मेवाड़ का गुहिल वंश
- प्रश्न 148 महाराणा कुम्भा ने किस युद्ध में विजय के उपलक्ष्य में चित्तौड़ में विजय स्तम्भ बनवाया -
-
- (अ) सारंगपुर युद्ध
- (ब) खातौली युद्ध
- (स) गागरोण युद्ध
- (द) बाड़ी युद्ध
उत्तर : सारंगपुर युद्ध
व्याख्या :
कुम्भा ने रणमल राठौड़ की सैनिक सहायता से 1437 ई० में ‘सारंगपुर के युद्ध’ (मध्य प्रदेश) में मालवा के सुल्तान महमूद खिलजी प्रथम को पराजित कर बंदी बना लिया। राणा कुम्भा ने सारंगपुर विजय के उपलक्ष में विजय स्तंभ बनवाया था।
- प्रश्न 149 मेवाड़ के सिंहासन पर राणा सांगा का राज्याभिषेक कब हुआ था -
-
- (अ) 1508 ई.
- (ब) 1509 ई.
- (स) 1510 ई.
- (द) 1511 ई.
उत्तर : 1509 ई.
व्याख्या :
कुंवर संग्रामसिंह महाराणा सांगा (1509-1528ई.) के नाम से मशहूर हुए। महाराणा सांगा के राज्याभिषेक के समय दिल्ली पर सुल्तान सिकन्दर लोदी, गुजरात पर महमूद बेगड़ा और मालवा पर नासिर शाह/नासिरूद्दीन खिलजी का राज था।
- प्रश्न 150 बिजोलिया ठिकाने का संस्थापक कौन था -
Agriculture Officer 2020 -
- (अ) राव केशवदास
- (ब) अशोक परमार
- (स) राव गोविन्ददास
- (द) ठाकुर कृष्णसिंह
उत्तर : अशोक परमार
व्याख्या :
बिजोलिया ठिकाना उपरमाल की जागीर के अन्तर्गत आता था। उपरमाल की इस जागीर को राणा सांगा द्वारा अशोक परमार नाम के व्यक्ति को खाण्वा के युद्ध में साथ देने के लिए उपहार उपहार स्वरूप दिया गया था। मूल रूप से यहां पर सर्वाधिक किसान धाकड़ जाति के थे।
- प्रश्न 151 चम्पारण की संधि किसके मध्य हुई -
-
- (अ) महाराणा कुम्भा और रणमल के मध्य
- (ब) मालवा और गुजरात के सुल्तानों के मध्य
- (स) महाराणा कुम्भा और मालवा के सुल्तान के मध्य
- (द) राणा सांगा और बाबर के मध्य
उत्तर : मालवा और गुजरात के सुल्तानों के मध्य
व्याख्या :
चंपानेर संधि 1456/57 ई. : गुजरात और मालवा के सुल्तान ने चांपानेर नामक स्थान पर 1456 में एक समझौता किया की एक साथ दोनों सेनाएँ मेवाड़ पर आक्रमण करेगी। साथ ही यह भी समझौता हुआ की अगर जीत गए तो मेवाड़ का दक्षिण दिशा वाला भाग गुजरात में और बाकी सारा मालवा में मिला दिया जाएगा।
- प्रश्न 152 दिवेर के युद्ध(अक्टूबर, 1582) के पश्चात् महाराणा प्रताप की नयी राजधानी थी -
-
- (अ) गोगुन्दा
- (ब) कुम्भलगढ़
- (स) उदयपुर
- (द) चावण्ड
उत्तर : चावण्ड
व्याख्या :
‘अमरकाव्य’ के अनुसार 1582 ई. में राणा प्रताप ने मुगलों के विरुद्ध दिवेर (कुंभलगढ़) पर जबरदस्त आक्रमण किया। दिवेर विजय की ख्याति चारों ओर फैल गई। इसके बाद प्रताप ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और मेवाड़ को मुगलों से मुक्त करा लिया। महाराणा प्रताप ने 1585 ई. में चावंड के शासक लूणा को परास्त कर चावंड को अपनी राजधानी बनाया।
- प्रश्न 153 किस युद्ध में मेवाड़ के महाराणा सांगा ने बाबर की सेना को हराया -
Agriculture Officer - 2 0 1 1 -
- (अ) पानीपत
- (ब) घाघरा
- (स) खानवा
- (द) बयाना
उत्तर : बयाना
व्याख्या :
16 फरवरी, 1527 को भरतपुर राज्य में बयाना नामक स्थान पर दोनों सेनाओं में घमासान संघर्ष हुआ। राणा सांगा ने बाबर की भेजी हुई सेना को ऐसी बुरी तरह परास्त किया।
- प्रश्न 154 संगीत ज्ञान के कारण कुम्भा को उपाधि प्राप्त हुई -
Agriculture Officer - 2 0 1 1 -
- (अ) संगीतराज
- (ब) अभिनव भरताचार्य
- (स) दानगुरू
- (द) हालगुरू
उत्तर : अभिनव भरताचार्य
व्याख्या :
कुम्भा की उपाधि अभिनव भारताचार्य (संगीत कला में निपुण) से सिद्ध है कि वह स्वयं महान् संगीतकार थे।
- प्रश्न 155 शाहजहां के पुत्रों में हुए उत्तराधिकारी युद्ध में औरंगजेब ने मेवाड़ के किस महाराणा से सहयोग प्राप्त करने का प्रयास किया -
Agriculture Officer - 2 0 1 1 -
- (अ) करणसिंह
- (ब) जयसिंह
- (स) राजसिंह
- (द) जगतसिंह
उत्तर : राजसिंह
व्याख्या :
सितम्बर, 1657 ई. में जब शाहजहाँ के बीमार होने पर सम्राट के पुत्रों में राजसिंहासन प्राप्त करने के प्रयत्नों में तेजी आ गयी तो औरंगजेब ने महाराजा राजसिंह को पत्र लिखने आरम्भ किये जिनके द्वारा उसने उसको दक्षिण में अपनी सैनिक सहायता भेजने की अभ्यर्थना की।
- प्रश्न 156 मेवाड़ के शासकों ने स्वयं को दीवान कहा -
Asst. Agriculture Officer - 2011 -
- (अ) रिषभदेवजी
- (ब) चारभुजानाथजी
- (स) श्रीनाथजी
- (द) एकलिंगनाथजी
उत्तर : एकलिंगनाथजी
व्याख्या :
बप्पा ने एकलिंगजी को मेवाड़ का राजा घोषित किया तथा अपने आपको उसका दीवान। जब से लेकर आज तक मेवाड़ के महाराणा अपने आपको एकलिंगजी का दीवान ही मानते हैं।
- प्रश्न 157 महाराणा सांगा ने जिन अफगानों को शरण दी, वे थे -
Asst. Agriculture Officer - 2011 -
- (अ) इब्राहीम लोदी एवं शेरशाह
- (ब) निजाम खां एवं आलम खां
- (स) महमूद लोदी एवं हसन खां
- (द) मोहम्मद शरीफ एवं इश्क आका
उत्तर : महमूद लोदी एवं हसन खां
व्याख्या :
महाराणा सांगा ने महमूद लोदी एवं हसन खां को शरण दी!
page no.(16/40)