June 2024 Current Affairs
- प्रश्न 198 सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अनुसार, मई 2024 में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दर क्या थी -
-
- (अ) 5.83%
- (ब) 4.75%
- (स) 6.12%
- (द) 3.89%
उत्तर : 4.75%
व्याख्या :
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मई में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति एक साल में सबसे कम 4.75 प्रतिशत पर आ गई है। अप्रैल में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति की दर 4.83 प्रतिशत थी। पिछले महीने की दर मई 2023 के बाद सबसे कम दर है और इस वर्ष मार्च से शुरू लगातार तीन महीनों के लिए 5 प्रतिशत से नीचे रही है।
- प्रश्न 199 हाल ही में (जून 2024 में) किस एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने भारत का पहला डिफेंस ETF लॉन्च किया -
-
- (अ) HDFC AMC
- (ब) ICICI प्रूडेंशियल AMC
- (स) मोतीलाल ओसवाल AMC
- (द) SBI म्यूचुअल फंड
उत्तर : मोतीलाल ओसवाल AMC
व्याख्या :
एसेट मैनजमेंट कंपनी मोतीलाल ओसवाल यानी AMC ने 13 जून को 'मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड' लॉन्च किया है। यह एक ओपन-एंडेड फंड है, जो निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स के कुल रिटर्न को रेप्लिकेट या ट्रैक करता है। ओपन एंडेड में स्टॉक्स को किसी भी समय खरीदा या बेचा जा सकता है। इन्वेस्टर्स इस डिफेंस इंडेक्स फंड में कम से कम 500 रुपए और इसके बाद 1 रुपए के मल्टीपल में कितना भी निवेश कर सकते हैं।
- प्रश्न 200 संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 2023 की शुरुआत से मई 2024 तक वैश्विक स्तर पर कितने लोग जबरन विस्थापित हुए -
-
- (अ) 10 करोड़
- (ब) 12 करोड़
- (स) 15 करोड़
- (द) 20 करोड़
उत्तर : 12 करोड़
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि वर्ष 2023 की शुरूआत से लेकर मई 2024 तक रिकार्ड 12 करोड़ लोग वैश्विक स्तर पर जबरन विस्थापित अवस्था में रह रहे है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने वैश्विक परिदृश्य रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2023 के अंत तक तकरीबन 11 करोड 73 लाख लोग जबरन विस्थापित थे। यह लोग प्रताडना, संघर्ष, हिंसा, मानवाधिकार उल्लंघन और अव्यवस्था के कारण विस्थापित हुए हैं।
- प्रश्न 201 हाल ही में (जून 2024 में) किस देश के प्रधानमंत्री ने सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (CSTO) से हटने की घोषणा की -
-
- (अ) जॉर्जिया
- (ब) आर्मेनिया
- (स) अज़रबैजान
- (द) बेलारूस
उत्तर : आर्मेनिया
व्याख्या :
आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान ने घोषणा की है कि उनका देश सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन सीएसटीओ से बाहर आयेगा। श्री पाशिनयान ने गठबंधन के सदस्य देशों पर अजरबैजान का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। सीएसटीओ का गठन रूस के पूर्ववर्ती सोवियत संघ के नेतृत्व में किया गया था जिसमें सदस्य देश हमला होने पर एक दूसरे की सहायता करने की शपथ लेते है।
- प्रश्न 202 हाल ही में (जून 2024 में) थ्री स्टार ग्रां प्री प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय राइडर कौन बनी है -
-
- (अ) दिव्यकृति सुदीप्ति
- (ब) श्रुति वोरा
- (स) हजेला
- (द) जीविका अग्रवाल
उत्तर : श्रुति वोरा
व्याख्या :
अनुभवी श्रुति वोरा थ्री स्टार ग्रां प्री प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय राइडर (घुड़सवार) बन गई हैं। भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। श्रुति ने सात से नौ जून तक स्लोवेनिया के लिपिका में आयोजित सीडीआई-3 प्रतियोगिता में 67.761 अंक हासिल किए।
- प्रश्न 203 किस बैंक ने हाल ही में (जून2024 में) सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र के लिए एक नया “SME डिजिटल बिजनेस लोन” उत्पाद लॉन्च किया है -
-
- (अ) कर्नाटक बैंक
- (ब) भारतीय स्टेट बैंक
- (स) यस बैंक
- (द) भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक
उत्तर : भारतीय स्टेट बैंक
व्याख्या :
भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSB), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र की ऋण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक नया “एसएमई डिजिटल बिजनेस लोन” उत्पाद लॉन्च किया है।
- प्रश्न 204 किस संगठन ने “वैश्विक आर्थिक संभावनाएँ (GEP) - जून 2024” शीर्षक से अपनी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कहा गया है कि वित्त वर्ष 25 (2024-2025) के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि का अनुमान संशोधित कर 6.6% कर दिया गया है।
-
- (अ) मूडीज
- (ब) एशियाई विकास बैंक
- (स) भारतीय रिजर्व बैंक
- (द) विश्व बैंक
उत्तर : विश्व बैंक
व्याख्या :
विश्व बैंक की अर्धवार्षिक रिपोर्ट “वैश्विक आर्थिक संभावनाएँ (जीईपी) – जून 2024” के अनुसार, वित्त वर्ष 25 (2024-2025) के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि का अनुमान 6.4% (जनवरी 2024 में अनुमानित) से संशोधित कर 6.6% कर दिया गया।
- प्रश्न 205 उस कंपनी/संगठन का नाम बताइए जिसने हाल ही में (जून 2024 में) संयुक्त अरब अमीरात के EDGE समूह के साथ अनुसंधान एवं विकास सुविधाएं स्थापित करने के लिए एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं -
-
- (अ) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
- (ब) अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस
- (स) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
- (द) महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स लिमिटेड
उत्तर : अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस
व्याख्या :
अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की रक्षा सहायक कंपनी अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अग्रणी उन्नत प्रौद्योगिकी और रक्षा समूहों में से एक, एज ग्रुप के साथ एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- प्रश्न 206 किस संस्थान ने हाल ही में (जून '2 में) बहुत बड़े पैमाने पर एकीकरण (वीएलएसआई) और एम्बेडेड सेमीकंडक्टर सिस्टम में अनुसंधान और सहयोग के लिए जापान के रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं -
-
- (अ) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), हैदराबाद
- (ब) भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बैंगलोर (बेंगलुरु)
- (स) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की
- (द) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे
उत्तर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), हैदराबाद
व्याख्या :
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद (आईआईटी-एच), तेलंगाना और जापान के उन्नत सेमीकंडक्टर समाधानों के अग्रणी आपूर्तिकर्ता रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ने वेरी-लार्ज-स्केल-इंटीग्रेशन (वीएलएसआई) और एम्बेडेड सेमीकंडक्टर प्रणालियों में अनुसंधान और सहयोग के लिए 3-वर्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
- प्रश्न 207 जून 2024 में, भारतीय सेना को ____________ द्वारा निर्मित स्वदेशी रूप से विकसित मैन पोर्टेबल काउंटर ड्रोन सिस्टम (MPCDS) प्राप्त हुआ।
-
- (अ) मारुत ड्रोनटेक प्राइवेट लिमिटेड
- (ब) बिग बैंग बूम सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड
- (स) भारत डायनेमिक्स लिमिटेड
- (द) एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
उत्तर : एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
व्याख्या :
भारतीय सेना को स्वदेशी रूप से विकसित अपनी तरह का पहला मैन पोर्टेबल काउंटर ड्रोन सिस्टम (एमपीसीडीएस) प्राप्त हुआ। इसे भारतीय सेना से 100 करोड़ रुपये के समझौते के तहत बेंगलुरु स्थित एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है।
page no.(21/46)