Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

May 2024 Current Affairs

प्रश्न 183 मई 2024 में, उर्दू साहित्यकार शेख अब्दुस्सलाम अब्दुर्रज्जाक, जिन्हें उनके उपनाम सलाम बिन रज्जाक के नाम से जाना जाता है, का निधन हो गया।
उन्होंने _____________(पुस्तक) के लिए 2004 का साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता।
  • (अ) ओंदु पुतादा कथे
  • (ब) शाहदाबा
  • (स) नार हटुन कज़ल वानास
  • (द) शिकस्त बातों के दरमियान
उत्तर : शिकस्त बातों के दरमियान
व्याख्या :
नवी मुंबई में मशहूर उर्दू साहित्यकार सलाम बिन रज्जाक का निधन हो गया। 83 वर्षीय रज्जाक का निधन लंबी बीमारी की वजह से हुआ। सलाम बिन रज्जाक की 50 से ज्यादा कहानियां ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित हो चुकी हैं। सलाम को 2004 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान मशहूर कहानी संग्रह शिकस्त बातों के दरमियान के लिए दिया गया था।
प्रश्न 184 हाल ही में (मई 2024 में) आयोजित दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने कितने मीटर भाला फेंक कर रजत पदक जीता -
  • (अ) 88.32 मीटर
  • (ब) 88.34 मीटर
  • (स) 88.36 मीटर
  • (द) 88.38 मीटर
उत्तर : 88.36 मीटर
व्याख्या :
दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। वह अपने खिताब का बचाव नहीं कर सके। उन्होंने 6 राउंड के बाद 88.36 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंका, जो उनके आखिरी प्रयास में आया। चेक रिपब्लिक के याकूब वादलेच पहले नंबर पर रहे, उन्होंने तीसरे अटैम्प्ट में 88.38 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंका।
प्रश्न 185 हाल ही में (मई 2024 में) भारतीय नौसेना के चीफ आॅफ पर्सनल का कार्यभार किसने ग्रहण किया है -
  • (अ) संजय भल्ला
  • (ब) अनिल चौहान
  • (स) बिपिन रावत
  • (द) मनोज पांडे
उत्तर : संजय भल्ला
व्याख्या :
वाइस एडमिरल संजय भल्ला, एवीएसएम, एनएम ने 10 मई, 2024 को भारतीय नौसेना के चीफ़ ऑफ पर्सनल का कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें 01 जनवरी, 1989 को भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था। 35 वर्षों के करियर में, उन्होंने जल और तट दोनों पर कई विशेषज्ञ, कर्मचारी और परिचालन नियुक्तियों में कार्य किया है।
प्रश्न 186 हाल ही में (मई 2024 में) भारत और ईरान ने किस बंदरगाह के संचालन के लिए दीर्घकालिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) चटगांव बंदरगाह
  • (ब) शाहिद बेहेश्टी बंदरगाह
  • (स) कोलंबो बंदरगाह
  • (द) कराची बंदरगाह
उत्तर : शाहिद बेहेश्टी बंदरगाह
व्याख्या :
भारत और ईरान ने चाबहार में शाहिद बेहेश्ती बंदरगाह के संचालन के लिए दीर्घावधि समझौते पर हस्‍ताक्षर किये। इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड और ईरान के पोर्ट्स एंड मेरीटाइम आर्गेनाइजेशन के बीच हुए समझौते के अवसर पर केन्‍द्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल उपस्थित थे। इससे साउथ एशिया से सेंट्रल एशिया के बीच ईरान के रास्ते एक नया ट्रेड रूट खुल गया है।
प्रश्न 187 मेघालय के उमरोई में 13 मई से 26 मई तक संयुक्त सैन्य अभ्यास “शक्ति” के 7वें संस्करण में भारतीय सेना के साथ किस देश की टुकड़ी भाग ले रही है -
  • (अ) रूस
  • (ब) फ्रांस
  • (स) संयुक्त राज्य अमेरिका
  • (द) यूनाइटेड किंगडम
उत्तर : फ्रांस
व्याख्या :
भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति के 7वें संस्करण की मेघालय के उमरोई में पूर्ण रूप से विकसित और आधुनिक विदेशी प्रशिक्षण नोड में शुरूआत हुई। यह सैन्‍य अभ्यास 13 से 26 मई 2024 तक आयोजित किया जाएगा। संयुक्त अभ्यास के उद्घाटन समारोह में भारत में फ्रांस के राजदूत महामहिम थियरी मथोउ और 51 सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल प्रसन्ना सुधाकर जोशी शामिल हुए।
प्रश्न 188 माउंट एवरेस्ट पर 29 बार चढ़ने वाले विश्व के पहले व्यक्ति कौन हैं -
  • (अ) कामी रीता शेरपा
  • (ब) तेनज़िंग नोर्गे ट्रेनर
  • (स) घोरघे डिजमेरेस्कु
  • (द) लक्पा शेरपा
उत्तर : कामी रीता शेरपा
व्याख्या :
नेपाल के जाने माने पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक बार चढ़ने का अपना ही विश्व कीर्तिमान तोड़ दिया है। 54 वर्षीय यह पर्वतारोही रविवार सुबह आठ हजार आठ सौ 49 मीटर ऊंचे इस शिखर पर 29वीं बार पहुंचे। सेवन समिट ट्रैक्स द्वारा आयोजित इस पर्वतारोही अभियान में बीस पर्वतारोही शामिल थे।
प्रश्न 189 30वीं सुल्तान अजलान शाह हॉकी ट्रॉफी 2024 किसने जीती है -
  • (अ) जापान
  • (ब) बेल्जियम
  • (स) पाकिस्तान
  • (द) नीदरलैंड
उत्तर : जापान
व्याख्या :
जापान ने फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में पाकिस्तान को 4-1 से हराकर अपनी पहली सुल्तान अजलान शाह हॉकी ट्रॉफी जीती। फाइनल 11 मई 2024 को मलेशिया के इपोह शहर में स्तिथ अजलान शाह स्टेडियम में खेला गया था।
प्रश्न 190 अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है -
  • (अ) 9 मई
  • (ब) 10 मई
  • (स) 11 मई
  • (द) 12 मई
उत्तर : 12 मई
व्याख्या :
मार्च 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने पौधों की सुरक्षा और पौधों के स्वास्थ्य की रक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस (International Day of Plant Health – IDPH) के रूप में चिह्नित करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था।
प्रश्न 191 हाल ही में (मई 2024 में) 1500 मीटर रेस में 4 मिनट 05.39 सेकंड का महिला रेसिंग नेशनल रिकाॅर्ड किसने बनाया है -
  • (अ) केएम दीक्षा
  • (ब) हरमिलन बैंस
  • (स) शीना गर्ग
  • (द) अलीशा अब्दुल्लाह
उत्तर : केएम दीक्षा
व्याख्या :
11 मई को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में भोपाल की केएम दीक्षा ने साउंड रनिंग ट्रैक फेस्ट में हिस्सा लेकर 1500 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड बनाया। 25 साल की दीक्षा ने 4 मिनट 04.78 सेकंड का समय लिया और तीसरे नंबर पर रहीं। केएम दीक्षा ने हरमिलन बैंस का 2021 में बनाया रिकॉर्ड तोड़ा। हरमिनल ने नेशनल में 4 मिनट 05.39 सेंकड का समय लिया था। मेंस में भारत के अविनाश साबले 5000 मीटर में दूसरे नंबर पर रहे। अविनाश ने 13 मिनट 20.37 सेकंड में रेस पूरी की। यह वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर ब्रॉन्ज लेवल इवेंट है।
प्रश्न 192 हाल ही में (मई 2024 में) किस राज्य ने मंदिर के प्रसाद में कनेर के फूलों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है -
  • (अ) केरल
  • (ब) तमिलनाडु
  • (स) उत्तर प्रदेश
  • (द) मध्य प्रदेश
उत्तर : केरल
व्याख्या :
हाल ही में एक महिला द्वारा गलती से कनेर (ओलियंडर) की विषैली पत्तियाँ चबाने से मृत्यु हो गई, इस कारण केरल ने मंदिर के प्रसाद में ओलियंडर/कनेर के फूलों (Nerium Oleander) (स्थानीय रूप से अराली के नाम से जाना जाता है) के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। कनेर (ओलियंडर), जिसे रोज़बे भी कहा जाता है, एक व्यापक रूप से उगाया जाने वाला पौधा है जो विश्वभर के उष्णकटिबंधीय, उपोष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण क्षेत्रों में पाया जाता है।

page no.(20/44)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.