Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राठौड़ वंश

प्रश्न 19 जोधपुर के किस राजकीय व्यक्ति को भागवत कथा पर आधारित ‘गज उद्धार’ ग्रंथ की रचना का श्रेय है -
A.R.O. (GK and Entomology) 2022
  • (अ) राव चन्द्रसेन
  • (ब) महाराजा अजीत सिंह
  • (स) महाराजा बख्त सिंह
  • (द) महाराज कुमार शेरसिंह
उत्तर : महाराजा अजीत सिंह
व्याख्या :
अजीतसिंह धर्मपरायण राजा थे। उन्होंने ‘गुणसागर’, ‘दुर्गापाठ भाषा’, ‘निर्वाण दूहा’, ‘अजीतसिंह रा कह्या दूहा’ तथा ‘गज उद्धार’ नामक ग्रंथों की रचना की। महाराजा के लिखे हुए कई गीत भी मिलते हैं।
प्रश्न 20 मोटा राजा ने अपनी पुत्री “जगत-गुसाई” का विवाह किस मुगल युवराज से किया -
A.R.O. (GK and Horticulture) 2022
  • (अ) सलीम
  • (ब) बहादुरशाह
  • (स) खुर्रम
  • (द) सदावत खाँ
उत्तर : सलीम
व्याख्या :
मोटाराजा उदयसिंह न 1587 ई. में अपनी पुत्री ‘मानबाई’ का विवाह शहजाद सलीम के साथ किया। उमरा-ए-हनूद में पाया जाता है कि यह वही मानमती थी जो जगतगुसाई के नाम से प्रसिद्ध थी। जोधपुर की राजकुमारी होने के कारण उसको जोधाबाई भी कहा जाता था। इस विवाह के अवसर पर उदयसिंह को 1000 का मनसबदार बनाया गया।
प्रश्न 21 निम्नलिखित शासकों में से किसने अकबर के शासन के दौरान बलूच विद्रोह के दमन में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई -
School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022
  • (अ) बीकानेर के कल्याणमल ने
  • (ब) बीकानेर के राय सिंह ने
  • (स) आमेर के भारमल ने
  • (द) आमेर के जगन्नाथ कच्छावा ने
उत्तर : बीकानेर के राय सिंह ने
व्याख्या :
1585 में बलुचिस्तान में विद्रोह हुआ, विद्रोह को दबाने के लिए अकबर ने रायसिंह को भेजा था। 1586 में अकबर ने रायसिंह व भगवन दास को लाहौर का प्रशासक नियुक्त किया।
प्रश्न 22 महारानी विक्टोरिया के स्वर्ण जुबली उत्सव में भाग लेने के लिए 1887 में, मारवाड़ के प्रतिनिधि के रूप में किसे इंग्लैण्ड भेजा गया -
CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
  • (अ) विजय सिंह
  • (ब) जसवंत सिंह
  • (स) प्रताप सिंह
  • (द) कल्याण सिंह
उत्तर : प्रताप सिंह
व्याख्या :
1887 में महारानी विक्टोरिया के शासन के 50 वर्ष पूरे होने पर लंदन में स्वर्ण जयंती समारोह मनाया गया था। प्रताप सिंह को महारानी विक्टोरिया के स्वर्ण जयंती उत्सव में भाग लेने के लिए मारवाड़ के प्रतिनिधि के रूप में इंग्लैंड भेजा गया था।
प्रश्न 23 मारवाड़ के किस शासक ने मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की थी -
CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
  • (अ) राव अमर सिंह
  • (ब) अजीत सिंह
  • (स) राव चन्द्रसेन
  • (द) उदय सिंह
उत्तर : राव चन्द्रसेन
व्याख्या :
राव चंद्रसेन ऐसा प्रथम राजपूत शासक था जिसने अपनी रणनीति में दुर्ग के स्थान पर जंगल और पहाड़ी क्षेत्र को अधिक महत्त्व दिया था। खुले युद्ध के स्थान पर छापामार युद्ध प्रणाली का महत्त्व स्थापित करने में मेवाड़ के महाराणा उदयसिंह के बाद चंद्रसेन राजपूताने का दूसरा शासक था। इस प्रणाली का अनुसरण महाराणा प्रताप ने भी किया था। राव चंद्रसेन को महाराणा प्रताप का पथ प्रदर्शक माना जाता है। इसलिए राव चन्द्रसेन को ‘मारवाड़ का प्रताप’ कहा जाता है।
प्रश्न 24 निम्न में से बीकानेर का स्थापना दिवस कौन सा है -
Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)
  • (अ) शीतलाष्टमी
  • (ब) अक्षय तृतीया
  • (स) राम नवमी
  • (द) कृष्ण जन्माष्टमी
उत्तर : अक्षय तृतीया
व्याख्या :
राव बीका ने 1485 में रातीघाटी स्थान पर गढ़ की नींव रखी और 12 अप्रैल 1488 आखा तीज पर गढ़ के आस-पास अपने नाम पर बीकानेर नगर बसाया, आखा तीज को बीकानेर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
प्रश्न 25 निम्नलिखित मारवाड़ के शासकों में से किसे मारवाड़ का ‘महाराणा प्रताप’ भी कहा जाता है -
Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)
  • (अ) राव मालदेव
  • (ब) राव जोधा
  • (स) राजा उदयसिंह
  • (द) राव चन्द्रसेन
उत्तर : राव चन्द्रसेन
व्याख्या :
राव चंद्रसेन ऐसा प्रथम राजपूत शासक था जिसने अपनी रणनीति में दुर्ग के स्थान पर जंगल और पहाड़ी क्षेत्र को अधिक महत्त्व दिया था। खुले युद्ध के स्थान पर छापामार युद्ध प्रणाली का महत्त्व स्थापित करने में मेवाड़ के महाराणा उदयसिंह के बाद चंद्रसेन राजपूताने का दूसरा शासक था। इस प्रणाली का अनुसरण महाराणा प्रताप ने भी किया था। राव चंद्रसेन को महाराणा प्रताप का पथ प्रदर्शक माना जाता है। इसलिए राव चन्द्रसेन को ‘मारवाड़ का प्रताप’ कहा जाता है।
प्रश्न 26 मारवाड़ के राठौड़ राजवंश का संस्थापक कौन था -
Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)
  • (अ) राव जोधा
  • (ब) राव चूंडा
  • (स) राव रणमल
  • (द) राव सीहा
उत्तर : राव सीहा
व्याख्या :
मारवाड़ के राठौड़ वंश की स्थापना 1240ई. में राव सीहा के द्वारा की गई। बीठू गांव (पाली) के ‘देवल अभिलेख’ के अनुसार राव सीहा कुंवर सेतराम का पुत्र था और उसकी सोलंकी वंश की पार्वती नामक रानी थी। राव सीहा की मृत्यु 1273 ई. में तब हुई जब वह मुसलमानों के विरुद्ध पाली प्रदेश की रक्षा कर रहा था।
प्रश्न 27 राय सिंह के संदर्भ में निम्नांकित कथनों को पढ़िए एवं नीचे दिए विकल्पों में सही चुनिए -
(a) रायसिंह को मुगल दरबार में 5000 की मनसब प्राप्त थी।
(b) रायसिंह ने शहजादे सलीम के 1603 ई. के मेवाड़ अभियान में भाग लिया था।

School Lecturer 2022 History (Group - C)
  • (अ) दोनों (a) एवं (b) सत्य हैं
  • (ब) (a) सत्य है, (b) असत्य है
  • (स) (a) असत्य है, (b) सत्य है
  • (द) दोनों (a) एवं (b) असत्य है
उत्तर : दोनों (a) एवं (b) सत्य हैं
व्याख्या :
1603 में अकबर ने पुनः सलिम को मेवाड़ अभियान पर भेजा इसमें सलिम के साथ रायसिंह, जगन्नाथ, माधोसिंह, मोटा राजा का पुत्र सकतसिंह आदि कई राजपूत थे। अक्टुबर 1605 को अकबर की मृत्यु हुई, सलिम जहांगीर नाम से बादशाह बना, बादशाह बनते ही रायसिंह की मनसबदारी जो अकबर के समय 4000 थी बढ़ाकर 5000 कर दी गई।
प्रश्न 28 राव बीका ने किस वर्ष बीकानेर नगर की स्थापना की -
Forest Guard Exam 2022 Shift 1
  • (अ) 1459 ई.
  • (ब) 1488 ई.
  • (स) 1539 ई.
  • (द) 1388 ई.
उत्तर : 1488 ई.
व्याख्या :
राव बीका ने 1485 में रातीघाटी स्थान पर गढ़ की नींव रखी और 12 अप्रैल 1488 आखा तीज पर गढ़ के आस-पास अपने नाम पर बीकानेर नगर बसाया, आखा तीज को बीकानेर दिवस के रूप में मनाया जाता है।

page no.(3/20)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.