Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2024 Current Affairs

प्रश्न 181 उस जहाज निर्माण कंपनी का नाम बताइए जिसे हाल ही में (जून 2024 में) लगभग 500 करोड़ रुपये के सौदे के साथ रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) अनुसंधान पोत बनाने के लिए चुना गया है -
  • (अ) हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड
  • (ब) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स
  • (स) कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड
  • (द) मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड
उत्तर : गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स
व्याख्या :
अग्रणी भारतीय शिपयार्ड गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) ने लगभग 500 करोड़ रुपये के सौदे के साथ रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के लिए एक नया अनुसंधान पोत बनाने की तैयारी की है।
प्रश्न 182 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस किस दिन मनाया जाता है -
  • (अ) 11 जून को
  • (ब) 12 जून को
  • (स) 13 जून को
  • (द) 14 जून को
उत्तर : 12 जून को
व्याख्या :
हर साल दुनिया भर में 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है। यह दिन बाल श्रम के मुद्दे पर वैश्विक ध्यान केंद्रित करने और उनकी सुरक्षा के लिए उपाय करने और खतरनाक क्षेत्र में उनके रोजगार को समाप्त करने के लिए मनाया जाता है। बाल श्रम के खिलाफ 2024 विश्व दिवस के लिए आईएलओ द्वारा चुना गया विषय है “आइए अपनी प्रतिबद्धताओं पर कार्य करें: बाल श्रम को समाप्त करें”।
प्रश्न 183 हाल ही में (जून 2024 में) संयुक्त राष्ट्र ने 2025 को कौन सा अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है?
  • (अ) क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
  • (ब) ग्लेशियरों के संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
  • (स) अंतर्राष्ट्रीय शांति और विश्वास वर्ष
  • (द) कैमलिड्स वर्ष
उत्तर : क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2025 को क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है। 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 जून 2024 को इस आशय का एक प्रस्ताव पारित किया। 2024 को अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
प्रश्न 184 ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है -
  • (अ) धर्मेन्द्र प्रधान
  • (ब) मोहन चरण माझी
  • (स) नवीन पटनायक
  • (द) सुब्रह्मण्यम जयशंकर
उत्तर : मोहन चरण माझी
व्याख्या :
मोहन चरण माझी ने ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 78 सीटों पर जीत दर्ज कर 24 साल बाद सत्ता में लौटी है। वह चार बार विधायक रह चुके है और अनुसूचित जनजाति से आते है। वहीं कनक वर्धन सिंह देव और पार्वती परिदा उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।
प्रश्न 185 एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 का आयोजन किस देश में किया जायेगा -
  • (अ) मलेशिया
  • (ब) चीन
  • (स) डेनमार्क
  • (द) भारत
उत्तर : भारत
व्याख्या :
पहले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 का आयोजन भारत में किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के कार्यकारी बोर्ड ने हाल ही में यह फैसला लिया है। यह टूर्नामेंट दिसंबर 2025 में आयोजित किया जायेगा, जिसमें 24 टीमें हिस्सा लेंगी। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष, डॉ. दिलीप टिर्की ने इस पर ख़ुशी जाहिर की है।
प्रश्न 186 कार्लोस अलकराज किस देश के खिलाड़ी है जिन्होंने फ्रेंच ओपन 2024 का टाइटल जीता है -
  • (अ) स्पेन
  • (ब) फ्रांस
  • (स) सर्बिया
  • (द) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर : स्पेन
व्याख्या :
स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अलकराज ने फ्रेंच ओपन 2024 का टाइटल जीत लिया है। अलकराज ने पेरिस के रोलैंड गैरोज में फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर एकल ख़िताब अपने नाम किया। अलकराज ने अपना लगातार तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल जीता।
प्रश्न 187 आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है -
  • (अ) चंद्रबाबू नायडू
  • (ब) पवन कल्याण
  • (स) नारा लोकेश
  • (द) डी राजा
उत्तर : चंद्रबाबू नायडू
व्याख्या :
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने चौथे कार्यकाल के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। वहीं जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। बता दें कि नायडू के साथ 24 अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है।
प्रश्न 188 ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2024 में भारत की रैंक क्या है -
  • (अ) 120
  • (ब) 123
  • (स) 127
  • (द) 129
उत्तर : 129
व्याख्या :
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने हाल ही में ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2024 रिपोर्ट पेश की है। पिछले साल की तुलना में भारत इस साल दो स्थान नीचे खिसकर 129वें स्थान पर आ गया है। पिछले एक दशक से पहले स्थान पर रहने वाला आइसलैंड ने इस साल भी अपना पहला स्थान बरक़रार रखा है। भारत के पड़ोसी देशों की बात करे तो भारत से पहले, बांग्लादेश (99), नेपाल (111), श्रीलंका (125) और भूटान (124) का स्थान है। वहीं पाकिस्तान 145वें स्थान पर है।
प्रश्न 189 हाल ही में (जून 2024 में) पेमा खांडू ने किस राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है -
  • (अ) अरुणाचल प्रदेश
  • (ब) मेघालय
  • (स) सिक्किम
  • (द) त्रिपुरा
उत्तर : अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या :
पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया था। एक समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केटी परनायक ने उन्हें शपथ दिलाई। खांडू के साथ 10 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली।
प्रश्न 190 हाल ही में (जून 2024 में) अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने मंगल ग्रह पर स्थित एक क्रेटर का नाम किसके नाम पर रखा है -
  • (अ) प्रोफेसर देवेन्द्र लाल
  • (ब) सी. वी रमन
  • (स) सत्येंद्र नाथ बोस
  • (द) विक्रम साराभाई
उत्तर : प्रोफेसर देवेन्द्र लाल
व्याख्या :
हाल ही में, अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने मंगल ग्रह पर थारिस ज्वालामुखी क्षेत्र के भीतर स्थित तीन नए क्रेटरों को भारत के विज्ञान समुदाय और भारतीय स्थानों के नाम पर रखे है। सबसे बड़े क्रेटर का नाम प्रोफेसर देवेन्द्र लाल के सम्मान में लाल क्रेटर रखा गया है। वहीं मुरसान क्रेटर का नाम भारत के उत्तर प्रदेश के मुरसान शहर से लिया गया है, जबकि हिल्सा क्रेटर का नाम भारत के बिहार के हिल्सा शहर के नाम पर रखा गया है।

page no.(19/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.