Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2024 Current Affairs

प्रश्न 18 संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा पहली बार आलू का अंतर्राष्ट्रीय दिवस दुनिया भर में “विविधता की कटाई, आशा को पोषित करना” थीम के साथ कब मनाया गया -
  • (अ) 23 मई
  • (ब) 30 मई
  • (स) 31 मई
  • (द) 28 मई
उत्तर : 30 मई
व्याख्या :
इस वर्ष, दुनिया 30 मई को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय आलू दिवस मनाएगी। दिसंबर 2023 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 30 मई को अंतर्राष्ट्रीय आलू दिवस के रूप में नामित किया, जिसे हर साल मनाया जाएगा। उद्घाटन अंतर्राष्ट्रीय आलू दिवस का विषय “Harvesting Diversity, Feeding Hope.” है।
प्रश्न 19 बहु-राष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘रेड फ्लैग 24’ का आयोजन किस देश में किया जा रहा है -
  • (अ) भारत
  • (ब) जापान
  • (स) फ्रांस
  • (द) यूएसए
उत्तर : यूएसए
व्याख्या :
भारतीय वायु सेना (IAF) की एक टुकड़ी हाल ही में प्रतिष्ठित बहु-राष्ट्रीय अभ्यास, रेड फ्लैग 24 (Red Flag 24 Exercise) में भाग लेने के लिए अलास्का के एइलसन एयर फ़ोर्स बेस पर पहुंची। इसका आयोजन दो फेज में नेवादा में नेलिस एयर फ़ोर्स बेस और अलास्का में एइल्सन एयर फ़ोर्स बेस पर आयोजित किया जा रहा है। साल 1975 से रेड फ्लैग अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है।
प्रश्न 20 अंटार्कटिक संधि सलाहकार बैठक का आयोजन कहां किया गया -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) कोच्चि
  • (स) चेन्नई
  • (द) अहमदाबाद
उत्तर : कोच्चि
व्याख्या :
भारत की मेजबानी में कोच्चि, केरल में 46वीं अंटार्कटिक संधि सलाहकार बैठक (एटीसीएम-46) और पर्यावरण संरक्षण पर 26वीं समिति (सीईपी-26) की बैठक का आयोजन किया गया। इसका आयोजन 20 मई से 30 मई, 2024 तक किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अंटार्कटिक अनुसंधान स्टेशन, मैत्री- II स्थापित करने की भारत की योजना की घोषणा की।
प्रश्न 21 मास कम्युनिकेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम हाल ही में किस मंत्रालय ने शुरू किया है -
  • (अ) गृह मंत्रालय
  • (ब) जल शक्ति मंत्रालय
  • (स) विदेश मंत्रालय
  • (द) कृषि मंत्रालय
उत्तर : जल शक्ति मंत्रालय
व्याख्या :
हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत, नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग ने मास कम्युनिकेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। इस प्रोग्राम के तहत रिसर्च स्कॉलर विद्यार्थियों को इंटर्न के रूप में शामिल किया जायेगा। इंटर्नशिप की अवधि छह से नौ महीने की होगी। इंटर्नशिप कार्यक्रम पूरा होने पर उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रति माह का मानदेय और इंटर्नशिप का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
प्रश्न 22 हिंदी पत्रकारिता दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है -
  • (अ) 28 मई
  • (ब) 29 मई
  • (स) 30 मई
  • (द) 31 मई
उत्तर : 30 मई
व्याख्या :
हिंदी पत्रकारिता दिवस प्रतिवर्ष 30 मई को मनाया जाता है। उदन्त मार्तण्ड, भारत में प्रकाशित होने वाला पहला हिन्दी समाचार पत्र था। उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन 30 मई, 1826 को कलकत्ता में हुआ था। इस दिवस के मनाये जाने का उद्देश्य हिंदी पत्रकारिता में योगदान देने वाले पत्रकारों का सम्मान करना है।
प्रश्न 23 विश्व तंबाकू निषेध दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है -
  • (अ) 28 मई
  • (ब) 29 मई
  • (स) 30 मई
  • (द) 31 मई
उत्तर : 31 मई
व्याख्या :
हर साल, 31 मई को, WHO और सभी भागीदार विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तंबाकू सेवन के खतरनाक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए साल 1987 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने की घोषणा की थी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2024 का थीम “बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना” (Protecting children from tobacco industry interference) है।
प्रश्न 24 हाल ही में 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA) में समिति A के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) शिखा शर्मा
  • (ब) शशिधर जगदीशन
  • (स) संदीप बख्शी
  • (द) अपूर्व चंद्रा
उत्तर : अपूर्व चंद्रा
व्याख्या :
भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा को 27 मई से 1 जून तक जिनेवा में आयोजित 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA) में समिति A का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति A सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज, आपातकालीन तैयारी, रोगाणुरोधी प्रतिरोध, जलवायु परिवर्तन और WHO वित्तपोषण जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर चर्चा करती है।
प्रश्न 25 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज कौन बने -
  • (अ) वासिले सेबोटारी
  • (ब) निकहत ज़रीन
  • (स) निशांत देव
  • (द) लवलीना बोर्गोहेन
उत्तर : निशांत देव
व्याख्या :
विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता निशांत देव 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष हैं। उन्होंने 31 मई 2024 को विश्व मुक्केबाजी क्वालीफायर में पुरुषों के 71 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मोल्दोवा के वासिल सेबोटारी को सर्वसम्मत निर्णय से 5-0 से हराकर क्वालीफाई किया।
प्रश्न 26 किस संस्था को WHO से स्वास्थ्य संवर्धन के लिए 2024 नेल्सन मंडेला पुरस्कार प्राप्त हुआ -
  • (अ) एम्स
  • (ब) निमहंस
  • (स) आईआईटी बेंगलुरु
  • (द) पीजीआईएमईआर
उत्तर : निमहंस
व्याख्या :
बेंगलुरु में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS) को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से स्वास्थ्य संवर्धन के लिए 2024 नेल्सन मंडेला पुरस्कार मिला।
प्रश्न 27 31 मई 2024 को जारी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर क्या थी -
  • (अ) 4.9 प्रतिशत
  • (ब) 5.4 प्रतिशत
  • (स) 6.7 प्रतिशत
  • (द) 8.2 प्रतिशत
उत्तर : 8.2 प्रतिशत
व्याख्या :
राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन (एनएसओ) के अनंतिम अनुमान के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि देखि गई। 2022-23 में भारतीय जीडीपी विकास दर 7 फीसदी रही थी । 1960-61 के बाद से यह नौवीं बार है जब भारतीय जीडीपी एक वित्तीय वर्ष में 8 प्रतिशत या उससे अधिक वृद्धि दर रहा है।

page no.(3/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.