Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs August 2024

प्रश्न 21 राज्य जल संसाधन मंत्री द्वारा बाँधों में जल की उपलब्धता, सिंचाई के लिए पानी की जानकारी हेतु कौन-सा एप लॉन्च किया गया है -
  • (अ) जलमित्र एप
  • (ब) किसान साथी एप
  • (स) सेव अवर सोल एप
  • (द) नजर सिटीजन एप
उत्तर : किसान साथी एप
व्याख्या :
किसान साथी एप के जरिए किसानों को घर बैठे सिंचाई जल की उपलब्धता की जानकारी मिलेगी।
प्रश्न 22 वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (CSIR) ने एस्पायर स्कीम के तहत किस संस्थान को बाजरे की भूसी से परिरक्षण शोध का प्रोजेक्ट दिया है -
  • (अ) जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर
  • (ब) श्री बलदेव मिर्धा राजकीय महाविद्यालय, नागौर
  • (स) उपरोक्त दोनों
  • (द) महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर
उत्तर : उपरोक्त दोनों
व्याख्या :
केंद्र सरकार के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने एस्पायर स्कीम के तहत जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर और बीआर मिर्धा राजकीय महाविद्यालय नागौर को संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट दिया है। प्रोजेक्ट के तहत बाजरे में उस जीन को खोजा जाएगा तो फल और सब्जियों को सड़ने से रोकता है।
प्रश्न 23 हाल ही में राज्य के किस जिले में निकल व क्रोमियम की खोज की गई है -
  • (अ) उदयपुर
  • (ब) डूंगरपुर
  • (स) श्रीगंगानगर
  • (द) झुंझुनूँ
उत्तर : डूंगरपुर
व्याख्या :
डूंगरपुर में क्रोमियम, निकल के चार और फ्लोराइड का एक ब्लॉक मिला जानकारी के अनुसार खनन विभाग की तरफ से इसके कंपाेजिट लाइसेंस दिए जाएंगे।
प्रश्न 24 प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में राजस्थान के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन बने हैं -
  • (अ) सचिन तंवर
  • (ब) बृजेश चौधरी
  • (स) राजेश गुर्जर
  • (द) प्रदीप यादव
उत्तर : सचिन तंवर
व्याख्या :
मुंबई में प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 11 के प्लेयर ऑक्शन-2024 के पहले दिन सचिन तंवर सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे। उन्हें तमिल थलाइवाज ने 2.15 करोड़ रुपये में खरीदा। ईरान के ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा शादलोई चियानेह प्रो कबड्डी लीग प्लेयर ऑक्शन में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे। उन्हें हरियाणा स्टीलर्स ने 2.07 करोड़ रुपये में खरीदा। सचिन राजस्थान के झुंझुनू जिले के बढबर गांव से आते हैं। उनके बड़े भाई दीपक और चाचा राकेश भी कबड्डी खेलते थे।
प्रश्न 25 फेमिना मिस इंडिया राजस्थान-2024 का खिताब किसने जीता है -
  • (अ) प्रियन सेन
  • (ब) हर्षिका बत्रा
  • (स) मनिका सुथार
  • (द) वैष्णवी शर्मा
उत्तर : वैष्णवी शर्मा
व्याख्या :
जयपुर की वैष्णवी शर्मा ने फेमिना मिस इंडिया राजस्थान-2024 का खिताब जीता है। इससे पहले वैष्णवी शर्मा ने मिस राजस्थान 2023 का खिताब जीता था।
प्रश्न 26 भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति के अंतर्गत राजपूताना राइफल्स की कौन-सी बटालियन हिस्सा ले रही है -
  • (अ) जैसलमेर बटालियन
  • (ब) जयपुर बटालियन
  • (स) उदयपुर बटालियन
  • (द) बाड़मेर बटालियन
उत्तर : उदयपुर बटालियन
व्याख्या :
राजपूताना राइफल्स की बटालियन उदयपुर शहर से सटी एकलिंगगढ़ छावनी में है। राजपूताना राइफल्स उदयपुर बटालियन के जांबाज जवान श्रीलंका में चल रहे भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति में अपनी प्रतिभा का परचम फहरा रहे हैं।
प्रश्न 27 राजस्थान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से संबंधित कौन-सा अभियान शुरू किया गया है -
  • (अ) सुरक्षित अन्न, सबका अधिकार अभियान
  • (ब) गिव अप अभियान
  • (स) अन्न संजीवनी योजना
  • (द) पुकार अभियान
उत्तर : गिव अप अभियान
व्याख्या :
राजस्थान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा गिव अप अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत सक्षम व्यक्ति स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना से अपना नाम हटवा सकता है।
प्रश्न 28 राजस्थान में पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा करने वाले SOG के किस मुखिया को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाज़ा गया है -
  • (अ) शिवपाल सिंह यादव
  • (ब) दीपक जोशी
  • (स) राजकुमार गौतम
  • (द) विजय कुमार सिंह
उत्तर : विजय कुमार सिंह
व्याख्या :
राजस्थान में पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा करने वाले एसओजी के मुखिया विजय कुमार सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। उन्हें 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान पेपर लीक खुलासे के मामले में एडीजी वीके सिंह की बड़ी भूमिका रही।
प्रश्न 29 रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा विकसित स्वदेशी एंटी-टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण कहाँ किया गया है -
  • (अ) चांधण फील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर
  • (ब) किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर
  • (स) पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर
  • (द) महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, बीकानेर
उत्तर : पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 13 अगस्त, 2024 को राजस्थान के जैसलमेर ज़िले में पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में स्वदेशी एंटी-टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। इस मिसाइल का नाम मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) है।
प्रश्न 30 हाल ही में 520वाँ मीरा महोत्सव कहाँ आयोजित किया गया है -
  • (अ) मेड़ता सिटी, नागौर
  • (ब) सम, जैसलमेर
  • (स) कुड़की गाँव, पाली
  • (द) माउंट आबू, सिरोही
उत्तर : मेड़ता सिटी, नागौर
व्याख्या :
नागौर जिले के मेड़ता में 520वां मीरा जयंती महोत्सव आयोजित किया गया।

page no.(3/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.