Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs April 2024

प्रश्न 21 राजस्थान कुटुंब ऑफ विक्टोरिया राजकोव की ओर से ऑस्ट्रेलिया में आयोजित गणगौर उत्सव में किसने प्रस्तुति दी है -
  • (अ) रुमा देवी
  • (ब) ईला अरुण
  • (स) बेगम बतूल
  • (द) पाना देवी गोदारा
उत्तर : बेगम बतूल
व्याख्या :
भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त बेगम बतूल ने राजस्थान कुटुंब ऑफ विक्टोरिया राजकोव द्वारा 20 अप्रैल को आस्ट्रेलिया मेलबॉर्न में आयोजित गणगौर उत्सव में प्रस्तुति दी।
प्रश्न 22 हाल ही में (अप्रैल 2024 में) काजल शिखर माता मंदिर के लिए रोप-वे शुरू किया गया है यह मंदिर कहाँ स्थित है -
  • (अ) सामोद, जयपुर
  • (ब) रेवासा, सीकर
  • (स) सुंधा पर्वत, जालोर
  • (द) पुष्कर, अजमेर
उत्तर : रेवासा, सीकर
व्याख्या :
काजल शिखर माता मंदिर, सीकर ज़िले के जीण माता मंदिर के पास है।
प्रश्न 23 राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा 11 से 13 अप्रैल, 2024 तक मेवाड़ महोत्सव का आयोजन कहाँ किया गया -
  • (अ) भीलवाड़ा
  • (ब) चित्तौड़गढ़
  • (स) राजसमंद
  • (द) उदयपुर
उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
मेवाड़ महोत्सव (गणगौर फ़ेस्टिवल) का आयोजन 11 से 13 अप्रैल, 2024 तक उदयपुर के ऐतिहासिक गणगौर घाट और गोगुंदा में किया गया।
प्रश्न 24 ऑस्ट्रेलिया में आयोजित एशिया ओशेनिया अल्ट्रा मैराथन चैम्पियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक किसने जीता है -
  • (अ) मनोज कुमार शर्मा
  • (ब) अमरसिंह
  • (स) रवि विश्नोई
  • (द) दिव्यकृति सिंह
उत्तर : अमरसिंह
व्याख्या :
जयपुर जिले के चौमूं उपखंड में ग्राम पंचायत चीथवाड़ी के अमरसिंह पुत्र सुरेश देवंदा ने कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया) में 6 से 7 अप्रैल 2024 को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रा रनर के तत्वावधान में आयोजित एशिया ओशेनिया अल्ट्रा मैराथन चैम्पियनशिप 2024 अल्ट्रा मैराथन में 24 घंटे में 272 किमी दौड़ कर नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक दिलाकर विदेश में देश का मान बढ़ाया है।
प्रश्न 25 ग्वालियर, मध्य प्रदेश में आयोजित 23वीं नेशनल पैरा स्वीमिंग चैंपियनशिप 2023-24 में किसने दो काँस्य पदक जीते हैं -
  • (अ) सुंदर गुर्जर
  • (ब) श्याम सुंदर स्वामी
  • (स) संदीप सिंह
  • (द) भैराराम मेघवाल
उत्तर : भैराराम मेघवाल
व्याख्या :
बालेसर के भैराराम मेघवाल ने 23वीं नेशनल पैरा स्वीमिंग चैंपियनशिप 2023-24 में दो काँस्य पदक जीते।
प्रश्न 26 शरीर में गंभीर बीमारियों का पता लगाने हेतु किस संस्थान ने नैनो सेंसर विकसित किया है?
  • (अ) IIT, जोधपुर
  • (ब) SMS, जयपुर
  • (स) MNIT, जयपुर
  • (द) AIIMS, जोधपुर
उत्तर : IIT, जोधपुर
व्याख्या :
जोधपुर में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने एक नैनोसेंसर तकनीक को ईजाद किया है। यह नैनोसेंसर हमारे मानव शरीर के विभिन्न कोशिकाओं को नियंत्रित करने वाले प्रोटीन के एक समूह साइटोकिन्स का शीघ्र ही पता लगाने में सक्षम है। इसके डवलप से गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, संक्रामक रोगों और रुमेटोलॉजिकल पहले ही पता चल सकेगा। साथ ही रोगी के उपचार करने में काफी सहूलियत होगी।
प्रश्न 27 हाल ही में (अप्रैल 2024 में) उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भूगोल में शोध कार्य तथा NCC में उत्कृष्ट सेवा के लिए किसे महाराणी पद्मिनी पुरस्कार से सम्मानित किया है -
  • (अ) अर्जुनलाल मीणा
  • (ब) दुष्यन्त सिंह
  • (स) वैभव गहलोत
  • (द) ललित सिंह झाला
उत्तर : ललित सिंह झाला
व्याख्या :
डॉ. ललित सिंह झाला को भूगोल अनुसंधान में उनके योगदान के लिए महारानी पद्मिनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रश्न 28 काठमांडू में होने वाले नेपाल साहित्य महोत्सव में किसे पशुपति प्रज्ञा सम्मान से अलंकृत किया जाएगा -
  • (अ) डॉ. इंद्रा चतुर्वेदी
  • (ब) डॉ. मधु मुकुल
  • (स) डॉ. गोवर्धन दत्त पुरी
  • (द) उपरोक्त 1 और 2 दोनों
उत्तर : उपरोक्त 1 और 2 दोनों
व्याख्या :
सवाईमाधोपुर निवासी डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी तथा डॉ. इंद्रा चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया।
प्रश्न 29 5 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2024 तक मल्लीनाथ पशु मेले का आयोजन कहाँ किया गया -
  • (अ) तलवाड़ा, बाँसवाड़ा
  • (ब) तिलवाड़ा, बालोतरा
  • (स) देलवाड़ा, सिरोही
  • (द) मेड़ता सिटी, नागौर
उत्तर : तिलवाड़ा, बालोतरा
व्याख्या :
श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा में 05 अप्रैल से 19 अप्रैल 2024 आयोजित हुआ। इस पशु मेले में सांचोर की नस्ल के बैलों के अलावा बड़ी संख्या में मालानी नस्ल के घोड़े और ऊंट की भी बिक्री होती है।
प्रश्न 30 ‘ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता’ का खिताब जीतने वाली राज्य की पहली यूनिवर्सिटी कौन-सी है -
  • (अ) जे.जे.टी. यूनिवर्सिटी चुड़ैला, झुंझुनूँ
  • (ब) राजस्थान यूनिवर्सिटी, जयपुर
  • (स) जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी, जोधपुर
  • (द) मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी, उदयपुर
उत्तर : जे.जे.टी. यूनिवर्सिटी चुड़ैला, झुंझुनूँ
व्याख्या :
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (पुरुष वर्ग) चैंपियनशिप 2023-24 श्रीजेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनूं ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर को रोमांचक फाइनल मुकाबले में सात रन से हराकर ट्राफी जीत ली।

page no.(3/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.