Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान में लोक देवता व देवियाँ

प्रश्न 21 चारण जाति किस देवी को अपनी कुल देवी मानती है-
  • (अ) काली माता
  • (ब) करणी माता
  • (स) दुर्गा माता
  • (द) भांवल माता
उत्तर : करणी माता
प्रश्न 22 नाग देवता के रूप में कौनसे देव लोकप्रिय हैं
  • (अ) वीर कल्लाजी
  • (ब) तेजाजी-गोगाजी
  • (स) पाबूजी
  • (द) भूरिया बाबा
उत्तर : तेजाजी-गोगाजी
व्याख्या :
तेजाजी और गोगाजी, दोनों ही नागों के देवता के रूप में पूजे जाते हैं।
प्रश्न 23 गोगामेड़ी स्थित है -
  • (अ) चूरू जिले में
  • (ब) हनुमानगढ़ जिले में
  • (स) बीकानेर जिले में
  • (द) सिकर जिले में
उत्तर : हनुमानगढ़ जिले में
प्रश्न 24 राणी सती का मूल नाम क्या था -
  • (अ) जीण देवी
  • (ब) रतना देवी
  • (स) करणी बाई
  • (द) नारायणी बाई
उत्तर : नारायणी बाई
प्रश्न 25 वह अकेली देवी जो खण्डित रूप में पूजी जाती है -
  • (अ) शीतला माता
  • (ब) भंवरा देवी
  • (स) सती माता
  • (द) जयन्ती देवी
उत्तर : शीतला माता
प्रश्न 26 राजस्थान के वह लोक देवी जिसके मन्दिर में शराब का प्रसाद मिलता है -
  • (अ) कैला देवी
  • (ब) जीण माता
  • (स) शिला देवी
  • (द) करमेती देवी
उत्तर : शिला देवी
व्याख्या :
शिला माता का मन्दिर जलेब चौक (आमेर) में स्थित है। यहाँ मन्दिर में स्थित मूर्ति को मानसिंह प्रथम बंगाल के शासक केदार कायस्त से 1602 ई. में छीनकर लाये तथा मन्दिर बनवाया। शिला माता की मूर्ति अष्टभुजाओं की काले पत्थर की है। यह कछवाह वंश की इष्ट/आराध्य देवी है। यहाँ नवरात्रों में मेला भरता है। इस मन्दिर में ढाई प्याले शराब व छाग बलि (बकरे के कान) लगती है।
प्रश्न 27 सेना के जवानों में श्रद्धेय देवी है -
  • (अ) करणी माता
  • (ब) अम्बा माता
  • (स) जीण माता
  • (द) तनोटया माता
उत्तर : तनोटया माता
प्रश्न 28 गोगा मेड़ी का सम्बन्ध किस लोक देवता से है -
  • (अ) रामदेवजी
  • (ब) गोगाजी
  • (स) तेजाजी
  • (द) हड़बूजी
उत्तर : गोगाजी
व्याख्या :
लोकपूज्य देवता गोगाजी (जाहरवीर गोगाजी) को लोग गोगाजी चौहान, गुग्गा, जाहिर वीर, जाहर पीर व गोगा पीर के नामों से भी पुकारते है। वीर गोगाजी के पिता का नाम जेवरसिंह (जैबर व जीवराज) था, जो कि राजस्थान के ददरेवा (चुरू) के चौहान वंश के राजपूत शासक थे। वीर गोगाजी का निर्वाण महमूद गजनवी के साथ हुए युद्ध में वि.सं. 1081 (सन् 1024 ई.) में हुआ। जिनकी समाधि भादरा से 15 कि.मी. उत्तर-पश्चिम में गोगामेड़ी, हनुमानगढ़ में है, इस समाधि स्थल को धुरमेड़ी भी कहते हैं। यहां के पुजारी चायल मुसलमान हैं जो गोगाजी चौहान के ही वंशज हैं।
प्रश्न 29 किस देवी को नर बलि दी जाती थी -
  • (अ) जीण माता
  • (ब) शिला देवी
  • (स) कैला देवी
  • (द) आई माता
उत्तर : शिला देवी
व्याख्या :
राजस्थान के आमेर के शिला माता मंदिर में पहले नरबलि दी जाती थी।
अकबर के सेना नायक व आमेर नरेश मानसिंह प्रथम शिलादेवी को बंगाल में जसोर के महाराजा प्रतापादित्य केदारराय से सौलहवीं सदी में आमेर लाए।
प्रश्न 30 तेरहताली नृत्य किस देवी/देवता की प्रार्थना में किया जाता है -
  • (अ) गोगाजी
  • (ब) हनुमानजी
  • (स) रामदेवजी
  • (द) कैला देवी
उत्तर : रामदेवजी

page no.(3/28)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.