Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

September 2024 Current Affairs

प्रश्न 151 किस खिलाड़ी ने पहली बार अमेरिकी ओपन 2024 का खिताब जीता -
  • (अ) जेसिका पेगुला
  • (ब) एरीना सबालेंका
  • (स) सेरेना विलियम्स
  • (द) एम्मा राडुकानू
उत्तर : एरीना सबालेंका
व्याख्या :
बेलारूस की एरीना सबालेंका ने पहली बार अमरीकी ओपन का खिताब जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने अमरीका की जेसिका पेगुला को हराया। यह सबालेंका का तीसरा ग्रैंड स्लैम ख़िताब है। प्रतियोगिता के पुरुष डबल्स का फाइनल ऑस्ट्रेलिया के मैक्स पर्सेल और जॉर्डन थॉमसन की जोड़ी ने जीता है। इस जोड़ी ने फाइनल में जर्मनी के केविन क्राविज़ और टिम प्यूज़ को मात दी। वर्ष 1996 के बाद यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने अमरीकी ओपन का खिताब जीता है। इससे पहले यह रिकॉर्ड टॉड वुडब्रिज और मार्क वुडफोर्ड के नाम था। अमरीकी ओपन के पुरुष सिंगल्स मुकाबले में आज अमरीका के टेलर फ्रिज का मुकाबला इटली के जानिक सिनर से होगा। यह पहला मौका है जब सिनर किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं।
प्रश्न 152 एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय कौन है -
  • (अ) रणधीर सिंह
  • (ब) गगन नारंग
  • (स) पीटी उषा
  • (द) जय शाह
उत्तर : रणधीर सिंह
व्याख्या :
भारत के अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह को हाल ही में एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) का अध्यक्ष चुना गया है, वह इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए है। महाद्वीपीय निकाय की 44वीं आम सभा के दौरान उन्हें चुना गया। रणधीर का कार्यकाल 2024 से 2028 तक चलेगा।
प्रश्न 153 भारत ने पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में कुल कितने मेडल जीते -
  • (अ) 27
  • (ब) 28
  • (स) 29
  • (द) 30
उत्तर : 29
व्याख्या :
फ्रांस के पेरिस में पैरालंपिक्स खेलों का भव्य समारोह के साथ समापन हुआ। पेरिस पैरालंपिक में पूरे विश्व के 168 पैरालंपिक डेलीगेशन के 4 हजार 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। अगले पैरालंपिक खेलों का आयोजन 2028 में लॉस एंजिल्स में होना है। भारतीय दल ने इस वर्ष पैरालंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 7 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य सहित कुल 29 पदकों पर कब्जा किया।
प्रश्न 154 सितम्बर 2024 में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किस देश में किया जा रहा है -
  • (अ) भारत
  • (ब) थाईलैंड
  • (स) चीन
  • (द) मलेशिया
उत्तर : चीन
व्याख्या :
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हाल ही में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में चीन पर 3-0 की शानदार जीत के साथ शुरुआत की। भारत के लिए सुखजीत सिंह (14वें मिनट), उत्तम सिंह (27वें मिनट) और अभिषेक (32वें मिनट) ने गोल किए। बता दें कि एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन चीन में किया जा रहा है।
प्रश्न 155 अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है -
  • (अ) 7 सितंबर
  • (ब) 8 सितंबर
  • (स) 9 सितंबर
  • (द) 10 सितंबर
उत्तर : 8 सितंबर
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस प्रतिवर्ष 8 सितंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिवस साल 1967 से हर साल मनाया जाता है। यह दिवस जनता, सरकार और अन्य हितधारकों को साक्षरता के महत्व, और न्यायसंगत समाज बनाने में इसकी भूमिका की याद दिलाने के लिए मनाया जाता है। साल 1966 में आयोजित यूनेस्को आम सम्मेलन में 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था।
प्रश्न 156 मिशेल बार्नियर ने हाल ही में (सितम्बर 2024 में) किस देश के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला है -
  • (अ) जर्मनी
  • (ब) पुर्तगाल
  • (स) इटली
  • (द) फ्रांस
उत्तर : फ्रांस
व्याख्या :
दिग्गज फ्रांसीसी कंजरवेटिव नेता मिशेल बार्नियर (Michel Barnier) ने हाल ही में फ्रांस के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला है। 73 वर्षीय बार्नियर, फ्रांस के सबसे युवा प्रधान मंत्री गेब्रियल अटाल ( Gabriel Attal) से पदभार ग्रहण किया, जो पिछले आठ महीनों से पद पर हैं।
प्रश्न 157 टाइम पत्रिका के एआई के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में किस भारतीय मंत्री का नाम शामिल है -
  • (अ) राजनाथ सिंह
  • (ब) अश्विनी वैष्णव
  • (स) नितिन गडकरी
  • (द) पीयूष गोयल
उत्तर : अश्विनी वैष्णव
व्याख्या :
टाइम मैगजीन की 2024 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सबसे प्रभावशाली 100 लोगों की सूची में तीन भारतीयों को जगह मिली है। इनमें केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव, अभिनेता अनिल कपूर और इनफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी शामिल हैं। तीनों को ‘शेपर्स’ श्रेणी में शामिल किया गया। केंद्रीय IT मंत्री को Artificial Intelligence के क्षेत्र में भारत के प्रयासों के नेतृत्व के लिए सूची में शामिल किया गया।
प्रश्न 158 भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास का 20वां संस्करण 2024 में कहां शुरू हुआ -
  • (अ) जैसलमेर
  • (ब) जयपुर
  • (स) महाजन फील्ड फायरिंग रेंज
  • (द) पोखरण
उत्तर : महाजन फील्ड फायरिंग रेंज
व्याख्या :
भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास का 20वां संस्करण सोमवार से राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में विदेशी प्रशिक्षण केन्द्र में शुरू हुआ। यह अभ्यास 22 सितंबर तक चलेगा। यह युद्धाभ्यास वर्ष 2004 से प्रति वर्ष भारत और अमेरिका के बीच बारी-बारी से आयोजित किया जाता रहा है।
प्रश्न 159 सितंबर 2024 में वरिष्ठ भारतीय रक्षा अधिकारियों ने कौन सा स्वदेशी विमान उड़ाया -
  • (अ) मिराज 2000
  • (ब) सुखोई 30MKI
  • (स) तेजस
  • (द) राफेल
उत्तर : तेजस
व्याख्या :
भारतीय सेना के लिए एक ऐतिहासिक घटना के तौर पर, भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के उप प्रमुखों ने स्वदेश में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। उप वायु सेना प्रमुख (वीसीएएस) एयर मार्शल ए.पी. सिंह ने प्रमुख लड़ाकू विमान उड़ाया और उप थल सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि के साथ-साथ उप नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने दो सीट वाले तेजस में उड़ान भरी। यह उड़ान जोधपुर के आसमान पर हुई, जहां भारतीय वायु सेना ने तरंग शक्ति 2024 नामक अभ्यास का आयोजन किया है।
प्रश्न 160 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) किस विश्वविद्यालय ने रसद कौशल में सुधार के लिए भारतीय सेना के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) दिल्ली विश्वविद्यालय
  • (ब) आईआईटी कानपुर
  • (स) गति शक्ति विश्वविद्यालय
  • (द) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
उत्तर : गति शक्ति विश्वविद्यालय
व्याख्या :
अपने कर्मियों के कौशल और क्षमता निर्माण को उन्नत करने हेतु, भारतीय सेना एवं भारतीय वायुसेना ने 09 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में वडोदरा स्थित गतिशक्ति विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

page no.(16/48)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.