Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2024 Current Affairs

प्रश्न 211 हाल ही में (जून 2024 में) कौन अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) जीतने वाली पहली भारतीय फाइटर बनीं है -
  • (अ) रितु फोगट
  • (ब) आयशा श्रॉफ
  • (स) पूजा तोमर
  • (द) नदथावन पंथोंग
उत्तर : पूजा तोमर
व्याख्या :
भारत की पूजा तोमर अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) जीतने वाली पहली भारतीय फाइटर बनीं। अमेरिका में पूजा ने अपनी डेब्यू फाइट में ब्राजील की रेयानो डास सेंटोस को हराया। पूजा ने 52 किग्रा. वेट कैटेगरी में 30-27, 27-30 और 29-28 से जीत दर्ज की। 30 वर्षीय पूजा UFC जीतने वाली पहली भारतीय मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) प्लेयर बन गई हैं। UFC में पूजा तोमर को 'साइक्लोन' नाम से जाना जाता है। पूजा ने अक्टूबर 2023 में UFC से करार किया था। उन्होंने वुशू की वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था। पूजा वुशू में पांच बार नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं।
प्रश्न 212 2024 में विश्व जूनियर गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप किसने जीती -
  • (अ) बेलोस्लावा क्रस्टेवा
  • (ब) दिव्या देशमुख
  • (स) वंतिका अग्रवाल
  • (द) हरिका द्रोणावल्ली
उत्तर : दिव्या देशमुख
व्याख्या :
भारत की दिव्या देशमुख ने लड़कियों की विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप जीत ली है। गुजरात के गांधीनगर में गिफ्ट सिटी क्लब में फाइनल दौर में दिव्या ने बुल्गारिया की बेलोस्लावा क्रस्टेवा को हराकर यह खिताब हासिल किया।
प्रश्न 213 हाल ही में (जून 2024 में) भारतीय सेना को प्राप्त स्वदेशी स्वदेशी लॉइटरिंग म्यूनिशन का नाम क्या है -
  • (अ) अग्नि-1
  • (ब) ब्रह्मोस
  • (स) नागास्त्र-1
  • (द) त्रिशूल
उत्तर : नागास्त्र-1
व्याख्या :
14 जून को भारतीय सेना को पहला स्वदेशी लॉइटरिंग म्यूनिशन नागस्त्र-1 मिल गया। इसे नागपुर की सोलर इंडस्ट्रीज की इकोनॉमिक्स एक्सप्लोसिव लिमिटेड (EEL) ने बनाया है। नागस्त्र-1 दुश्मन के घर में घुसकर हमला करने में सक्षम है। नागस्त्र-1 की मैन-इन-लूप रेंज 15 किलोमीटर और ऑटोनॉमस मोड रेंज 30 किलोमीटर है। आत्मघाती ड्रोन को 1,200 मीटर की ऊंचाई पर ऑपरेट किया जाता है। इसका वजन 12 किलोग्राम है और यह 2 किलोग्राम का वारहेड ले जा सकता है। ये ड्रोन एक उड़ान में 60 मिनट तक हवा में रह सकता है।
प्रश्न 214 इंजीनियस रिसर्च सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने चेहरे की पहचान को चाल और कंकाल जैसे अपरिवर्तनीय शारीरिक मापदंडों के साथ एकीकृत करने वाला कौन सा AI टूल विकसित किया है -
  • (अ) दिव्य दृष्टि
  • (ब) AI विजन
  • (स) भविष्य की आंखें
  • (द) स्मार्ट आइडेंट
उत्तर : दिव्य दृष्टि
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय थीम आधारित प्रतियोगिता डेयर टू ड्रीम इनोवेशन कॉन्टेस्ट 2.0 जीतने के बाद महिला उद्यमी डॉ. शिवानी वर्मा द्वारा स्थापित स्टार्ट-अप इंजीनियस रिसर्च सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने सफलतापूर्वक एक एआई टूल “दिव्य दृष्टि” विकसित किया है , जो चेहरे की पहचान को चाल और कंकाल जैसे अपरिवर्तनीय शारीरिक मापदंडों के साथ एकीकृत करता है।
प्रश्न 215 हाल ही में (जून 2024 में) किस राज्य सरकार ने ‘पीएम श्री पर्यटन हवाई सेवा’का उद्घाटन किया है -
  • (अ) मध्य प्रदेश
  • (ब) राजस्थान
  • (स) गुजरात
  • (द) उत्तर प्रदेश
उत्तर : मध्य प्रदेश
व्याख्या :
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 13 जून 2024 को अंतर-राज्य हवाई सेवा सुविधा 'पीएम श्री पर्यटन हवाई सेवा' का उद्घाटन किया। उन्होंने भोपाल हवाई अड्डे से इस सेवा के तहत पहली उड़ान का उद्घाटन किया। 13 दिसंबर 2023 को शपथ लेने वाली मोहन यादव सरकार ने 13 जून 2024 को सत्ता में अपने छह महीने पूरे किए।
प्रश्न 216 भारतीय सेना द्वारा विकसित ‘विद्युत रक्षक’ क्या है -
  • (अ) एक नया लड़ाकू वाहन
  • (ब) एक एकीकृत जनरेटर निगरानी प्रणाली
  • (स) एक उपग्रह संचार प्रणाली
  • (द) एक निगरानी ड्रोन
उत्तर : एक एकीकृत जनरेटर निगरानी प्रणाली
व्याख्या :
भारतीय सेना द्वारा विकसित एक तकनीक आधारित नवाचार, एक एकीकृत जनरेटर निगरानी, सुरक्षा और नियंत्रण प्रणाली 5 जून को शुरू की गई थी। आर्मी डिजाइन ब्यूरो (एडीबी) द्वारा विकसित ‘विद्युत रक्षक’ को सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने लॉन्च किया। विद्युत रक्षक एक इंटरनेट ऑफ थिंग्स-सक्षम एकीकृत जनरेटर निगरानी, सुरक्षा और नियंत्रण प्रणाली है। इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) परस्पर संबंधित उपकरणों का एक नेटवर्क है जो अन्य IoT उपकरणों और क्लाउड के साथ डेटा को जोड़ता है और उनका आदान-प्रदान करता है।
प्रश्न 217 कौन सा देश स्थानीय आवास की सहायता के लिए अपनी ‘गोल्डन वीज़ा’ योजना का अनुकूलन कर रहा है -
  • (अ) स्पेन
  • (ब) इटली
  • (स) पुर्तगाल
  • (द) ग्रीस
उत्तर : पुर्तगाल
व्याख्या :
पुर्तगाल अपनी गोल्डन वीज़ा योजना को अनुकूलित करने की योजना बना रहा है, ताकि निवास अधिकार चाहने वाले धनी विदेशियों को स्थानीय लोगों के लिए किफायती आवास या प्रवासियों के लिए आवास में निवेश करने की अनुमति मिल सके। “गोल्डन वीज़ा” एक ऐसा कार्यक्रम है जो वहां रियल एस्टेट खरीदने वाले धनी विदेशियों को निवास प्रदान करता है।
प्रश्न 218 हाल ही में (जून 2024 में) किस संगठन ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रसारित करने के लिए संसद टीवी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
  • (ब) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA)
  • (स) साहित्य अकादमी
  • (द) संगीत नाटक अकादमी
उत्तर : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA)
व्याख्या :
भारतीय कला और संस्कृति को और अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) और संसद टीवी के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के तहत, आईजीएनसीए के निर्मित कार्यक्रम संसद टीवी पर प्रसारित किए जाएंगे और संसद टीवी आईजीएनसीए के सांस्कृतिक अभिलेखागार की सामग्री का भी उपयोग कर सकेगा।
प्रश्न 219 नए सरकारी निर्देश के अनुसार 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्रों को क्या सुविधा मिलेगी -
  • (अ) मुफ़्त परिवहन
  • (ब) मुफ़्त भोजन
  • (स) मुफ़्त सैनिटरी पैड और रेस्टरूम ब्रेक
  • (द) मुफ़्त पाठ्यपुस्तकें
उत्तर : मुफ़्त सैनिटरी पैड और रेस्टरूम ब्रेक
व्याख्या :
13 जून को केंद्र सरकार ने 10वीं-12वीं बोर्ड की छात्राओं को फ्री सैनिटरी पैड देने को लेकर निर्देश जारी किए। अब बोर्ड की परीक्षा में छात्राओं को फ्री सैनिटरी पैड और रेस्टरूम ब्रेक मिलेगा। पीरियड्स के दौरान हाइजीन मैनेजमेंट की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर रेस्टरूम बनाए जाएंगे।
प्रश्न 220 मध्य प्रदेश के रतलाम का कौन सा स्कूल T4 एजुकेशन की वर्ल्ड बेस्ट स्कूल 2024 की लिस्ट में शीर्ष स्कूलों में शामिल है -
  • (अ) सीएम राइज़ विनोबा स्कूल
  • (ब) शारदा विद्या मंदिर
  • (स) सेंट जोसेफ कॉन्वेंट
  • (द) केंद्रीय विद्यालय
उत्तर : सीएम राइज़ विनोबा स्कूल
व्याख्या :
13 जून को अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था T4 एजुकेशन ने वर्ल्ड बेस्ट स्कूल 2024 की लिस्ट जारी की। मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल ने इंटरनेशनल लेवल पर टॉप 10 स्कूलों में चौथा स्थान हासिल किया। विनोबा स्कूल के वाइस प्रिंसिपल और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक गजेंद्र सिंह राठौर का स्कूल लीडर के रूप में इनोवेशन कैटेगरी में चयन हुआ। सीएम राइज विनोबा स्कूल को ‘द वर्ल्ड बेस्ट स्कूल’ का पुरस्कार मिला।

page no.(22/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.