Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2024 Current Affairs

प्रश्न 188 ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2024 में भारत की रैंक क्या है -
  • (अ) 120
  • (ब) 123
  • (स) 127
  • (द) 129
उत्तर : 129
व्याख्या :
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने हाल ही में ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2024 रिपोर्ट पेश की है। पिछले साल की तुलना में भारत इस साल दो स्थान नीचे खिसकर 129वें स्थान पर आ गया है। पिछले एक दशक से पहले स्थान पर रहने वाला आइसलैंड ने इस साल भी अपना पहला स्थान बरक़रार रखा है। भारत के पड़ोसी देशों की बात करे तो भारत से पहले, बांग्लादेश (99), नेपाल (111), श्रीलंका (125) और भूटान (124) का स्थान है। वहीं पाकिस्तान 145वें स्थान पर है।
प्रश्न 189 हाल ही में (जून 2024 में) पेमा खांडू ने किस राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है -
  • (अ) अरुणाचल प्रदेश
  • (ब) मेघालय
  • (स) सिक्किम
  • (द) त्रिपुरा
उत्तर : अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या :
पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया था। एक समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केटी परनायक ने उन्हें शपथ दिलाई। खांडू के साथ 10 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली।
प्रश्न 190 हाल ही में (जून 2024 में) अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने मंगल ग्रह पर स्थित एक क्रेटर का नाम किसके नाम पर रखा है -
  • (अ) प्रोफेसर देवेन्द्र लाल
  • (ब) सी. वी रमन
  • (स) सत्येंद्र नाथ बोस
  • (द) विक्रम साराभाई
उत्तर : प्रोफेसर देवेन्द्र लाल
व्याख्या :
हाल ही में, अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने मंगल ग्रह पर थारिस ज्वालामुखी क्षेत्र के भीतर स्थित तीन नए क्रेटरों को भारत के विज्ञान समुदाय और भारतीय स्थानों के नाम पर रखे है। सबसे बड़े क्रेटर का नाम प्रोफेसर देवेन्द्र लाल के सम्मान में लाल क्रेटर रखा गया है। वहीं मुरसान क्रेटर का नाम भारत के उत्तर प्रदेश के मुरसान शहर से लिया गया है, जबकि हिल्सा क्रेटर का नाम भारत के बिहार के हिल्सा शहर के नाम पर रखा गया है।
प्रश्न 191 नासा भारत में किस आईआईटी के साथ मिलकर मल्टीड्रग-प्रतिरोधी रोगजनकों पर शोध कर रहे है -
  • (अ) आईआईटी दिल्ली
  • (ब) आईआईटी मद्रास
  • (स) आईआईटी वाराणसी
  • (द) आईआईटी मुंबई
उत्तर : आईआईटी मद्रास
व्याख्या :
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) और नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) के शोधकर्ता अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर मल्टीड्रग-प्रतिरोधी रोगजनकों पर शोध कर रहे है। आईआईटी मद्रास और नासा के जेपीएल के बीच सहयोगात्मक प्रयास वैज्ञानिक ज्ञान को आगे बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को बढ़ावा देगा।
प्रश्न 192 जून 2024 में G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया जा रहा है -
  • (अ) फ्रांस
  • (ब) जापान
  • (स) कनाडा
  • (द) इटली
उत्तर : इटली
व्याख्या :
G7 (ग्रुप-7) शिखर सम्मेलन का आयोजन इटली में किया जा रहा है। G7 एक अंतरसरकारी राजनीतिक और आर्थिक मंच है, जिसमें फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल है। G7 की स्थापना 1975 में हुई थी। 1990 के दशक के अंत में G8 बनाकर रूस को इसमें शामिल किया गया था, लेकिन क्रीमिया पर कब्जे के बाद 2014 में इसे निलंबित कर दिया गया है।
प्रश्न 193 हाल ही में (जून 2024 में) भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में किसे फिर से नियुक्त किया गया है?
  • (अ) अजीत डोभाल
  • (ब) राजीव जैन
  • (स) राजिंदर खन्ना
  • (द) अरविंद कुमार
उत्तर : अजीत डोभाल
व्याख्या :
पूर्व आई.पी.एस. अधिकारी अजीत डोभाल को एक बार फिर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और पूर्व आई.ए.एस. डॉ पी.के. मिश्रा को दोबारा प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी। ये नियुक्तियां 10 जून से प्रभावी होंगी।
प्रश्न 194 हाल ही में (जून 2024 में) असम सरकार ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और बाल विवाह को समाप्त करने के लिए कौन सी योजना शुरू की है -
  • (अ) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
  • (ब) सुकन्या समृद्धि योजना
  • (स) मुख्यमंत्री निजुत मोइना योजना
  • (द) लाडली लक्ष्मी योजना
उत्तर : मुख्यमंत्री निजुत मोइना योजना
व्याख्या :
असम सरकार ने राज्य में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और बाल विवाह को समाप्त करने के लिए एक नई योजना मुख्यमंत्री निजुत मोइना (एमएमएनएम) की घोषणा की है। असम सरकार कैबिनेट द्वारा इस योजना को मंजूरी देने के बाद 12 जून 2024 को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री निजुत मोइना योजना का उद्देश्य राज्य सरकार से वित्तीय प्रोत्साहन और समर्थन के साथ राज्य की लड़कियों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देकर उन्हें सशक्त बनाना है।
प्रश्न 195 केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत जोशीमठ का नया नाम क्या है -
  • (अ) ज्योतिर्मठ
  • (ब) विष्णुपुर
  • (स) शंकराचार्य नगर
  • (द) मोलीनाथ
उत्तर : ज्योतिर्मठ
व्याख्या :
12 जून को केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित जोशीमठ का नाम बदलने की मंजूरी दे दी। अब जोशीमठ को उसके प्राचीन नाम ज्योतिर्मठ से जाना जाएगा। नैनीताल जिले की कोश्याकुटोली तहसील का नया नाम श्रीकैंची धाम करने की भी मंजूरी दी। पिछले साल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में नाम बदलने की घोषणा की थी।
प्रश्न 196 हाल ही में (जून 2024 में) एशियन एसोसिएशन ऑफ हेयर रिस्टोरेशन सर्जन (AAHRS) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) डॉ. राकेश अग्रवाल
  • (ब) डॉ. मनीष गुप्ता
  • (स) डॉ. कपिल दुआ
  • (द) डॉ. श्याम वर्मा
उत्तर : डॉ. कपिल दुआ
व्याख्या :
एशियन एसोसिएशन ऑफ हेयर रिस्टोरेशन सर्जन्स (AAHRS) ने डॉ. कपिल दुआ को अध्यक्ष नियुक्त किया। यह घोषणा चीन में आयोजित AAHRS की 8वीं वार्षिक वैज्ञानिक बैठक और सर्जिकल कार्यशाला में हुई। डॉ. कपिल दुआ 2022-23 तक इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ हेयर रिस्टोरेशन सर्जरी (ISHRS) के अध्यक्ष रह चुके हैं।
प्रश्न 197 कौन सी कंपनी भारत में 200,000 छात्रों कोडेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षण देने में मदद करेगी -
  • (अ) माइक्रोसॉफ्ट
  • (ब) गूगल
  • (स) ओरेकल क्लाउड
  • (द) आईबीएम
उत्तर : ओरेकल क्लाउड
व्याख्या :
क्लाउड क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओरेकल क्लाउड, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में भारत के दो लाख छात्रों के प्रशिक्षण में मदद करेगी। ओरेकल और तमिलनाडु कौशल विकास निगम ने राज्य में छात्रों को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए नान मुधलवन पहल के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया है।

page no.(20/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.