May 2024 Current Affairs
- प्रश्न 203 हाल ही में, मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड कमेटी फॉर एशिया एंड द पैसिफिक (MOWCAP) की 10वीं बैठक कहाँ आयोजित की गई -
-
- (अ) तिब्लिसी, जॉर्जिया
- (ब) टोक्यो, जापान
- (स) ओस्लो, नोर्वे
- (द) उलानबातर, मंगोलिया
उत्तर : उलानबातर, मंगोलिया
व्याख्या :
भारत से रामचरितमानस, पंचतंत्र, और सहादयलोक-लोकना को 2024 के लिए यूनेस्को की मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया-पैसिफिक रीजनल रजिस्टर में शामिल किया गया है।
- प्रश्न 204 वर्ल्ड हाइड्रोजन समिट 2024 का आयोजन किस देश में किया जा रहा है -
-
- (अ) यूएसए
- (ब) जापान
- (स) नीदरलैंड
- (द) चीन
उत्तर : नीदरलैंड
व्याख्या :
वर्ल्ड हाइड्रोजन समिट 2024 का आयोजन 13 से 15 मई, 2024 तक रॉटरडैम, नीदरलैंड में आयोजित किया जा रहा है। भारत ने पहली बार इस आयोजन में अपना स्वयं का पवेलियन स्थापित किया है। भारतीय पवेलियन को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार, द्वारा स्थापित किया गया है इसका उद्घाटन मंत्रालय के सचिव भूपिंदर एस. भल्ला ने किया।
- प्रश्न 205 भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास “शक्ति” के 7वें संस्करण का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है -
-
- (अ) उत्तराखंड
- (ब) असम
- (स) राजस्थान
- (द) मेघालय
उत्तर : मेघालय
व्याख्या :
भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति (Exercise SHAKTI) के 7वें संस्करण का आयोजन मेघालय के उमरोई में किया जा रहा है। यह सैन्य अभ्यास 13 से 26 मई 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। सैन्य अभ्यास शक्ति दोनों देशों के बीच प्रत्येक दो वर्ष के अंतराल पर किया जाता है। इसका पिछला संस्करण नवंबर 2021 में फ्रांस में आयोजित किया गया था।
- प्रश्न 206 सीनियर नेशनल्स सेलिंग चैंपियनशिप 2024 का आयोजन कहां किया जा रहा है -
-
- (अ) मुंबई
- (ब) चेन्नई
- (स) कटक
- (द) विशाखापत्तनम
उत्तर : मुंबई
व्याख्या :
सीनियर नेशनल्स सेलिंग चैंपियनशिप 2024 का आयोजन मुंबई बंदरगाह में किया जा रहा है। इसका आयोजन भारतीय नौसेना वॉटरमैनशिप ट्रेनिंग सेंटर (आईएनडब्ल्यूटीसी), मुंबई के द्वारा 12 से 18 मई 2024 तक किया जा रहा है। इसमें भारतीय नौसेना सेलिंग एसोसिएशन (आईएनएसए) भी सहयोग कर रहा है। देश भर के 10 प्रमुख नौकायन क्लबों के 82 प्रतिभागियों ने इस आयोजन के लिए पंजीकरण कराया है।
- प्रश्न 207 संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किस दिवस को विश्व फुटबॉल दिवस के रूप में घोषित किया -
-
- (अ) 24 मई
- (ब) 25 मई
- (स) 26 मई
- (द) 27 मई
उत्तर : 25 मई
व्याख्या :
193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 मई 2024 को हर साल 25 मई को विश्व फुटबॉल दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अपनाया गया। हर साल 25 मई को विश्व फुटबॉल दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र में लीबिया के राजदूत ताहेर अल-सोन्नी द्वारा पेश किया गया था।
- प्रश्न 208 किस संगठन ने विश्व एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय रजिस्टर की स्मृति में रामचरितमानस, पंचतंत्र और सहृदयालोक-लोकन को शामिल किया -
-
- (अ) यूनिसेफ
- (ब) यूनेस्को
- (स) ऑक्सफेम
- (द) विश्व बैंक
उत्तर : यूनेस्को
व्याख्या :
राम चरित मानस, पंचतंत्र और सहृदयलोक-लोकन को ‘यूनेस्को के विश्व एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय अनुस्मरण रजिस्टर’ में शामिल किया गया है। संस्कृति मंत्रालय ने बताया है कि यह समावेशन भारत के लिए एक गौरव का क्षण है, जिससे देश की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत की पुष्टि होती है। उल्लेखनीय है कि ‘सहृदयालोक-लोकन’,‘पंचतंत्र’ और ‘रामचरितमानस’ की रचना क्रमशः पं. आचार्य आनंदवर्धन, विष्णु शर्मा और गोस्वामी तुलसीदास ने की थी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र – आई जी एन सी ए ने एशिया-प्रशांत विश्व समिति की दसवीं अनुस्मरण बैठक के दौरान इस ऐतिहासिक क्षण को सुरक्षित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- प्रश्न 209 हाल ही में (मई 2024 में) भारतीय वायु सेना ने कहां पर एयरड्रॉप- स्वदेशी मोबाइल हॉस्पिटल ‘भीष्म’ क्यूब का परीक्षण किया -
-
- (अ) नई दिल्ली
- (ब) आगरा
- (स) जयपुर
- (द) पटना
उत्तर : आगरा
व्याख्या :
भारतीय वायु सेना ने आगरा में एयरड्रॉप के लिए अत्याधुनिक स्वदेशी मोबाइल हॉस्पिटल भीष्म क्यूब (BHISHM Cube) का परीक्षण किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, यह नवीन तकनीक कहीं भी आपात स्थिति के दौरान त्वरित और व्यापक चिकित्सा सहायता प्रदान करने में सक्षम है। इसे 200 घायलों के इलाज के लिए तैयार किया गया है।
- प्रश्न 210 हाल ही में (मई 2024 में) भारत के 85वें ग्रैंडमास्टर कौन बने है -
-
- (अ) विदित गुजराती
- (ब) गुकेश डी
- (स) वैशाली रमेशबाबू
- (द) पी शायमनिखिल
उत्तर : पी शायमनिखिल
व्याख्या :
पी शायमनिखिल (P Shyaamnikhil) भारत के 85वें ग्रैंडमास्टर बन गए है। उन्होंने दुबई पुलिस मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में अपना तीसरा और अंतिम जीएम नॉर्म पूरा किया। इसके साथ ही उनका का 12 साल का इंतजार भी खत्म हो गया। 31 वर्षीय शायमनिखिल ने साल 2012 में 2500 ईएलओ रेटिंग अंक हासिल किए थे लेकिन ग्रैंडमास्टर मानदंड के लिए जरुरी रेटिंग के लिए उन्हें 12 साल तक इंतजार करना पड़ा।
- प्रश्न 211 हाल ही में (मई 2024 में) किसने अपने अपने पहले चीफ एआई ऑफिसर के रूप में डेविड साल्वाजिनिनी को नियुक्त किया है -
-
- (अ) टेस्ला
- (ब) यूएन
- (स) नासा
- (द) गूगल
उत्तर : नासा
व्याख्या :
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने डेविड साल्वाग्निनी (David Salvagnini) को अपने पहले चीफ एआई ऑफिसर (Chief AI Officer) के रूप में नियुक्त किया है। इससे पहले डेविड साल्वाजिनिनी नासा के मुख्य डेटा अधिकारी थे।
- प्रश्न 212 बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए किसे टीम का कप्तान बनाया है -
-
- (अ) लिटन दास
- (ब) नजमुल हुसैन शान्तो
- (स) सौम्या सरकार
- (द) शाकिब अल हसन
उत्तर : नजमुल हुसैन शान्तो
व्याख्या :
टी20 विश्व कप 2024 के लिए बांग्लादेश की क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी है। बांग्लादेश को ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, नीदरलैंड और नेपाल के साथ रखा गया है। बांग्लादेश की टीम की कमान नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) को दी गयी है। बांग्लादेश अपना पहला मुकाबला 7 जून को डलास में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा।
page no.(22/44)