Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2024 Current Affairs

प्रश्न 21 मास कम्युनिकेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम हाल ही में किस मंत्रालय ने शुरू किया है -
  • (अ) गृह मंत्रालय
  • (ब) जल शक्ति मंत्रालय
  • (स) विदेश मंत्रालय
  • (द) कृषि मंत्रालय
उत्तर : जल शक्ति मंत्रालय
व्याख्या :
हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत, नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग ने मास कम्युनिकेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। इस प्रोग्राम के तहत रिसर्च स्कॉलर विद्यार्थियों को इंटर्न के रूप में शामिल किया जायेगा। इंटर्नशिप की अवधि छह से नौ महीने की होगी। इंटर्नशिप कार्यक्रम पूरा होने पर उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रति माह का मानदेय और इंटर्नशिप का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
प्रश्न 22 हिंदी पत्रकारिता दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है -
  • (अ) 28 मई
  • (ब) 29 मई
  • (स) 30 मई
  • (द) 31 मई
उत्तर : 30 मई
व्याख्या :
हिंदी पत्रकारिता दिवस प्रतिवर्ष 30 मई को मनाया जाता है। उदन्त मार्तण्ड, भारत में प्रकाशित होने वाला पहला हिन्दी समाचार पत्र था। उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन 30 मई, 1826 को कलकत्ता में हुआ था। इस दिवस के मनाये जाने का उद्देश्य हिंदी पत्रकारिता में योगदान देने वाले पत्रकारों का सम्मान करना है।
प्रश्न 23 विश्व तंबाकू निषेध दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है -
  • (अ) 28 मई
  • (ब) 29 मई
  • (स) 30 मई
  • (द) 31 मई
उत्तर : 31 मई
व्याख्या :
हर साल, 31 मई को, WHO और सभी भागीदार विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तंबाकू सेवन के खतरनाक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए साल 1987 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने की घोषणा की थी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2024 का थीम “बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना” (Protecting children from tobacco industry interference) है।
प्रश्न 24 हाल ही में 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA) में समिति A के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) शिखा शर्मा
  • (ब) शशिधर जगदीशन
  • (स) संदीप बख्शी
  • (द) अपूर्व चंद्रा
उत्तर : अपूर्व चंद्रा
व्याख्या :
भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा को 27 मई से 1 जून तक जिनेवा में आयोजित 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA) में समिति A का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति A सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज, आपातकालीन तैयारी, रोगाणुरोधी प्रतिरोध, जलवायु परिवर्तन और WHO वित्तपोषण जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर चर्चा करती है।
प्रश्न 25 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज कौन बने -
  • (अ) वासिले सेबोटारी
  • (ब) निकहत ज़रीन
  • (स) निशांत देव
  • (द) लवलीना बोर्गोहेन
उत्तर : निशांत देव
व्याख्या :
विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता निशांत देव 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष हैं। उन्होंने 31 मई 2024 को विश्व मुक्केबाजी क्वालीफायर में पुरुषों के 71 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मोल्दोवा के वासिल सेबोटारी को सर्वसम्मत निर्णय से 5-0 से हराकर क्वालीफाई किया।
प्रश्न 26 किस संस्था को WHO से स्वास्थ्य संवर्धन के लिए 2024 नेल्सन मंडेला पुरस्कार प्राप्त हुआ -
  • (अ) एम्स
  • (ब) निमहंस
  • (स) आईआईटी बेंगलुरु
  • (द) पीजीआईएमईआर
उत्तर : निमहंस
व्याख्या :
बेंगलुरु में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS) को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से स्वास्थ्य संवर्धन के लिए 2024 नेल्सन मंडेला पुरस्कार मिला।
प्रश्न 27 31 मई 2024 को जारी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर क्या थी -
  • (अ) 4.9 प्रतिशत
  • (ब) 5.4 प्रतिशत
  • (स) 6.7 प्रतिशत
  • (द) 8.2 प्रतिशत
उत्तर : 8.2 प्रतिशत
व्याख्या :
राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन (एनएसओ) के अनंतिम अनुमान के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि देखि गई। 2022-23 में भारतीय जीडीपी विकास दर 7 फीसदी रही थी । 1960-61 के बाद से यह नौवीं बार है जब भारतीय जीडीपी एक वित्तीय वर्ष में 8 प्रतिशत या उससे अधिक वृद्धि दर रहा है।
प्रश्न 28 कौन सी भारतीय कंपनी तंजानिया के दार एस सलाम बंदरगाह पर कंटेनर 2 पोर्ट का संचालन करेगी -
  • (अ) अदानी इंटरनेशनल पोर्ट्स होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड
  • (ब) रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • (स) महिंद्रा एंड महिंद्रा
  • (द) लार्सन एंड टुब्रो
उत्तर : अदानी इंटरनेशनल पोर्ट्स होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड
व्याख्या :
गौतम अडानी के स्वामित्व वाले अडानी समूह ने दार एस सलाम बंदरगाह पर कंटेनर टर्मिनल 2 की 30 साल की लीज हासिल करके अफ्रीकी देश तंजानिया में बंदरगाह व्यवसाय में प्रवेश किया है। इस आशाय का एक समझौता तंजानिया पोर्ट्स अथॉरिटी और अदानी इंटरनेशनल पोर्ट्स होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच किए गए। अदानी इंटरनेशनल पोर्ट्स होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) की सहायक कंपनी है।
प्रश्न 29 2024 की टाइम्स मैगजीन ग्लोबल 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों में किन भारतीय कंपनियों को शामिल किया गया है -
अ. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
ब. टाटा ग्रुप
स. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
  • (अ) केवल अ
  • (ब) केवल अ और ब
  • (स) केवल ब और स
  • (द) अ, ब और स
उत्तर : अ, ब और स
व्याख्या :
तीन भारतीय कंपनियों-रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), टाटा ग्रुप और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को वार्षिक टाइम्स मैगजीन ग्लोबल 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों 2024 में शामिल किया गया है। यह वार्षिक टाइम्स मैगजीन ग्लोबल 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों का चौथा संस्करण था। पहला संस्करण 2021 में अमेरिकन टाइम पत्रिका द्वारा प्रकाशित किया गया था।
प्रश्न 30 सिंगल-पीस थ्री-डायमेंशनल (3D) प्रिंटेड इंजन प्रक्षेपित करने वाली दुनिया की पहली कंपनी कौन है -
  • (अ) अग्निकुल कॉसमॉस
  • (ब) स्काईरूट एयरोस्पेस प्राइवेट लि.
  • (स) बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस
  • (द) पिक्सेल
उत्तर : अग्निकुल कॉसमॉस
व्याख्या :
चेन्नई स्थित स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस ने सिंगल-पीस थ्री-डायमेंशनल (3डी) प्रिंटेड इंजन के साथ दुनिया का पहला अंतरिक्ष रॉकेट प्रक्षेपित किया है। चार असफल प्रयासों के बाद, अग्निकुल अपने पांचवें प्रयास में अपना रॉकेट अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करने में सफल रहा। अग्निबाण नामक रॉकेट भारत का पहला अर्ध-क्रायोजेनिक इंजन-संचालित रॉकेट लॉन्च है, जिसे पूरी तरह से स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया था। अग्निकुल ने 3डी-मुद्रित रॉकेट बनाने के लिए इंकोनेल धातु का उपयोग किया। इनकोनेल एक मिश्र धातु है जो ऑक्सीकरण-संक्षारण प्रतिरोधी है और अंतरिक्ष यात्रा के लिए उपयुक्त है।

page no.(3/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.