Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

October 2024 Current Affairs

प्रश्न 21 भारत में क्रूज़ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कौनसा मिशन लांच किया गया है -
  • (अ) क्रूज़ भारत मिशन
  • (ब) कलश मिशन
  • (स) क्रूज़ जलविहार मिशन
  • (द) क्रूज़ जलसन्धि मिशन
उत्तर : क्रूज़ भारत मिशन
व्याख्या :
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने 1 अक्टूबर, 2024 को मुंबई बंदरगाह से 'क्रूज़ भारत मिशन' (Cruise Bharat Mission) लॉन्च किया. इस मिशन का उद्देश्य क्रूज़ पर्यटन के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की क्षमता को बढ़ाना है, जिसका लक्ष्य साल 2029 तक क्रूज़ को दोगुना करना है.
प्रश्न 22 हाल ही में (अक्‍टूबर 2024 में) अजीत कुमार सक्सेना को किस कंपनी के CMD का अतिरिक्त प्रभार मिला -
  • (अ) NTPC
  • (ब) RINL
  • (स) ONGC
  • (द) SAIL
उत्तर : RINL
व्याख्या :
भारत सरकार ने 30 सितंबर को अजीत कुमार सक्सेना को राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। RINL, विशाखापत्तनम स्टील प्लांट की कॉर्पोरेट इकाई है।
प्रश्न 23 नई दिल्ली में PM ई-ड्राइव योजना का शुभारंभ किसने किया -
  • (अ) नितिन गडकरी
  • (ब) HD कुमारस्वामी
  • (स) पीयूष गोयल
  • (द) राजनाथ सिंह
उत्तर : HD कुमारस्वामी
व्याख्या :
केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने नई दिल्ली में पीएम ई-ड्राइव योजना शुरू की। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि इस पहल से देशभर में इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने में तेजी आएगी और घरेलू नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना पर दो वर्षों की अवधि में दस हजार नौ सौ करोड़ रुपये का वित्तीय परिव्यय होगा।
प्रश्न 24 हाल ही में (अक्‍टूबर 2024 में) नलिन प्रभात ने किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के DGP का पदभार संभाला -
  • (अ) महाराष्ट्र
  • (ब) जम्मू और कश्मीर
  • (स) बिहार
  • (द) पश्चिम बंगाल
उत्तर : जम्मू और कश्मीर
व्याख्या :
भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी नलिन प्रभात ने जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। श्री प्रभात से पहले आर.आर स्वैन पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। गृह मंत्रालय ने इसकी घोषणा अगस्त महीने में की थी।
प्रश्न 25 हाल ही में (अक्‍टूबर 2024 में) टाइफून क्रेथॉन किस देश में आया -
  • (अ) जापान
  • (ब) फिलीपींस
  • (स) ताइवान
  • (द) दक्षिण कोरिया
उत्तर : ताइवान
व्याख्या :
ताइवान में टाइफून क्रैथॉन नामक तूफान से बचाव के लिए लगभग 40 हजार सैनिकों को तैनात किया गया है और संभावित प्रभावित क्षेत्रों से सात हजार सात सौ से अधिक लोगों को निकाला गया है। ताइवान प्रशासन के अनुसार टाइफून क्रैथॉन तूफान के 2.7 मिलियन लोगों की आबादी वाले दक्षिण-पश्चिमी बंदरगाह शहर काऊशुंग से टकराने की आशंका है।
प्रश्न 26 26वीं जल, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण प्रदर्शनी किस शहर में शुरू हुई -
  • (अ) नई दिल्ली
  • (ब) दुबई
  • (स) टोक्यो
  • (द) लंदन
उत्तर : दुबई
व्याख्या :
26वीं जल, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण प्रदर्शनी-2024 दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में शुरू हुई, जिसमें भारतीय मंडप में भाग लेने वाली 29 अग्रणी कंपनियों के साथ एक मजबूत उपस्थिति रही। दुबई इलेक्ट्रिसिटी एंड वॉटर अथॉरिटी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम तीन अक्‍टूबर तक जारी रहेगा, जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा, जल उपचार और पर्यावरण प्रौद्योगिकियों में अत्याधुनिक नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा -
प्रश्न 27 सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) की पहली महिला महानिदेशक कौन बनीं -
  • (अ) आरती सरीन
  • (ब) नैना लाल किदवई
  • (स) अरुणा जेटली
  • (द) वंदना गुप्ता
उत्तर : आरती सरीन
व्याख्या :
सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने मंगलवार, 1 अक्टूबर को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) का महानिदेशक पद संभाल लिया। वह यह पदभार संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। वे 46वीं DG AFMS बनी हैं। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इससे पहले, वे डीजी चिकित्सा सेवा (नौसेना), डीजी चिकित्सा सेवा (वायुसेना) और पुणे स्थित सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी) निदेशक और कमांडेंट के प्रतिष्ठित पदों पर रही हैं।
प्रश्न 28 हाल ही में (अक्‍टूबर 2024 में) किस भारतीय कंपनी ने इंग्लिश क्रिकेट क्लब में बहुमत हिस्सेदारी हासिल की है -
  • (अ) रिलायंस
  • (ब) टीसीएस
  • (स) जीएमआर ग्रुप
  • (द) इंफोसिस
उत्तर : जीएमआर ग्रुप
व्याख्या :
इंग्लैंड का मशहूर हैम्पशायर काउंटी विदेशी मालिकाना हक रखने वाला पहला क्रिकेट क्लब बन गया है। पिछले कुछ महीनों से चर्चा में रही हैम्पशायर और जीएमआर ग्रुप के बीच डील फाइनल हो गई है। इस डील के तहत जीएमआर ग्रुप की पैरेंट कंपनी जीजीपीएल को काउंटी की पैरेंट कंपनी हैम्पशायर स्पोर्ट्स में 53% हिस्सेदारी मिल गई है। वहीं, आने वाले 2 सालों में जीएमआर ग्रुप क्लब का 100 फीसदी अधिग्रहण कर लेगा।
प्रश्न 29 1 अक्टूबर, 2024 को नाटो के नए महासचिव कौन बने -
  • (अ) मार्क रूटे
  • (ब) एंड्रयू होलनेस
  • (स) जेन्स स्टोलटेनबर्ग
  • (द) इमैनुएल मैक्रों
उत्तर : मार्क रूटे
व्याख्या :
नीदरलैंड्स के पूर्व प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने ब्रुसेल्स में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन-नेटो के महासचिव का पदभार संभाल लिया। श्री मार्क रुटे ने नेटो के महासचिव के रूप में अपने पहले संवाददाता सम्‍मेलन में सहयोगी देशों से नई चुनौतियों से निपटने के लिए रक्षा बजट बढाने का आह्वान किया।
प्रश्न 30 हाल के आंकड़ों के अनुसार, PM सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत छत पर सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता में कौन सा राज्य देश में अग्रणी है -
  • (अ) गुजरात
  • (ब) महाराष्ट्र
  • (स) राजस्थान
  • (द) मध्य प्रदेश
उत्तर : गुजरात
व्याख्या :
PM मोदी ने गुजरात में PM मुफ्त बिजली सोलर योजना के तहत स्थापित सोलर पैनलों का दौरा किया। PM सूर्य घर मुफ्त बिजली सोलर योजना वित्तीय सब्सिडी और आसान स्थापना प्रदान करके छत पर सौर ऊर्जा को अपनाने को प्रोत्साहित करती है। घरों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकती है। गुजरात 4,195 MW के साथ छत पर सौर क्षमता में अग्रणी है, इसके बाद महाराष्ट्र 2,487 MW और राजस्थान 1,269 MW के साथ है। भारत की कुल स्थापित छत पर सौर ऊर्जा क्षमता 13,889 MW है।

page no.(3/37)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.