राठौड़ वंश
- प्रश्न 171 ‘मुगल बादशाह अपनी विजयों में से आधी के लिए राठौड़ों की एक लाख तलवारों के अहसानमन्द थे’ ये कथन कहा है -
-
- (अ) डा. हाॅर्नली
- (ब) कर्नल टाॅड
- (स) टामसलिन
- (द) डा. रामशंकर त्रिपाठी
उत्तर : कर्नल टाॅड
व्याख्या :
‘मुगल बादशाह अपनी विजयों में से आधी के लिए राठौड़ों की एक लाख तलवारों के अहसानमन्द थे’ ये कथन कर्नल टाॅड का था।
- प्रश्न 172 मुगल सम्राट जहांगीर ने ‘दलथम्भन’ की उपाधि किसे प्रदान की -
-
- (अ) सूरसिंह
- (ब) जेत्रसिंह
- (स) गजसिंह
- (द) रायसिंह
उत्तर : गजसिंह
व्याख्या :
मुग़ल सम्राट जहाँगीर ने गजसिंह की वीरता से प्रसन्न होकर उन्हें ‘दलथंभन’ (फौज को रोकने वाला) की उपाधि दी एवं उनके घोड़े को शाही दाग से मुक्त कर दिया।
- प्रश्न 173 बीकानेर के रायसिंह ने किन दो मुगल बादशाहों की सेवा की थी -
-
- (अ) अकबर और जहांगीर
- (ब) जहांगीर और शाहजहां
- (स) शाहजहां और औरंगजेब
- (द) बाबर और हुमायू
उत्तर : अकबर और जहांगीर
व्याख्या :
रायसिंह ने अपनी उपाधि ‘महाराजाधिराज व महाराजा’ रखी। अकबर ने रायसिंह ‘राय’ उपाधि व 4000 मनसब दी। अक्टुबर 1605 को अकबर की मृत्यु हुई, सलिम जहांगीर नाम से बादशाह बना, बादशाह बनते ही रायसिंह की मनसबदारी जो अकबर के समय 4000 थी बढ़ाकर 5000 कर दी गई।
- प्रश्न 174 किस राजपूत शासक ने मुगलों के विरूद्ध निरंतर स्वतंत्रता का संघर्ष जारी रखा और समर्पण नहीं किया -
-
- (अ) बीकानेर के रायसिंह
- (ब) मेवाड़ के उदयसिंह
- (स) मारवाड़ के राव चन्द्रसेन
- (द) आमेर के मानसिंह
उत्तर : मारवाड़ के राव चन्द्रसेन
व्याख्या :
राव चन्द्रसेन अकबरकालीन राजस्थान का प्रथम स्वतन्त्र प्रकृति का शासक था। इतिहास में समुचित महत्व न मिलने के कारण चन्द्रसेन को ‘मारवाड़ का भूला बिसरा नायक’ कहा जाता है।
- प्रश्न 175 1572-73 ई. में अकबर ने जोधपुर किसको सुपर्द किया -
-
- (अ) बीकानेर के रायसिंह को
- (ब) उदयसिंह को
- (स) राव जोधा को
- (द) आमेर के मानसिंह को
उत्तर : बीकानेर के रायसिंह को
व्याख्या :
मारवाड़ की राजनीतिक स्थिति ‘नागौर दरबार’ के बाद स्पष्ट थी। अकबर ने बीकानेर के रायसिंह को जोधपुर का अधिकारी नियुक्त कर महाराणा कीका को मारवाड़ से सहायता मिलने या इस मार्ग से गुजरात में हानि पहुँचाने की सम्भावना समाप्त कर दी।
- प्रश्न 176 सुमेल का युद्ध लड़ा गया -
-
- (अ) जनवरी, 1544 ई.
- (ब) मार्च, 1544 ई.
- (स) मई, 1544 ई.
- (द) दिसम्बर 1544 ई.
उत्तर : जनवरी, 1544 ई.
व्याख्या :
1544 ई. के गिरी सुमेल के युद्ध में मालदेव की हार हुई व जोधपुर पर शेरशाह का अधिकार हो गया और कल्याणमल को भी शेरशाह की सहायता से बीकानेर वापस मिल गया।
- प्रश्न 177 राठौड़ शब्द निम्न में से बना है जो दक्षिण की एक जाति थी -
-
- (अ) मराठा
- (ब) राष्ट्रकुल
- (स) राष्ट्रकूट
- (द) कोई नहीं
उत्तर : राष्ट्रकूट
व्याख्या :
‘राठौड़’ शब्द संस्कृत के राष्ट्रकूट से बना है। राष्ट्रकूट का प्राकृत रूप ‘रट्टऊड’ है जिससे ‘राडउड' या 'राठौड़’ बनता है।
- प्रश्न 178 ‘कलियुग का कर्ण’ किसे कहते हैं -
-
- (अ) कल्याणमल
- (ब) मालदेव
- (स) लूणकरण
- (द) कुंभा
उत्तर : लूणकरण
व्याख्या :
बीठू सूजा (राव जैतसिंह के दरबारी) द्वारा लिखित ‘जैतसी रो छंद’ में लूणकरण को कलयुग का कर्ण कहा गया है।
- प्रश्न 179 फारसी इतिहासकारों ने ‘हिन्दुस्तान का हशमत वाला शासक’ कहा है -
-
- (अ) महाराणा प्रताप को
- (ब) राव चन्द्रसेन
- (स) राव मालदेव
- (द) महाराणा मोकल
उत्तर : राव मालदेव
व्याख्या :
फारसी इतिहास लेखकों ने राव मालदेव को “हिन्दुस्तान का हशमत वाला राजा” कहा है।
- प्रश्न 180 खानवा में बाबर के विरूद्ध सांगा की सहायता के लिए किसके नेतृत्व में मारवाड़ी सेना भेजी गई थी -
-
- (अ) चन्द्रसेन
- (ब) मालदेव
- (स) वीरमदेव
- (द) कीर्तिपाल
उत्तर : मालदेव
व्याख्या :
जब खानवा का युद्ध (1527 ई.) हुआ तो राव गांगा ने अपने पुत्र राव मालदेव के नेतृत्व में 4000 सैनिक भेजकर राणा सांगा की मदद की।
page no.(18/20)