद्योगपति और परोपकारी रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। श्री टाटा 1962 में टाटा समूह में शामिल हुए। समूह की विभिन्न कंपनियों में सेवा के बाद, उन्हें 1971 में नेशनल रेडियो एंड इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया। वे 1991 से 28 दिसंबर 2012 को अपनी सेवानिवृत्ति तक टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के अध्यक्ष थे। उनके कार्यकाल के दौरान, टाटा समूह ने लंदन स्थित टेटली टी (2000), एंग्लो-डच स्टील निर्माता कोरस ग्रुप (2007), और 2008 में अमेरिकी फोर्ड मोटर कंपनी से विशिष्ट ब्रिटिश कार ब्रांड जगुआर और लैंड रोवर का अधिग्रहण किया। उनके कार्यकाल में टाटा नैनो कार लॉन्च हुई, जिसकी कीमत एक लाख रुपये थी। उन्हें 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। 28 दिसंबर 1937 को नवल और सूनू टाटा के घर जन्मे रतन टाटा ग्रुप के फाउंडर जमशेदजी टाटा के परपोते थे।
प्रश्न 150 राष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय परिसर कहाँ स्थापित किया जा रहा है -
  • (अ) गुजरात
  • (ब) केरल
  • (स) तमिलनाडु
  • (द) आंध्र प्रदेश
उत्तर : गुजरात
व्याख्या :
9 अक्टूबर 2024 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर के विकास को मंजूरी दे दी है।प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता स्थल , लोथल के पास ,विकसित होने वाले राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर को दो चरणों में विकसित किया जाएगा।

page no.(15/38)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.