Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 21 ग्लोबल इंडियाएआई शिखर सम्मेलन 2024 का योजना कहां किया जायेगा -
  • (अ) नई दिल्ली
  • (ब) बेंगलुरु
  • (स) मुंबई
  • (द) अहमदाबाद
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
ग्लोबल इंडियाएआई शिखर सम्मेलन 2024, 3-4 जुलाई को नई दिल्ली ने आयोजित किया जायेगा। इसमें प्रमुख एआई विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के शामिल होने की संभावना है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जीपीएआई) पर वैश्विक साझेदारी के प्रमुख अध्यक्ष के रूप में, भारत जीपीएआई के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगा।
प्रश्न 22 हाल ही में (जून 2024 में) रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद किस भारतीय ने T20I क्रिकेट से संन्यास लिया है -
  • (अ) हार्दिक पंड्या
  • (ब) अक्षर पटेल
  • (स) सूर्यकुमार यादव
  • (द) रविन्द्र जडेजा
उत्तर : रविन्द्र जडेजा
व्याख्या :
रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविन्द्र जडेजा ने भी T20I क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इससे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद T20I क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। जडेजा ने अपने टी20I करियर में 74 मैच खेले जिनमें उन्होंने 54 विकेट और 515 रन बनाये।
प्रश्न 23 किस राज्य सरकार ने हाल ही में (जून 2024 में) ‘मुख्यमंत्री माझी लडकी बहिन’ योजना शुरू की है -
  • (अ) महाराष्ट्र
  • (ब) ओडिशा
  • (स) गुजरात
  • (द) केरल
उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
महाराष्ट्र में शुरू की गई मुख्यमंत्री माझी लडकी बहिन योजना 2024 लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा और बेरोजगारों के लिए सहायता प्रदान करती है। 21-60 वर्ष की पात्र / एलिजिबल महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये मिलेंगे। वित्तीय स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, इस योजना में 46 हजार करोड़ का बजट शामिल है, जो महिलाओं को विभिन्न लाभ प्रदान करता है, उनके विकास और समग्र कल्याण को बढ़ाता है।
प्रश्न 24 न्योमा-चुशुल क्षेत्र, जो हाल ही में (जून 2024 में) बाढ़ के कारण समाचारों में था, किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है -
  • (अ) लद्दाख
  • (ब) असम
  • (स) सिक्किम
  • (द) उत्तराखंड
उत्तर : लद्दाख
व्याख्या :
हाल ही में, पूर्वी लद्दाख के न्योमा-चुशुल के पास श्योक नदी में जल स्तर में अचानक वृद्धि के कारण उनका T-72 टैंक फंस जाने से सेना के पांच कर्मी, जिनमें एक JCO और चार जवान शामिल थे, की मृत्यु हो गई। बचाव प्रयासों के बावजूद, तेज धाराओं ने उनके बचाव को रोक दिया। T-72 टैंक, जो मूल रूप से सोवियत संघ द्वारा डिजाइन किए गए थे और बाद में T-72 अजेय के रूप में आधुनिकीकृत किए गए थे, 2020 के गलवान संघर्ष के बाद लद्दाख में तैनात किए गए थे।
प्रश्न 25 हाल ही में, वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF :फाइनान्शियल एक्शन टास्क फ़ोर्स) की बैठक कहाँ आयोजित की गई थी -
  • (अ) सिंगापुर
  • (ब) फ्रांस
  • (स) जापान
  • (द) दक्षिण कोरिया
उत्तर : सिंगापुर
व्याख्या :
26-28 जून, 2024 को सिंगापुर में आयोजित वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) की पूर्ण बैठक के बाद भारत को “नियमित अनुवर्ती श्रेणी” में रखा गया है। बैठक में 17 देशों का मूल्यांकन धन शोधन विरोधी, आतंकवाद वित्तपोषण विरोधी, और प्रसार रोधी अनुपालन पर किया गया। भारत, रूस, फ्रांस, इटली और यूके को नियमित अनुवर्ती में रखा गया, जबकि एक देश को ग्रे सूची में डाला गया। FATF ने भारत के प्रयासों की सराहना की, लेकिन ऐसे मामलों में तेज़ अभियोजन का आग्रह किया।
प्रश्न 26 संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री’ का 13वां संस्करण कहाँ आयोजित किया जा रहा है -
  • (अ) भारत
  • (ब) थाईलैंड
  • (स) नेपाल
  • (द) बांग्लादेश
उत्तर : थाईलैंड
व्याख्या :
भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री के 13वें संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी थाईलैंड रवाना हुई। यह अभ्यास 1 से 15 जुलाई 2024 तक थाईलैंड के टाक प्रांत के फोर्ट वाचिराप्रकन में आयोजित किया जा रहा है। इसी अभ्यास का पिछला संस्करण सितंबर 2019 में मेघालय के उमरोई में आयोजित किया गया था।
प्रश्न 27 हाल ही में (जून 2024 में) लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने किस पद का कार्यभार ग्रहण किया है -
  • (अ) सेना प्रमुख
  • (ब) थलसेना उप प्रमुख
  • (स) वायुसेना प्रमुख
  • (द) नौसेना प्रमुख
उत्तर : थलसेना उप प्रमुख
व्याख्या :
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। वे लखनऊ स्थित मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर कार्यरत थे।
प्रश्न 28 सी-डैक ने किस आर्किटेक्चर पर आधारित हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग प्रोसेसर ‘एयूएम’ के लिए मोसचिप और सोसियोनेक्स्ट के साथ साझेदारी की है -
  • (अ) x86
  • (ब) ARM
  • (स) RISC-V
  • (द) MIPS
उत्तर : ARM
व्याख्या :
सेंटर फॉर डेवलेपमेंट ऑफ एडवांस कम्यूटिंग (सी-डैक) ने आर्म® आर्किटेक्चर पर आधारित और टीएसएमसी (ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड) 5एनएम प्रौद्योगिकी नोड पर निर्मित हाई-परफॉर्मेंस-कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रोसेसर एसओसी के डिजाइन और विकास के लिए मोसचिप® टेक्नोलॉजीज और सोसाइनेक्स्ट इंक के साथ साझेदारी की है।
प्रश्न 29 राजस्थान में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष कितनी राशि मिलेगी -
  • (अ) ₹1000
  • (ब) ₹2000
  • (स) ₹3000
  • (द) ₹6000
उत्तर : ₹2000
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 30 जून 2024 को टोंक की कृषि उपज मंडी में आयोजित एक समारोह में राज्य सरकार की मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का शुभारंभ किया । मुख्यमंत्री ने राज्य के लगभग 65 लाख किसानों को पहली किस्त के रूप में 650 करोड़ रुपये जारी किए। राज्य के पात्र किसानों को राज्य योजना के तहत लाभ के साथ-साथ पीएम-किसान योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा प्रति वर्ष 6000 रुपये का भुगतान भी मिलेगा। इस योजना के तहत राज्य के पात्र किसानों की आय को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक आय सहायता योजना है। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष 2000 रुपये मिलेंगे। उन्हें तीन किस्तों में पैसा मिलेगा - 1000 रुपये, 500 रुपये और 500 रुपये।
प्रश्न 30 हाल ही में (जून 2024 में) उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव कौन बने हैं -
  • (अ) दुर्गा शंकर मिश्र
  • (ब) मनोज कुमार सिंह
  • (स) एनएस राजा सुब्रमणि
  • (द) रवि अग्रवाल
उत्तर : मनोज कुमार सिंह
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश सरकार में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति हो गई है। IAS मनोज कुमार सिंह को रविवार, 30 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव का प्रभार दिया गया है।

page no.(3/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.