Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs December 2024

प्रश्न 21 राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र को ऊँट की किस नस्ल के लिए ‘संस्थागत श्रेणी का द्वितीय पुरस्कार’ प्रदान किया गया है -
  • (अ) नाचना नस्ल
  • (ब) मेवाड़ी नस्ल
  • (स) बीकानेरी नस्ल
  • (द) जैसलमेरी नस्ल
उत्तर : मेवाड़ी नस्ल
व्याख्या :
राष्‍ट्रीय उष्‍ट्र अनुसंधान केन्‍द्र, बीकानेर को राष्‍ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्‍यूरो (एनवीएजीआर) , करनाल में दिनांक 23 दिसम्‍बर 2024 को किसान दिवस के उपलक्ष्‍य पर आयोजित कार्यक्रम में मेवाड़ी ऊँट नस्‍ल के संरक्षण हेतु किए गए प्रयासों के आधार पर संस्‍थागत श्रेणी का द्वितीय पुरस्‍कार प्रदान किया गया।
प्रश्न 22 राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान दुर्गापुरा (जयपुर) द्वारा बिना छिलके वाली जौ की किस नई किस्म को तैयार किया गया है -
  • (अ) आरडी 3088
  • (ब) डी डब्लू आर- 28
  • (स) आर डी- 2592
  • (द) डी डब्लू आर बी 52
उत्तर : आरडी 3088
व्याख्या :
राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान दुर्गापुरा के कृषि फॉर्म पर वर्ष 2016 से यह प्रोजेक्ट चल रहा है। इसके तहत आरडी 3088 से 3092 नाम की किस्में विकसित की जा रही हैं। अब अग्रिम परीक्षण के लिए आईसीआर में एंट्री को भेजी गई है। बिना छिलके जौ को नेक्ड बार्ले, हल लैस एवं फूड बार्ले कहा जाता है। यह किस्म कम पानी और खारे पानी में भी उगने में सक्षम होगी, जिससे किसानों को नई संभावनाएं मिलेंगी।
प्रश्न 23 राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा पे एंड प्ले पॉलिसी को फिर से प्रारंभ कब किया जाएगा -
  • (अ) 1 फरवरी, 2025
  • (ब) 31 दिसम्बर, 2024
  • (स) 1 जनवरी, 2025
  • (द) 1 मई, 2025
उत्तर : 1 जनवरी, 2025
व्याख्या :
यह स्कीम 1 जनवरी, 2025 से राजस्थान के समस्त क्षेत्रीय/जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्रों पर लागू कर दी जाएगी। 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एसएमएस स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पे एंड प्ले पॉलिसी को बंद करने की घोषणा की थी। कस्टेट, नेशनल सभी खिलाड़ियों को इस पॉलिसी से मुक्त रखा है।
प्रश्न 24 राज्य के किस साहित्यकार को ‘अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा -
  • (अ) प्रो. नन्द किशोर पांडेय
  • (ब) मुकुट मणिराज
  • (स) भंवरलाल ‘भ्रमर’
  • (द) सोनाली सुथार
उत्तर : प्रो. नन्द किशोर पांडेय
व्याख्या :
हिंदी साहित्य के प्रतिष्ठित विद्वान प्रो. नन्द किशोर पांडेय को अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई। यह पुरस्कार प्रो. पांडेय की 2023 में प्रकाशित पुस्तक ‘भारतबोध और भक्ति कविता’ के लिए दिया जाएगा।
प्रश्न 25 28 दिसंबर 2024 को नग्गी विजय दिवस के कितने वर्ष पूरे हो गए हैं -
  • (अ) 50
  • (ब) 53
  • (स) 56
  • (द) 60
उत्तर : 53
व्याख्या :
भारतीय सेना के सुदर्शन चक्र डिवीजन की ओर से हर साल नग्गी युद्ध विजय दिवस मनाया जाता है। साल 1971 के भारत-पाक युद्ध में युद्ध विराम के दस दिन बाद 26-27 दिसंबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर इलाके के गाँव नग्गी में अनुचित तरीके से घुसपैठ कर गाँव के उत्तर पश्चिम में स्थित रेत के टीलों पर कब्जा जमा लिया था। भारतीय सेना ने साहसिक कदम उठाते हुए 28 दिसंबर 1971 को पाक सैनिकों से युद्ध कर इलाके को वापस अपने कब्जे में ले लिया भारतीय सेना की इस कार्रवाई में सेना के तीन अधिकारी और 18 जवान शहीद हो गए थे।
प्रश्न 26 जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवानपार्श्वनाथ के जन्म और निर्वाण कल्याणक पर भारत सरकार द्वारा कितने रुपये के स्मारक सिक्के जारी किए गए -
  • (अ) 800 रुपये
  • (ब) 900 रुपये
  • (स) 600 रुपये
  • (द) 1 और 2 दोनों
उत्तर : 1 और 2 दोनों
व्याख्या :
जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के 2900वें जन्म कल्याणक और 2800वें निर्वाण कल्याणक पर भारत सरकार द्वारा 25 दिसंबर को 800 रुपए और 900 रुपए के विशेष स्मारक सिक्के जारी किए गए।
प्रश्न 27 राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित इतिहासकार नंद किशोर शर्मा का निधन हुआ है, वह किस जिले से संबंधित है -
  • (अ) जयपुर
  • (ब) जैसलमेर
  • (स) बीकानेर
  • (द) जोधपुर
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
पश्चिमी राजस्थान के प्रतिष्ठित इतिहासकार, संस्कृतिविद और शिक्षक नंदकिशोर शर्मा नहीं रहे. उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी शिक्षा और सांस्कृतिक इतिहास को सहेजने में समर्पित की। वे 90 वर्ष के थे। नंदकिशोर का जन्म जैसलमेर में ही हुआ। कठिन परिस्थितियों में उन्होंने शिक्षा ग्रहण की और खुद शिक्षक बन गए। इसके बाद वे लग गए सरस्वती के इस खजाने को दूर दराज की गांव-ढाणियों के बच्चों में बांटने में। जैसलमेर के पर्यटन को बढ़ावा देने में भी उनका योगदान था। जब यहां सैलानी आने लगे तो उन्होंने पर्यटन की संभावनाओं को समझा और जिले की बिखरी संस्कृति व ऐतिहासिक विरासत को संजोते हुए अपनी पहली पुस्तक लिखी ‘स्वर्णनगरी जैसलमेर’।
प्रश्न 28 राजस्थान के किस टाइगर रिज़र्व में पर्यटकों को बोटिंग से टाइगर सफारी करवाई जाएगी -
  • (अ) रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व, बूँदी
  • (ब) सरिस्का टाइगर रिज़र्व, अलवर
  • (स) रणथंभौर टाइगर रिज़र्व, सवाई माधोपुर
  • (द) मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व, कोटा
उत्तर : रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व, बूँदी
व्याख्या :
बोटिंग से सैलानियों को रामगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य की छटा देखने का मौका मिलेगा और शंभुसागर में पानी पीते व जंगल में विचरण करते टाइगर सहित वन्यजीव भालू, जरख, चीतलों का दीदार होगा। योजना सफल रही तो रामगढ़ टाइगर रिजर्व प्रदेश में पहला टाइगर रिजर्व होगा, जहां बोटिंग से टाइगर सफारी का पर्यटक आनंद उठा सकेंगे।
प्रश्न 29 हाल ही में जारी भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023 के अनुसार राजस्थान का अभिलेखित वन क्षेत्र कितना है -
  • (अ) 12706.14 वर्ग किलोमीटर
  • (ब) 32921 वर्ग किलोमीटर
  • (स) 27389. 33 वर्ग किलोमीटर
  • (द) 32869 वर्ग किलोमीटर
उत्तर : 32869 वर्ग किलोमीटर
व्याख्या :
राज्य में अभिलेखित वन का कुल क्षेत्रफल 32869 वर्ग किमी. है जो राज्य के कुल क्षेत्रफल का 9.60 % है।
प्रश्न 30 राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर ‘अटल जन सेवा शिविर’ कब आयोजित किया गया जायेगा -
  • (अ) 26 दिसम्बर, 2024
  • (ब) 25 दिसम्बर, 2024
  • (स) 23 दिसम्बर, 2024
  • (द) 29 दिसम्बर, 2024
उत्तर : 26 दिसम्बर, 2024
व्याख्या :
26 दिसम्बर को प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर, अटल जन सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

page no.(3/11)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.