Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राठौड़ वंश

प्रश्न 187 बीकानेर के किस शासक को उसकी वीरता से प्रभावित होकर औरंगजेब ने ‘माही मरातिब’ की उपाधि दी थी -
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)
  • (अ) राव दलपत सिंह
  • (ब) राव सुर सिंह
  • (स) राव कर्ण सिंह
  • (द) राव अनूप सिंह
उत्तर : राव अनूप सिंह
व्याख्या :
औरंगजेब की ओर से अनूपसिंह दक्षिण में गोलकुण्डा की लड़ाई में शामिल हुआ इसके अलावा आदूणी और औरंगाबाद में बादशाह की ओर से शासक रहा। औरंगजेब ने अनूपसिंह को ‘माही मरातिब’ की उपाधि दी। माहीमरातिब की उपाधि फारस के बादशाह नौशेरवा के पौत्र खुसरो परवेज ने सर्वप्रथम इसका प्रारम्भ किया था। अनूपसिंह के अतिरिक्त महाराजा गजसिंह व महाराजा रतनसिंह को भी माहीमरातिब की उपाधि मिली थी।
प्रश्न 188 ‘काम प्रबोध’ एवं ‘श्राद्ध प्रयोग चिन्तामणी’ ग्रंथों की रचना किस शासक के काल में हुई -
Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)
  • (अ) महाराणा कुंभा
  • (ब) महाराणा राज सिंह
  • (स) सवाई जय सिंह
  • (द) महाराजा अनूप सिंह
उत्तर : महाराजा अनूप सिंह
व्याख्या :
अनूपसिंह ने संस्कृत में अनूपविवेक, कामप्रबोध, श्रज्ञाद्धप्रयोग चिन्तामणि ग्रंथ लिखे व गीत गोविंद पर ‘अनुपोदय’ नामक टीका लिखी। अनूपसिंह के समय इसके दरबार में विद्यानाथ सूरी ने ‘ज्योत्पत्तिसार’ ग्रंथ व मणिराम दीक्षित ने अनूपव्यवहारसागर’ ‘अनूपविलास', ‘धर्मशास्त्र ग्रंथ’, अनन्त भट्ट ने तीर्थ ‘रत्नाकर’ ग्रंथ, उदयचन्द्र ने ‘पाण्डित्यदर्पण’ नामक ग्रंथ लिखे।
प्रश्न 189 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-I
शासक
सूची-II
शासन काल
(a) राव बीका (i) 1526 - 1541 AD
(b) राव लूणकरण (ii) 1465 - 1540 AD
(c) राव जैतसी (iii) 1541 - 1574 AD
(d) राव कल्याणमल (iv) 1505 - 1526 AD
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :

Stenographer Exam 2024 (Paper - I)
  • (अ) (a) - (ii), (b) - (i), (c) - (iv), (d) - (iii)
  • (ब) (a) - (i), (b) - (ii), (c) - (iii), (d) - (iv)
  • (स) (a) - (ii), (b) - (iv), (c) - (i), (d) - (iii)
  • (द) (a) - (iv), (b) - (ii), (c) - (iii), (d) - (i)
उत्तर : (a) - (ii), (b) - (iv), (c) - (i), (d) - (iii)
व्याख्या :
राव बीका का शासन काल 1465 - 1540 AD था।
राव लूणकरण का शासन काल 1505 - 1526 AD था।
राव जैतसी का शासन काल 1526 - 1541 AD था।
राव कल्याणमल का शासन काल 1541 - 1574 AD था।
प्रश्न 190 मुंशी देवी प्रसाद ने किसे ‘राजपूताने का कर्ण’ कहा -
Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
  • (अ) रायसिंह
  • (ब) उदयसिंह
  • (स) लूणकरण
  • (द) चन्द्रसेन
उत्तर : रायसिंह
व्याख्या :
रायसिंह के समय में घोर त्रिकाल पड़ा, जिसमें हजारों व्यक्ति एवं पशु मारे गए। महाराजा ने व्यक्तियों के लिए जगह-जगह ‘सदाव्रत’ खोले एवं पशुओं के लिए चारे-पानी की व्यवस्था की। इसलिए मुंशी देवी प्रसाद ने इसे ‘राजपूताने का कर्ण’ की संज्ञा दी है।
प्रश्न 191 बीकानेर के शासक अनूपसिंह को औरंगजेब ने कौन-सी उपाधि प्रदान की -
Junior Instructor (EC) Exam 2024
  • (अ) माही रखब
  • (ब) माही मरातव
  • (स) माही विजेता
  • (द) ब्रत सराव
उत्तर : माही मरातव
व्याख्या :
औरंगजेब की ओर से अनूपसिंह दक्षिण में गोलकुण्डा की लड़ाई में शामिल हुआ इसके अलावा आदूणी और औरंगाबाद में बादशाह की ओर से शासक रहा। औरंगजेब ने अनूपसिंह को ‘माही मरातिब’ की उपाधि दी। माहीमरातिब की उपाधि फारस के बादशाह नौशेरवा के पौत्र खुसरो परवेज ने सर्वप्रथम इसका प्रारम्भ किया था। अनूपसिंह के अतिरिक्त महाराजा गजसिंह व महाराजा रतनसिंह को भी माहीमरातिब की उपाधि मिली थी।
प्रश्न 192 1587 ई. में मोटा राजा उदयसिंह ने अपनी पुत्री का विवाह किस मुगल राजकुमार के साथ किया था -
Junior Instructor (ED) Exam 2024
  • (अ) अकबर
  • (ब) जहाँगीर
  • (स) दानियाल
  • (द) मुराद
उत्तर : जहाँगीर
व्याख्या :
राव चंद्रसेन की मृत्यु के बाद जोधपुर राज्य (1581-1583 ई.) तीन वर्ष तक खालसा रहा। तीन वर्ष बाद अकबर द्वारा उदयसिंह को मारवाड़ राज्य का अधिकार खिलअत और खिताब सहित 1583 ई. में दे दिया। इस प्रकार मोटाराजा उदयसिंह मारवाड़ का प्रथम शासक था जिसने मुगलों की अधीनता स्वीकार की और मुगल राज्य की कृपा प्राप्त की थी। मोटाराजा उदयसिंह न 1587 ई. में अपनी पुत्री ‘मानबाई’ का विवाह शहजाद सलीम (जहांगीर) के साथ किया।
प्रश्न 193 जोधपुर के राठौड़ वंश का मूल संस्थापक कौन था -
Junior Instructor (ED) Exam 2024
  • (अ) बप्पा
  • (ब) सीहा
  • (स) चूण्डा
  • (द) गाँगा
उत्तर : सीहा
व्याख्या :
मारवाड़ के राठौड़ वंश की स्थापना 1240 ई. में राव सीहा के द्वारा की गई। बीठू गांव (पाली) के ‘देवल अभिलेख’ के अनुसार राव सीहा कुंवर सेतराम का पुत्र था और उसकी सोलंकी वंश की पार्वती नामक रानी थी। राव सीहा की मृत्यु 1273 ई. में तब हुई जब वह मुसलमानों के विरुद्ध पाली प्रदेश की रक्षा कर रहा था। इस इस युद्ध को लाख झंवर या लाखा झंवर के नाम से भी जाना जाता है।
प्रश्न 194 अकबर ने चन्द्रसेन के दमन हेतु किसे जोधपुर का प्रशासक नियुक्त किया -
Junior Instructor ((ESR) Exam 2024
  • (अ) उदयसिंह
  • (ब) रायसिंह
  • (स) राजा मानसिंह
  • (द) शहजादा सलीम
उत्तर : रायसिंह
व्याख्या :
मारवाड़ की राजनीतिक स्थिति ‘नागौर दरबार’ के बाद स्पष्ट थी। अकबर ने बीकानेर के रायसिंह को जोधपुर का अधिकारी नियुक्त कर महाराणा कीका को मारवाड़ से सहायता मिलने या इस मार्ग से गुजरात में हानि पहुँचाने की सम्भावना समाप्त कर दी।
प्रश्न 195 कॉलम I में राजवंश का कॉलम II में संस्थापक के साथ मिलान करें।
कॉलम I (राजवंश)कॉलम II (संस्थापक)
1. राठौड़a. चूडामन
2. चौहानb. दुलह राय
3. जाटc. वासुदेव
4. कच्छवाहाd. सिहा

Junior Instructor (Fitter) Exam 2024
  • (अ) 1-a, 2-b, 3-c, 4-d
  • (ब) 1-d, 2-c, 3-a, 4-b
  • (स) 1-c, 2-d, 3-b, 4-a
  • (द) 1-b, 2-a, 3-d, 4-c
उत्तर : 1-d, 2-c, 3-a, 4-b
व्याख्या :
राठौड़ – सिहा
चौहान – वासुदेव
जाट – चूड़ामन
कच्छवाहा – दूल्हा राय
प्रश्न 196 1715 ई. में मारवाड़ के अजीत सिंह ने अपनी पुत्री इन्द्रकंवरी का विवाह किस मुगल सम्राट से किया -
Junior Instructor (MDE) Exam 2024
  • (अ) फर्रूखसियार
  • (ब) शाह आलम-I
  • (स) आलमगीर-II
  • (द) जहांदार शाह
उत्तर : फर्रूखसियार
व्याख्या :
राठौड़ों ने हुसैन अ्लीखाँ की शर्तों के अनुसार सन्धि (1715 ई.) कर ली, जिसमें अजीत ने अपनी लड़की का विवाह बादशाह के साथ करना स्वीकार किया और अपने लड़के अभयसिंह को बादशाह की सेवा में भेजा। उन्हें विवश होकर अपनी पुत्री इन्द्रकुँवरी का विवाह मुगल बादशाह फर्रूखशियर से करना पड़ा किंतु अवसर पाकर उन्होंने फर्रूखशियर की हत्या में प्रमुख भूमिका निभाई और अपनी पुत्री को विधवा करके जोधपुर ले आये। उन्होंने इन्द्रकुंवरी का फिर से हिन्दूधर्म में शुद्धिकरण किया और उसका विवाह एक क्षत्रिय युवक से कर दिया। यह अंतिम मुगल-मारवाड़ विवाह माना जाता है।

page no.(20/20)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.