Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2024 Current Affairs

प्रश्न 161 हाल ही में (जून 2024 में) कौन अंतरिक्ष में 1,000 संचयी दिन बिताने वाला पहला व्यक्ति बन गया है -
  • (अ) विक्टर ग्लोवर
  • (ब) ओलेग दिमित्रिविच कोनोनेंको
  • (स) वेलेंटीना टेरेश्कोवा
  • (द) क्रिस्टीना कोच
उत्तर : ओलेग दिमित्रिविच कोनोनेंको
व्याख्या :
रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग दिमित्रियेविच कोनोनेंको अंतरिक्ष में 1,000 दिन बिताने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। वह वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में काम करते हैं।
प्रश्न 162 नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के पीएम पद की शपथ ली, वह किस लोकसभा क्षेत्र से जीते है -
  • (अ) लखनऊ
  • (ब) गांधीनगर
  • (स) वाराणसी
  • (द) इंदौर
उत्तर : वाराणसी
व्याख्या :
नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेते ही इतिहास रच दिया है। पीएम मोदी भारतीय राजनीति के दूसरे ऐसे नेता बन गए है जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। इससे पहले केवल भारत में पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने यह कारनामा किया था। मंत्रिमंडल में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं।
प्रश्न 163 मोदी मंत्रिमंडल 2024 में कुल कितनी महिलाओं को शामिल किया गया है -
  • (अ) 5
  • (ब) 6
  • (स) 7
  • (द) 8
उत्तर : 7
व्याख्या :
पीएम मोदी ने नेतृत्व वाली नई सरकार में कुल 7 महिला मंत्रियों को स्थान मिला है। जिनमें 2 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री की रैंक की मंत्री है। दो कैबिनेट मंत्रियों में वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन और महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल है। वहीं अन्य राज्य मंत्रियों में शोभा करंदलाजे, निमुबेन जयंतिभाई बाम्भनिया, सावित्री ठाकुर, रक्षा निखिल खडसे और अनुप्रिया पटेल शामिल है।
प्रश्न 164 मोदी मंत्रिमंडल 2024 में इस बार कुल कितने पूर्व मुख्यमंत्री शामिल है -
  • (अ) 4
  • (ब) 5
  • (स) 6
  • (द) 7
उत्तर : 6
व्याख्या :
पीएम मोदी की कैबिनेट में इस बार छः पूर्व मुख्यमंत्री शामिल है। इनमें से चार पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हैं, जबकि कुमारस्वामी जनता दल-सेक्युलर और मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का प्रतिनिधित्व करते हैं। बीजेपी की ओर से शिवराज सिंह चौहान (MP), राजनाथ सिंह (UP), मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा), और सर्बानंद सोनोवाल (असम) शामिल है।
प्रश्न 165 हाल ही में (जून 2024 में) समाचारों में देखा गया सुहेलवा वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है -
  • (अ) उत्तर प्रदेश
  • (ब) केरल
  • (स) मध्य प्रदेश
  • (द) बिहार
उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
सुहेलवा वन्यजीव अभयारण्य (SWS) में बाघ की उपस्थिति के सबूत के कारण उत्तर प्रदेश में एक नया बाघ अभयारण्य स्थापित किया जाएगा। श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा जिलों में स्थित, SWS भारत-नेपाल सीमा के साथ 452 वर्ग किमी में फैला हुआ है। 1988 में स्थापित, इसमें पर्णपाती / डेसिडियस और अर्ध-सदाबहार / सेमि – एवरग्रीन वनों का मिश्रण है। SWS विविध वनस्पति और जीवों का आवास है, जिसमें बाघ, तेंदुए और विभिन्न पक्षी प्रजातियां शामिल हैं, और यह भाबर-तराई पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा है।
प्रश्न 166 राजस्थान सरकार द्वारा महाराणा प्रताप पर्यटक सर्किट के विकास के लिए कितनी धनराशि आवंटित की गई है -
  • (अ) 10 करोड़ रुपये
  • (ब) 50 करोड़ रुपये
  • (स) 100 करोड़ रुपये
  • (द) 200 करोड़ रुपये
उत्तर : 100 करोड़ रुपये
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने घोषणा की है कि राज्य सरकार 100 करोड़ रुपये के निवेश से महाराणा प्रताप पर्यटक सर्किट विकसित करेगी। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा 8 जून 2023 को उदयपुर में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का उद्घाटन करते हुए की। मेवाड़ के महाराणा प्रताप का 484वां जन्मदिन 9 जून 2024 (हिंदू कैलेंडर के अनुसार) मनाया गया।
प्रश्न 167 हाल ही में (जून 2024 में) ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया है -
  • (अ) राजनाथ सिंह
  • (ब) कनक वर्धन सिंह देव
  • (स) मोहन चरण माझी
  • (द) प्रवती परिदा
उत्तर : मोहन चरण माझी
व्याख्या :
मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। 11 जून 2024 को आयोजित एक बैठक में उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुना गया। 52 वर्षीय नेता, चार बार विधायक, ओडिशा में एक प्रमुख आदिवासी चेहरा हैं।
प्रश्न 168 हाल ही में (जून 2024 में) अगले थल सेनाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) जनरल मनोज सी पांडे
  • (ब) लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी
  • (स) जनरल बिपिन रावत
  • (द) लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला
उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नया आर्मी चीफ अपॉइंट किया है। वे मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को पदभार संभालेंगे। इसी दिन मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 30वें सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
प्रश्न 169 जून 2024 में आयोजित समुद्री अभ्यास (JIMEX 24) किन देशों की नौसेनाओं के बीच था -
  • (अ) भारत और चीन
  • (ब) भारत और जापान
  • (स) जापान और दक्षिण कोरिया
  • (द) भारत और ऑस्ट्रेलिया
उत्तर : भारत और जापान
व्याख्या :
भारत और जापान के बीच संयुक्‍त नौसेनिक अभ्‍यास-जीमेक्‍स-24 जापान के योकोसुका में शुरू हो गया है। भारतीय नौसेना के अनुसार इस अभ्‍यास के दौरान दोनों देशों की नौसेनाएं समुद्र में अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन करेंगी। भारतीय नौसेना का स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस शिवालिक और जापान का युद्धपोत डिस्ट्रॉयर जे एस यूगिरी इस संयुक्‍त अभ्यास में भाग ले रहा है।
प्रश्न 170 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज कौन बने है -
  • (अ) रोहित शर्मा
  • (ब) विराट कोहली
  • (स) बाबर आजम
  • (द) जोस बटलर
उत्तर : रोहित शर्मा
व्याख्या :
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले दुनिया के फले बल्लेबाज बन गए है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और आयरलैंड के मुकाबले के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। इसके बाद 553 छक्कों के साथ क्रिस गेल दूसरे नंबर पर है। साथ ही रोहित शर्मा भारत के सबसे सफल टी20 कप्तान भी बन गए है।

page no.(17/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.