राठौड़ वंश
- प्रश्न 157 निम्न में से वह शासक जिसने बीकानेरी भुजिया का प्रचलन किया तथा अंग्रेजों की शान में 800 ऊंट काबुल भेजे थे -
-
- (अ) डूंगरसिंह
- (ब) गंगासिंह
- (स) रायसिंह
- (द) सूरजसिंह
उत्तर : डूंगरसिंह
व्याख्या :
डूंगरसिंह के समय बीकानेरी भुजिया प्रसिद्ध हुई। काबुल की दूसरी लड़ाई में 1878 में महाराजा ने अंग्रेजों की सहायता करते हुए 800 ऊंट भेजे थे।
- प्रश्न 158 निम्न में से किस शासक ने 1857 ई. की क्रान्ति के समय एक बहुत बड़ी सेना अंग्रेजों के पक्ष में अपने राज्य से बाहर भेजी -
-
- (अ) सरदारसिंह
- (ब) सूरजसिंह
- (स) रतनसिंह
- (द) रायसिंह
उत्तर : सरदारसिंह
व्याख्या :
1857 ई. की क्रान्ति के समय सरदारसिंह ने तन, मन, धन से अंग्रेजों का साथ देने हेतु सेना लेकर रियासत से बाहर बांडलू (पंजाब) एवं हिसार (हरियाणा) गये थे। 1857 की क्रांति में एकमात्र सरदारसिंह ही शासक है जो स्वयं विद्रोहियों से युद्ध करने के लिए गये थे।
- प्रश्न 159 ‘मैंने मुट्ठी भर बाजरे के लिए हिन्दुस्तान की बादशाहत खो दी होती’ किसका कथन है -
-
- (अ) अकबर
- (ब) बाबर
- (स) हुमायू
- (द) शेरशाह सूरी
उत्तर : शेरशाह सूरी
व्याख्या :
जैतारण (ब्यावर) के निकट गिरि-सुमेल नामक स्थान पर जनवरी, 1544 में मालदेव व शेरशाह की सेनाओं के मध्य युद्ध हुआ जिसमें शेरशाह सूरी की बड़ी कठिनाई से विजय हुई। तब उसने कहा था कि “एक मुट्ठी भर बाजरे के लिए मैं हिन्दुस्तान की बादशाहत खो देता।” इस युद्ध में मालदेव के सबसे विश्वस्त वीर सेनानायक जैता एवं कूँपा मारे गए थे।
- प्रश्न 160 चिड़ियाटूक पहाड़ी पर मयूर आकृति में मेहरानगढ़ दुर्ग का निर्माण कराया -
-
- (अ) राव चूड़ा
- (ब) राव मालदेव
- (स) राव जोधा
- (द) मोटाराजा उदयसिंह
उत्तर : राव जोधा
व्याख्या :
अपने राज्य की शक्ति संगठित करने के लिए राव जोधा ने अपने वृहत् राज्य की नयी राजधानी जोधपुर (सूर्य नगरी व नीली नगरी) में 1459 ई. में स्थापित की। राजधानी को सुरक्षित रखने के लिए चिड़िया टूक पहाड़ी पर नया दुर्ग भी बनवाया गया जिसे मेहरानगढ़ कहा गया।
- प्रश्न 161 मारवाड़ की राजकुमारी हंसाबाई का विवाह मेवाड़ के किस शासक से हुआ -
-
- (अ) राणा हम्मीर
- (ब) राणा लाखा
- (स) राणा सातल
- (द) राणा कुम्भा
उत्तर : राणा लाखा
व्याख्या :
राव चूड़ा ने अपनी पुत्री हंसाबाई का विवाह मेवाड़ के शासक राणा लाखा के साथ किया।
- प्रश्न 162 सुमेल का युद्ध किनके बीच लड़ा गया -
-
- (अ) राव मालदेव व शेरशाह
- (ब) राव गांगा व बाबर
- (स) राव जोधा व शेरशाह
- (द) रायसिंह व जहांगीर
उत्तर : राव मालदेव व शेरशाह
व्याख्या :
जैतारण (ब्यावर) के निकट गिरि-सुमेल नामक स्थान पर जनवरी, 1544 में मालदेव व शेरशाह की सेनाओं के मध्य युद्ध हुआ जिसमें शेरशाह सूरी की बड़ी कठिनाई से विजय हुई। तब उसने कहा था कि “एक मुट्ठी भर बाजरे के लिए मैं हिन्दुस्तान की बादशाहत खो देता।” इस युद्ध में मालदेव के सबसे विश्वस्त वीर सेनानायक जैता एवं कूँपा मारे गए थे।
- प्रश्न 163 ‘हशमत वाला राजा’ किस शासक को कहा जाता है -
-
- (अ) राव मालदेव
- (ब) दुर्गादास
- (स) जयसिंह
- (द) उदयसिंह
उत्तर : राव मालदेव
व्याख्या :
हशमत एक अरबी शब्द है, हिंदी में इसका मतलब गर्व या श्रेष्ठता होता है। राव मालदेव को फारसी इतिहासकारों ने हशमत वाला बादशाह कहा है।
- प्रश्न 164 जोधपुर महाराजा अभसिंह और सर बुलन्द खां के बीच हुए अहमदाबाद युद्ध का आंखों देखा वर्णन किस ग्रंथ में मिलता है -
-
- (अ) तारीक-ए-बुलन्द
- (ब) वंश भास्कर
- (स) राज रूपक
- (द) बेली अभसिंह की
उत्तर : राज रूपक
व्याख्या :
राज रूपक, वीरभान द्वारा लिखी गई एक डिंगल रचना है। यह रचना साल 1787 में जोधपुर के राजा अभय सिंह और गुजरात के सूबेदार सरबुलंद खान के बीच हुए युद्ध का वर्णन करती है।
- प्रश्न 165 मालदेव के दो सेनानायक जो शेरशाह के विरूद्ध गिरी-सुमेल के युद्ध में प्रबल रूप से लड़े -
-
- (अ) गोरा व बादल
- (ब) जैता व पूंजा
- (स) जैता व कुम्पा
- (द) रणमल और झाला
उत्तर : जैता व कुम्पा
व्याख्या :
जैतारण (ब्यावर) के निकट गिरि-सुमेल नामक स्थान पर जनवरी, 1544 में मालदेव व शेरशाह की सेनाओं के मध्य युद्ध हुआ जिसमें शेरशाह सूरी की बड़ी कठिनाई से विजय हुई। तब उसने कहा था कि “एक मुट्ठी भर बाजरे के लिए मैं हिन्दुस्तान की बादशाहत खो देता।” इस युद्ध में मालदेव के सबसे विश्वस्त वीर सेनानायक जैता एवं कूँपा मारे गए थे।
- प्रश्न 166 किस शासक ने 1544 ई. में बीकानेर का पुनराधिकार राव जैतसी के पुत्र कल्याणमल को दिया -
-
- (अ) राणा लाखा
- (ब) राणा हम्मिर
- (स) शेरशाह
- (द) राव मालदेव
उत्तर : शेरशाह
व्याख्या :
1544 ई. के गिरी सुमेल के युद्ध में मालदेव की हार हुई व जोधपुर पर शेरशाह का अधिकार हो गया और कल्याणमल को भी शेरशाह की सहायता से बीकानेर वापस मिल गया।
page no.(17/20)