Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs July 2024

प्रश्न 21 पंचकुला, हरियाणा में आयोजित 63वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पैदल चाल स्पर्द्धा में किसने स्वर्ण पदक जीता है -
  • (अ) राहुल बलौदा
  • (ब) टीना पारीक
  • (स) अनिल कुमार
  • (द) संजय कुमार
उत्तर : संजय कुमार
व्याख्या :
20 किलो मीटर पैदल चाल में संजय कुमार ने 1 घंटा 26 मिनट 13 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।
प्रश्न 22 जुलाई, 2024 में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य की 9,325 ग्राम पंचायतों में ‘टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान’ का कौन-सा चरण शुरू किया गया है -
  • (अ) पहला
  • (ब) दूसरा
  • (स) तीसरा
  • (द) चौथा
उत्तर : तीसरा
व्याख्या :
राजस्थान को 2025 तक टीबी मुक्त प्रदेश बनाने के लक्ष्य को अर्जित करने के लिए चिकित्सा विभाग एक जुलाई 2024 से 31 मार्च 2025 तक ‘टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान’ का तीसरा चरण चलाएगा।
प्रश्न 23 राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर किसकी नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं -
  • (अ) सुरेश चंद गुप्ता
  • (ब) महेंद्र कुमार पारख
  • (स) टीकाराम शर्मा
  • (द) मोहनलाल लाठर
उत्तर : मोहनलाल लाठर
व्याख्या :
मोहनलाल लाठर को भजनलाल शर्मा की सिफारिश पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्य सूचना आयुक्त पर नियुक्ति देने के आदेश जारी किए हैं।
प्रश्न 24 बाल नशा मुक्ति के लिए किस जिला प्रशासन को ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान’ के तहत राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है -
  • (अ) झुंझुनूं
  • (ब) जयपुर
  • (स) अजमेर
  • (द) जोधपुर
उत्तर : झुंझुनूं
व्याख्या :
झुंझुनूं जिले को बाल नशा मुक्ति की प्रभावी रोकथाम के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नशीली दवाओं के सेवन को रोकने के लिए जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने प्रभावी कदम उठाए और उसका परिणाम रहा कि नशीली दवाओं की रोकथाम और जागरूकता के मामले में जिला पूरे देश में अव्वल रहा।
प्रश्न 25 हाल ही में राजस्थान के किस मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दिया है -
  • (अ) राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • (ब) के. के. विश्नोई
  • (स) किरोड़ी लाल मीणा
  • (द) डॉ. प्रेमचंद बैरवा
उत्तर : किरोड़ी लाल मीणा
व्याख्या :
लोकसभा चुनाव में पूर्वी राजस्थान में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए डॉ. मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। डेढ़ महीने से उन्होंने ना तो सरकारी बंगले का इस्तेमाल किया और ना ही सरकारी वाहन का।
प्रश्न 26 नोएडा में आयोजित हुई ओपन नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप की रोलर डर्बी स्पर्द्धा में राजस्थान गर्ल्स टीम ने कौन-सा पदक जीता है -
  • (अ) रजत पदक
  • (ब) स्वर्ण पदक
  • (स) कांस्य पदक
  • (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : रजत पदक
व्याख्या :
नेशनल स्केटिंग में राजस्थान रोलर डर्बी टीम ने जीता रजत पदक।
प्रश्न 27 जोधपुर के किस समाजसेवी को भूटान के थिंपू में हुए कार्यक्रम में “भारत भूटान समरसता रत्न अवॉर्ड 2024” से नवाज़ा गया -
  • (अ) मामे खान
  • (ब) उस्ताद कछरा खान
  • (स) कालूराम सोनेल
  • (द) कोजाराम
उत्तर : कालूराम सोनेल
व्याख्या :
जोधपुर के समाजसेवी ठेकेदार कालूराम सोनेल को भूटान के थिंपू में हुए कार्यक्रम में भारत भूटान समरसता रत्न अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया।
प्रश्न 28 ’ट्री–मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर किस पर्यावरणविद् को मध्य प्रदेश सरकार ने पौधारोपण अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है -
  • (अ) विष्णु लाम्बा
  • (ब) जगदीश प्रसाद पारीक
  • (स) लक्ष्मण सिंह लापोडिया
  • (द) हिम्मता राम भाम्भू
उत्तर : विष्णु लाम्बा
व्याख्या :
ट्री मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर और टोंक जिले के निवासी पर्यावरणविद् विष्णु लांबा को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में लगाए जाने वाले 51 लाख पौधे लगाने के अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 29 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘जस- 2024’ का शुभारंभ कहाँ किया है -
  • (अ) भिवाड़ी, खैरथल-तिजारा
  • (ब) बोरानाडा, जोधपुर
  • (स) सीतापुरा, जयपुर
  • (द) सादड़ी, पाली
उत्तर : सीतापुरा, जयपुर
व्याख्या :
ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर आयोजित जस 2024 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गुलाबी नगरी जयपुर विश्व पटल पर रत्न व आभूषणों के लिए विख्यात है। जेम्स एंड ज्वैलरी बिजनेस राज्य की आर्थिक प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
प्रश्न 30 नवीन आपराधिक कानूनों के तहत डिजिटल साक्ष्यों को एप के माध्यम से संकलित करने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा कौन-सा एप लॉन्च किया गया है -
  • (अ) नेवा एप
  • (ब) राजकॉप एप
  • (स) महिला निधि एप
  • (द) ई-साक्ष्य एप
उत्तर : ई-साक्ष्य एप
व्याख्या :
देशभर में 1 जुलाई से लागू हुए नए कानून के तहत राजस्थान पुलिस ने अपराध स्थलों के डिजिटल साक्ष्य रिकॉर्ड करने और अपलोड करने के लिए ‘ई-साक्ष्य’ ऐप लॉन्च किया है।

page no.(3/12)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.