Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs August 2024

प्रश्न 17 भारतीय सेना द्वारा लद्दाख में बनाए गए युद्ध स्मारक में राज्य के किस महावीर चक्र विजेता की प्रतिमा का अनावरण किया गया है?
  • (अ) मेजर पीरू सिंह
  • (ब) ब्रिगेडियर उदयसिंह भाटी
  • (स) ले. कर्नल किशन सिंह
  • (द) मेजर शैतान सिंह
उत्तर : ब्रिगेडियर उदयसिंह भाटी
व्याख्या :
शेरगढ़ विधानसभा (जोधपुर) का गड़ा गांव निवासी ब्रिगेडियर उदय सिंह भाटी जिनको 1972 में महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1971 की लड़ाई में उदयसिंह भाटी कर्नल थे। वे गोरखा राइफल में थे। उनका जनवरी 2000 में देहांत हो गया। उनकी प्रतिमा अब लद्दाख के तुर्तुक में स्थापित की गई।
प्रश्न 18 पंजाब के राज्यपाल गुलाबचन्द कटारिया द्वारा विमोचित पुस्तक ‘अरण्यम्’ के लेखक कौन है -
  • (अ) प्रह्लाद सिंह ‘झोरड़ा’
  • (ब) भंवरलाल भ्रमर
  • (स) सोनाली सुथार
  • (द) राहुल भटनागर
उत्तर : राहुल भटनागर
व्याख्या :
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सेवानिवृत्त सीसीएफ और एनटीसीए के सदस्य राहुल भटनागर की हाल ही में लिखित पुस्तक अरण्यम् का विमोचन किया।
प्रश्न 19 25 अगस्त, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस संस्थान के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में भाग लिया -
  • (अ) राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर
  • (ब) राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
  • (स) केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जोधपुर
  • (द) श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर
उत्तर : राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर
व्याख्या :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के जोधपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने राजस्थान उच्च न्यायालय संग्रहालय का भी उद्घाटन किया। प्रारंभ में प्रधानमंत्री मोदी ने रिमोट से हाईकोर्ट परिसर स्थित म्यूजियम का उद्घाटन किया और ई सेवा तत्काल जनता को समर्पित की। ई सर्विस तत्काल शुरू करने वाला राजस्थान हाईकोर्ट देश का पहला कोर्ट बन गया है।
प्रश्न 20 मल्टी नेशनल एयर एक्सरसाइज ‘तरंग शक्ति-2024’ का आयोजन राज्य के किस एयरबेस पर किया जाएगा -
  • (अ) जैसलमेर एयरबेस
  • (ब) बाड़मेर एयरबेस
  • (स) बीकानेर एयरबेस
  • (द) जोधपुर एयरबेस
उत्तर : जोधपुर एयरबेस
व्याख्या :
मल्टीनेशन एयर एक्सरसाइज ‘तरंग शक्ति 2024’ के दूसरे चरण का जोधपुर एयरबेस पर आगाज हुआ। ये एयर एक्सरसाइज 14 सितंबर तक चलेगा।
प्रश्न 21 राज्य जल संसाधन मंत्री द्वारा बाँधों में जल की उपलब्धता, सिंचाई के लिए पानी की जानकारी हेतु कौन-सा एप लॉन्च किया गया है -
  • (अ) जलमित्र एप
  • (ब) किसान साथी एप
  • (स) सेव अवर सोल एप
  • (द) नजर सिटीजन एप
उत्तर : किसान साथी एप
व्याख्या :
किसान साथी एप के जरिए किसानों को घर बैठे सिंचाई जल की उपलब्धता की जानकारी मिलेगी।
प्रश्न 22 वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (CSIR) ने एस्पायर स्कीम के तहत किस संस्थान को बाजरे की भूसी से परिरक्षण शोध का प्रोजेक्ट दिया है -
  • (अ) जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर
  • (ब) श्री बलदेव मिर्धा राजकीय महाविद्यालय, नागौर
  • (स) उपरोक्त दोनों
  • (द) महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर
उत्तर : उपरोक्त दोनों
व्याख्या :
केंद्र सरकार के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने एस्पायर स्कीम के तहत जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर और बीआर मिर्धा राजकीय महाविद्यालय नागौर को संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट दिया है। प्रोजेक्ट के तहत बाजरे में उस जीन को खोजा जाएगा तो फल और सब्जियों को सड़ने से रोकता है।
प्रश्न 23 हाल ही में राज्य के किस जिले में निकल व क्रोमियम की खोज की गई है -
  • (अ) उदयपुर
  • (ब) डूंगरपुर
  • (स) श्रीगंगानगर
  • (द) झुंझुनूँ
उत्तर : डूंगरपुर
व्याख्या :
डूंगरपुर में क्रोमियम, निकल के चार और फ्लोराइड का एक ब्लॉक मिला जानकारी के अनुसार खनन विभाग की तरफ से इसके कंपाेजिट लाइसेंस दिए जाएंगे।
प्रश्न 24 प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में राजस्थान के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन बने हैं -
  • (अ) सचिन तंवर
  • (ब) बृजेश चौधरी
  • (स) राजेश गुर्जर
  • (द) प्रदीप यादव
उत्तर : सचिन तंवर
व्याख्या :
मुंबई में प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 11 के प्लेयर ऑक्शन-2024 के पहले दिन सचिन तंवर सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे। उन्हें तमिल थलाइवाज ने 2.15 करोड़ रुपये में खरीदा। ईरान के ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा शादलोई चियानेह प्रो कबड्डी लीग प्लेयर ऑक्शन में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे। उन्हें हरियाणा स्टीलर्स ने 2.07 करोड़ रुपये में खरीदा। सचिन राजस्थान के झुंझुनू जिले के बढबर गांव से आते हैं। उनके बड़े भाई दीपक और चाचा राकेश भी कबड्डी खेलते थे।
प्रश्न 25 फेमिना मिस इंडिया राजस्थान-2024 का खिताब किसने जीता है -
  • (अ) प्रियन सेन
  • (ब) हर्षिका बत्रा
  • (स) मनिका सुथार
  • (द) वैष्णवी शर्मा
उत्तर : वैष्णवी शर्मा
व्याख्या :
जयपुर की वैष्णवी शर्मा ने फेमिना मिस इंडिया राजस्थान-2024 का खिताब जीता है। इससे पहले वैष्णवी शर्मा ने मिस राजस्थान 2023 का खिताब जीता था।
प्रश्न 26 भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति के अंतर्गत राजपूताना राइफल्स की कौन-सी बटालियन हिस्सा ले रही है -
  • (अ) जैसलमेर बटालियन
  • (ब) जयपुर बटालियन
  • (स) उदयपुर बटालियन
  • (द) बाड़मेर बटालियन
उत्तर : उदयपुर बटालियन
व्याख्या :
राजपूताना राइफल्स की बटालियन उदयपुर शहर से सटी एकलिंगगढ़ छावनी में है। राजपूताना राइफल्स उदयपुर बटालियन के जांबाज जवान श्रीलंका में चल रहे भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति में अपनी प्रतिभा का परचम फहरा रहे हैं।

page no.(3/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.